Skip to main content

ताजा खबर

27वें बर्थडे से पहले सरफराज खान को मिला सबसे बड़ा तोहफा, उनके घर आया नन्हा मेहमान

27वें बर्थडे से पहले सरफराज खान को मिला सबसे बड़ा तोहफा उनके घर आया नन्हा मेहमान

Sarfaraz Khan Becomes Father (Photo Source: X)

Sarfaraz Khan Becomes Father: बेंगलुरु टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार 19 अक्टूबर को 150 रनों की दमदार पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान को अपने 27वें जन्मदिन से पहले सबसे बड़ी खुशखबरी मिली। उन्होंने शनिवार को इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला शतक लगाया, उसके ठीक दो दिन बाद सोमवार 21 अक्टूबर को वह पिता बन गए। उनके घर नन्हा मेहमान आया है। उनकी पत्नी रोमाना जहूर ने बेटे को जन्म दिया है।

फैंस को ये गुड न्यूज खुद सरफराज खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए दी। सरफराज खान और रोमाना जहूर की शादी पिछले साल अगस्त में हुई थी। दरअसल सरफराज ने दो तस्वीरें इंस्टा स्टोरी पर शेयर कीं। एक में वह अपने बेटे के साथ नजर आ रहे हैं और इस पर लिखा है कि यह लड़का है, जबकि एक तस्वीर में वह अपने पिता और बेटे के साथ नजर आ रहे हैं।

सरफराज खान और उनके परिवार के लिए पिछले कुछ दिन बड़े उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं। हाल ही में सरफराज के छोटे भाई मुशीर खान और पिता नौशाद खान का एक कार एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें मुशीर खान को चोट लगी थी, लेकिन पिता नौशाद सुरक्षित रहे थे। इस वजह से वह मुंबई के लिए ईरानी कप में नहीं खेले। सरफराज खान ने उस मुकाबले में दोहरा शतक लगाया था।

हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सरफराज खान ने लगाया था शतक

ईरानी ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाने के बाद भी न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की प्लेइंग XI में सरफराज खान की जगह नहीं बन रही थी। लेकिन शुभमन गिल अनफिट थे तो उनकी जगह सरफराज खान को मौका मिला इसी साल की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सरफराज खान ने बेंगलुरु टेस्ट मैच की पहली पारी में तो खाता नहीं खोला, लेकिन दूसरी पारी में 150 रन बनाकर टीम इंडिया की वापसी कराई।

हालांकि, बाद के बल्लेबाजों ने ज्यादा रन नहीं बनाए। ऐसे में टीम इंडिया को इस मैच में सिर्फ 106 रनों की बढ़त मिली थी और न्यूजीलैंड ने 107 रन रनों के लक्ष्य को 2 विकेट गंवाकर आसानी से हासिल कर लिया। तीन मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड अभी 2-0 से आगे है।

আরো ताजा खबर

13 दिसंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते ACA ने चार खिलाड़ियों को सस्पेंड किया असम क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) ने शुक्रवार,...

IND vs SA 2025: रन बनाना जरूरी इरफान पठान की चेतावनी, शुभमन गिल पर बढ़ा दबाव

Irfan Pathan (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने शुभमन गिल को लेकर साफ कहा है कि अगर वे T20 टीम में अपनी जगह पक्की करना...

IPL में अगले ग्लेन मैक्सवेल बनने की क्षमता रखने वाले 3 खिलाड़ियों के बारे में जानिए यहाँ

Glenn Maxwell (Image Credit- Twitter/X) ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को पिछले महीने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) द्वारा रिलीज़ किए जाने और उसके बाद आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन में हिस्सा न लेने के...

IND vs SA 2025: शुभमन गिल के ख़राब फॉर्म के बीच सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने T20I उप-कप्तानी पर उठाए सवाल

Shubman Gill (Image Credit- Twitter/X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही 5 मैचों की टी-20आई श्रृंखला फिलहाल एक-एक की बराबरी पर टिकी हुई है। पहले मुकाबले में जीत...