Skip to main content

ताजा खबर

24 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IND W vs AUS W: एकतरफा मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले वनडे में 6 विकेट से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद, आज 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया और भारत की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हुई, जिसका पहला मैच ब्रिसबेन के एलन बाॅर्डर फील्ड पर खेला गया।

इस मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने कमाल गेंदबाजी के बाद, शानदार बल्लेबाजी के दम पर एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से जीत दर्ज की है। पहले ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 214 रनों पर समेट दिया और उसके बाद टारगेट को 6 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया। मुकाबले में विकेटकीपर बेथ मूनी ने 76 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया।

2. U19 वर्ल्ड कप फाइनल के हीरो वैभव सूर्यवंशी पर बिहार सरकार मेहरबान, CM नीतीश कुमार ने सौंपा 50 लाख का चेक

भारतीय जूनियर क्रिकेट टीम के 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी हाल में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से एक शिष्टाचार भेंट करते हुए नजर आए हैं। बता दें इस मुलाकात में अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 और फाइनल में शानदार खेल दिखाने के लिए सूर्यवंशी को बिहार सीएम ने 50 लाख रुपए का चेक सौंपा।

3. महिला T-20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस दिन होगा IND-PAK मुकाबला

महिला T-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आईसीस ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है जिसमें सभी 12 टीमें हिस्सा लेंगी। मेजबान इंग्लैंड 12 जून को पहले मैच में श्रीलंका से भिड़ेगी। गौरतलब है कि इस बार यह टूर्नामेंट 12 जून से 5 जुलाई तक महिला टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन होगा। इस कॉम्पिटिशन का यह 10वां एडिशन है, जिसमें 12 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच 14 जून को एजबस्टन में खेला जाएगा।

4. सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद, अभिषेक शर्मा के साथ गहन बातचीत करते हुए नजर आए कोच गंभीर

जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 में भारत की करारी हार के बाद, भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में गौतम आउट ऑफ फाॅर्म चल रहे सलामी बल्लेबाज से गंभीर चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो उस समय की है, जब भारतीय क्रिकेट टीम टीम बस से होटल जा रही थी। इस वीडियो में गंभीर बस की आगे की सीट पर अभिषेक के साथ गहन चर्चा करते हुए देखे गए। दोनों की इस बातचीत का सटीक विवरण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन दोनों व्यक्तियों की बाॅडी लैंग्वेज से गंभीर बातचीत का संकेत मिलता है। सहायक कोच रयान टेन डोएशे भी बाद में बातचीत में शामिल हो गए।

5. ‘वह 1 ओवर में 4 छक्के भी खा सकता है’ T20 वर्ल्ड कप में शिवम दुबे की गेंदबाजी को लेकर किसने दिया ऐसा बयान

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के बाद, मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैलन के हवाले से कहा- “फील्डिंग और ब्रेविस को वाइड गेंद फेंकने की अपनी योजना से दुबे ने दिखाया कि वह बहुत रक्षात्मक खेलना चाहते थे। 10वें ओवर में कोई भी रक्षात्मक गेंदबाजी नहीं करता। उस समय आप आक्रमण करने और विकेट लेने की कोशिश करते हैं। मेरे अनुसार, दुबे एक बल्लेबाज हैं, वह ऑलराउंडर नहीं हैं।”

कैफ ने आगे कहा- “हमें 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर की जरूरत नहीं है। वह इक्का-दुक्का विकेट तो ले ही लेगा, लेकिन रन तो हमेशा लुटाएगा ही। वेस्टइंडीज के खिलाफ तो वह एक ओवर में चार छक्के भी खा सकता है।”

6. T20 World Cup 2026, Super 8: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर

जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस समय सुपर 8 के रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। तो वहीं, इसी क्रम में टूर्नामेंट का 45वां मैच इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच आज 24 फरवरी, मंगलवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले में खेला जाएगा। सुपर में पहुंचने के लिहाज से यह मैच पाकिस्तान के लिए काफी ज्यादा अहम रहने वाला है, क्योंकि उनका पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश की भेंट चढ़ चुका है। जबकि इंग्लैंड ने सह-मेजबान श्रीलंका के खिलाफ 51 रनों से जीत दर्ज की थी।

खैर, इस मुकाबले में दोनों टीमें जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी दावेदारी को पक्का करना चाहेंगी। साथ ही इस मैच में इन 3 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर फैंस की नजर रहेगी, जो मैच का रुख अकेले दम पर बदल सकते हैं: 1. विल जैक्स (इंग्लैंड), 2. आदिल राशिद (इंग्लैंड), 3. उस्मान तारीक (पाकिस्तान)

7. AUS W vs IND W: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को बड़ा झटका, एलिस पेरी और किम गार्थ वनडे सीरीज से बाहर

भारत के खिलाफ 2026 की घरेलू वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी और तेज गेंदबाज किम गार्थ चोट के कारण पूरी तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गई हैं। दोनों खिलाड़ियों को तीसरे टी20 मुकाबले के दौरान जांघ (क्वाड) में खिंचाव आया था। इसी मैच में भारत ने 17 रन से जीत दर्ज कर सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।

8. T20 World Cup 2026: सुपर 8 में आज इंग्लैंड का सामना पाकिस्तान से

जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 के रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। तो वहीं, इसी क्रम में आज 24 फरवरी, मंगलवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 45वां मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले में खेला जाएगा। इस मैच में इंग्लैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। सुपर 8 में पिछले मैच में इंग्लिश टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल की थी। इसके अलावा पाकिस्तान का सुपर 8 का पिछला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश की वजह से धुल गया था।

আরো ताजा खबर

22 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया जारी आईसीसी...

ENG vs NZ 2026: नाइटक्लब विवाद के बाद ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के लिए बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की इंग्लैंड टीम में वापसी

ENG vs NZ 2026: Ben Stokes, Gus Atkinson included in third Test squad (image via getty) टीम प्रोटोकॉल तोड़ने की वजह से हाल ही में हुए दूसरे मैच से बाहर...

Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया 

South Africa Women vs India Women, 18th Match (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच आज 21 जून, रविवार को भारत और साउथ...

Women’s T20 World Cup 2026: श्रेयंका पाटिल की चोट से भारत को बड़ा झटका, पूर्व दिग्गज मिताली राज ने जताई चिंता

Women’s T20 World Cup 2026 Mithali Raj (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर...