Skip to main content

ताजा खबर

23 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

23 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Vaibhav Suryavanshi and Sanju samson (Image Credit- Twitter X)

1) IND-W vs WI-W: पहले वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को एकतरफा मुकाबले में 211 रनों से हराया, रेणुका ने गेंदबाजी में बरपाया कहर

IND-W vs WI-W 1st ODI: भारत और वेस्टइंडीज की महिला टीमों के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच, आज 22 दिसंबर को कोटांबी स्टेडियम वडोदरा में खेला गया। बता दें कि इस मैच में भारतीय महिला टीम ने गेंदबाजी के शानदार प्रदर्शन के चलते कैरेबियाई टीम के खिलाफ 211 रनों से बड़ी जीत हासिल की है। साथ ही यह भारतीय महिला टीम की वनडे क्रिकेट में रनों के हिसाब से दर्ज की गई सबसे बड़ी जीतों में दूसरे नंबर पर है। (पढ़ें पूरी खबर)

2) INDW vs WIW: धोनी-विराट के साथ एलीट क्लब में शामिल हुईं कप्तान हरमनप्रीत कौर

हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) वनडे क्रिकेट में बतौर कप्तान 1000 या उससे अधिक रन बनाने वाली 10वीं भारतीय खिलाड़ी हैं। भारतीय मेन्स क्रिकेट में एमएस धोनी, विराट कोहली, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और कपिल देव यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। जबकि महिला क्रिकेट में हरमनप्रीत महान मिताली राज के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी बल्लेबाज हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

3) जब अश्विन ने स्टीव स्मिथ को गेंदबाजी करने से कर दिया था मना, जानें क्या है पूरा किस्सा

आर अश्विन ने अपने करियर के दौरान कई बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी स्किल से परेशान किया। अब पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अश्विन के क्रिकेटिंग स्किल को लेकर प्रतिक्रिया दी है। मोहम्मद कैफ ने बताया कि जब 2021 में वह दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे, तो उन्होंने नेट्स में अश्विन से स्मिथ को गेंदबाजी करने को कहा। उन्होंने यह भी बताया कि लेकिन अश्विन ने ऐसा करने से मना कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

4) AUS vs IND 2024-25: मेलबर्न टेस्ट मैच में सचिन तेंदुलकर के इस खास रिकाॅर्ड को अपने नाम कर सकते हैं विराट कोहली

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और खेल के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने, खेले गए पांच टेस्ट मैचों में 44.90 की औसत और 58.69 के स्ट्राइक रेट से कुल 449 रन बनाए हैं। वह इस मैदान पर भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। तो वहीं विराट कोहली ने इस मैदान पर खेले गए तीन टेस्ट मैचों में कुल 316 रन बना चुके हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 169 रहा। अगर कोहली चौथे बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच में दोनों पारियों में 134 रन बना लेते हैं, तो इस मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

5) पाकिस्तान टेस्ट टीम कोच जेसन गिलेप्सी के इस्तीफे पर, PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

हाल में ही पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट टीम के पूर्व कोच जेसन गिलेप्सी (Jason gillespies) ने अचानक से इस्तीफा देकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था। तो वहीं अब पूर्व कोच के इस्तीफे पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चीफ मोहसिन नकवी की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। नकवी ने कहा- हेड कोच का रोल टीम को कोच करने का होता है, जबकि सेलेक्शन कमिटी खिलाड़ियों को सेलेक्ट करता है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन गिलेप्सी ने पाकिस्तान टीम में अपनी भूमिका से इस्तीफा दे दिया था। (पढ़ें पूरी खबर)

6) ‘हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम भारतीय क्रिकेट को पर्याप्त चैंपियन दे सकें’ 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर संजू सैमसन

हाल में ही पूर्व साउथ अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स के साथ इंटरव्यू में संजू सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा- मैंने उसकी हाईलाइट पारी देखी है। राजस्थान के निर्णय लेने वाले समूह के सभी लोगों ने उन्हें चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया बनाम U19 टेस्ट मैच में बल्लेबाजी करते देखा, जहां उन्होंने 60-70 गेंदों में शतक बनाया। उन्होंने वहां जो शॉट खेले, ऐसा लगा कि यह कुछ खास है और हमें लगा कि हमें उस तरह के व्यक्तियों को टीम में रखना होगा और देखना होगा कि वे कहां जाते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

7) भारत किस देश में खेलेगा चैंपियंस ट्रॉफी के मैच? PCB ने डील पर लगाई मुहर, ऐसा हुआ तो लाहौर में फाइनल

भारत आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने ग्रुप चरण के मैचों को दुबई में खेलेगा और रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम अगर नॉकआउट चरण में पहुंची तो इसका सेमीफाइनल और फाइनल भी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित किया जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक विश्वसनीय सूत्र ने पुष्टि की कि शनिवार रात पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी और उनके यूएई समकक्ष शेख नाहयान अल मुबारक के बीच एक बैठक के बाद दुबई को न्यूट्रल वेन्यू के रूप में चुना गया था। (पढ़ें पूरी खबर)

8) बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले चेतेश्वर पुजारा को सता रहा इस बात का डर, गेंदबाजी यूनिट पर उठाए सवाल

मेलबर्न टेस्ट से पहले चेतेश्वर पुजारा ने कहा, ”मेरा सबसे बड़ा सवाल और थोड़ी चिंता इस बात को लेकर है कि भारतीय गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही है। बल्लेबाजी में सुधार हुआ है। टॉप-5 ने अच्छा नहीं किया है लेकिन मीडिल ऑर्डर और लोअर ने अच्छा किया है। रविंद्र जडेजा और नीतीश और पुछल्ले खिलाड़ियों (बुमराह) और आकाशदीप ने बल्ले से योगदान दिया है।गेंदबाजी में कहीं न कहीं कमजोरी है। इसलिए आप किस टीम के साथ खेलेंगे, यही सबसे बड़ा सवाल है।” (पढ़ें पूरी खबर)

9) पाकिस्तान ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका में ये कमाल करने वाली पहली टीम बनी

मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम इन दिनों शानदार प्रदर्शन कर रही है। पाक टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच हारने के बाद 2-1 से सीरीज जीती और फिर जिम्बाब्वे के खिलाफ यही कहानी दोहराई और अब इस टीम ने साउथ अफ्रीका को साउथ अफ्रीका में हराकर इतिहास रचा है। पाकिस्तान दुनिया का पहला ऐसा देश है, जिसने साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हीं की सरजमीं पर वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। अभी तक कोई अन्य टीम ऐसा नहीं कर पाई है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...