Skip to main content

ताजा खबर

24 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Image Credit- Twitter X)

1. फेयरवेल मैच नहीं खेलने को लेकर अश्विन का बड़ा बयान, बोले- “मैं लोगों के जश्न मनाने में विश्वास नहीं…”

SKY Sports क्रिकेट पॉडकॉस्ट पर नासिर हुसैन और माइकल एथरटन के साथ बात करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने बताया कि उन्होंने संन्यास के बारे में पहले भी सोचा था, लेकिन आखिर में फैसला तब किया जब उन्हें लगा कि उनके क्रिएटिव साइड का अब कोई भविष्य नहीं है। मैं हमेशा से ही चीजों को जितना हो सके उतनी बेपरवाही से पीछे छोड़ना चाहता था क्योंकि मैं लोगों द्वारा मेरा जश्न मनाने में विश्वास नहीं करता। मैं भारत में कभी-कभी मिलने वाले अटेंशन पर विश्वास नहीं करता। यह खेल ही है जो हमेशा मेरे आगे रहता है, हर समय।

2. भारतीय फैंस के लिए गुड न्यूज..! रोहित शर्मा नहीं हैं चोटिल… कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट

रोहित शर्मा ने अपने चोटिल होने की खबरों को खारिज कर दिया है, उन्होंने बताया कि उनका घुटना बिल्कुल ठीक है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित ने कहा- घुटना ठीक है। पिछली बार जब मैंने बात की थी, तब से कुछ भी नहीं बदला है। हमारे पास दो सेशन थे, क्या बदल सकता है? मुझे लगता है कि जिन पिचों पर हमने प्रैक्टिस किया है, वे इस्तेमाल की गई पिचें हैं। आज ही एकमात्र दिन है जब हमें ताजा विकेट मिलेंगे। जाकर देखेंगे कि यह कैसा है, उसी के अनुसार ट्रेनिंग लेंगे।

3. बड़ी खबरः तीन महीने के लिए क्रिकेट से दूर हुए बेन स्टोक्स, जनवरी में होगी सर्जरी

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को इस वक्त बड़ा झटका लग चुका है। टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स लंबे समय के लिए क्रिकेट से बाहर हो गए हैं। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। इंग्लैंड किकेट बोर्ड ने स्टोक्स की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट जारी कर दिया है। वह कम से कम तीन महीनों के लिए क्रिकेट से बाहर हो गए हैं, जनवरी में उनकी सर्जरी होगी।

4. AUS vs IND: बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच में डेब्यू के लिए तैयार Sam Konstas, ट्रैविस हेड के खेलने पर अनिश्चितता, पढ़ें बड़ी खबर

चौथा बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच 26 दिसंबर से ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से 19 वर्षीय युवा सैम कोंटास (Sam Kontass) डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। ट्रैविस हेड को लेकर मैकडोनाल्ड ने कहा- उसके (हेड) पास काम करने के लिए कुछ चीजें हैं। आपने यही देखा होगा, फिलहाल कोई चिंता की बात नहीं है। लेकिन क्या उसे आधिकारिक तौर पर इस मैच से हटा दिया गया है, इसको लेकर मुझे यकीन नहीं है। मैंने उसे प्रैक्टिस सेशन में नहीं देखा, लेकिन मुझे विश्वास है कि वह खेलेगा।

5. टीम इंडिया से बाहर होने के बाद देखने को मिला Shafali Verma का तूफान, इस टूर्नामेंट में ठोके 197 रन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय व्हाइट बाॅल सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज के लिए जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा हुई थी, तो एक नाम को शामिल ना देख क्रिकेट फैंस हैरान रह गए थे। यह नाम भारतीय क्रिकेट टीम की युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा का था। हालांकि, अब 20 वर्षीय युवा खिलाड़ी ने जारी Senior Women’s One-Day Trophy में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 197 रनों की तूफानी पारी खेली है। शेफाली ने यह पारी बंगाल के खिलाफ खेली, इस दौरान उन्होंने 22 चौके और 11 शानदार छक्के लगाए।

6. “वह मॉर्डन-डे ग्रेट हैं, खुद से ही रास्ता…”, विराट कोहली के सपोर्ट में उतरे रोहित शर्मा

भारतीय दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में अब तक एक ही तरीके से आउट होते हुए नजर आए हैं। उन्हें ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को खेलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। रोहित शर्मा का कहना है कि विराट कोहली मॉर्डन-डे ग्रेट हैं और वह खुद ही अपनी समस्याओं का हल निकाल सकते हैं। रोहित ने मंगलवार (24 दिसंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा- कोहली का ऑफ स्टंप… आप केवल मॉर्डन-डे ग्रेट ही कह सकते हैं। मॉर्डन-डे ग्रेट अपना रास्ता खुद ही तलाश लेते हैं।

7. AUS vs IND: तनुष कोटियन के चुने जाने पर उठ रहे सवालों का रोहित शर्मा ने दिया जवाब

रोहित ने मंगलवार को प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, तनुष कोटियन ने यहां ऑस्ट्रेलिया में एक महीने पहले खेला था। कुलदीप, मुझे नहीं लगता कि उसके पास वीजा है और वह 100% फिट नहीं है। अक्षर का हाल ही में एक बच्चा हुआ है। तनुष तैयार हैं, अगर हमें यहां या सिडनी में दो स्पिनरों की जरूरत है तो हम वास्तव में एक बैकअप चाहते हैं। तनुष ने दिखाया है कि वह क्या करने में सक्षम है।

8. सचिन तेंदुलकर के साथ क्रिकेट खेलने वाले विनोद कांबली अस्पताल में भर्ती, इस बड़ी परेशानी का कर रहे हैं सामना

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और महान सचिन तेंदुलकर के साथ क्रिकेट खेलने वाले विनोद कांबली (Vinod Kambli) को खराब स्वास्थ्य के चलते 23 दिसंबर को थाणे के आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से कांबली वित्तीय और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। तो वहीं अब उनके स्वास्थ्य पर मिले ताजा अपडेट के अनुसार खिलाड़ी के दिमाग में ब्रेन क्लाॅट्स का पता चला है। इस समय 52 वर्षीय कांबली का इलाज कर रहे डॉक्टर विवेक त्रिवेदी ने पुष्टि की कि पूर्व क्रिकेटर की स्थिति के कारण विस्तृत चिकित्सा जांच के बाद ब्रेन क्लाॅट्स पाए गए।

9. “शुक्रिया, बोझ खत्म हो गया है…”, अश्विन ने अपने सपोर्टर के ट्वीट पर दिया ऐसा जवाब

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के बीच भारतीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। अश्विन के इस अचानक फैसले ने सभी को चौंका दिया। सोशल मीडिया पर दिग्गज खिलाड़ी समेत फैंस लगातार अश्विन को शानदार करियर के लिए बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि टीम इंडिया को अश्विन की कमी थोड़े लंबे समय तक खलने वाली है। हाल ही में प्रसिद्ध लेखक और KSCA के पूर्व अंपायर के. वैथीस्वरन ने सोशल मीडिया के जरिए अश्विन के रिटायरमेंट को लेकर ट्वीट किया। गेंदबाज ने ट्वीट का जवाब भी दिया।

10. मुझे उन पर पूरा भरोसा और विश्वास है, बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले रोहित शर्मा ने गेंदबाजी यूनिट का बढ़ाया हौसला

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भारत के लिए गेंदबाजी यूनिट की अगुवाई जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं। जिनके नेतृत्व में गेंदबाजों ने मिला-जुला प्रदर्शन किया है। गेंदबाजों ने लगातार अच्छी गेंदबाजी नहीं की है। एडिलेड और ब्रिस्बेन में पिछले दो टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उन पर पूरी तरह हावी रहे। और इस कारण से गेंदबाजी यूनिट की आलोचना हुई है। लेकिन रोहित शर्मा आगे कहा कि किसी के लिए मुश्किल दिन, मुश्किल गेम, मुश्किल सीरीज हो सकता है। लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि वे इस स्तर पर प्रदर्शन नहीं कर सकते। ऐसा इसलिए हुआ कि इन दो या तीन मैचों में वे उतने बड़े नंबर हासिल नहीं कर पाए। लेकिन ठीक है। ऐसा होता है। लेकिन मुझे उन पर पर्याप्त भरोसा और विश्वास है। मेरे लिए एटिट्यूड मायने रखता है।

আরো ताजा खबर

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...

NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री

NZ A vs IND A: Rishabh Pant to miss third India A four-day game; Bumrah and Jadeja join squad (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड...

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...