Skip to main content

ताजा खबर

22 गज पर शानदार पारी खेलने के बाद, Tilak Varma ने एक पोस्ट के जरिए मचाई सनसनी

Tilak Varma (Image Credit- Instagram)

इस समय क्रिकेट के मैदान से लेकर सोशल मीडिया पर Tilak Varma का नाम Trend कर रहा है, जहां इस बल्लेबाज ने कमाल का प्रदर्शन कर इंग्लैंड टीम के जीत के सपने को तोड़ दिया। वहीं इस जीत के बाद खुद तिलक ने खास पोस्ट शेयर किया है, जिसका कैप्शन ही काफी ज्यादा खास है।

इंग्लैंड टीम का अभी तक नहीं खुला खाता

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच कुल 5 टी20 मैचों की सीरीज है, जिसका पहला और दूसरा मैच SKY की टीम अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में मेहमान टीम जीत का खाता नहीं खोल पाई है, दूसरी ओर अगर इंग्लिश टीम तीसरा मैच भी हार जाती है तो सीरीज भी हार जाएगी। वैसे दोनों टीमों के बीच अब तीसरा टी20 मैच राजकोट में होगा, जो 28 जनवरी के दिन खेला जाएगा।

जीत के बाद Tilak Varma ने शेयर किया खास पोस्ट

*Tilak Varma ने 72 रन नाबाद बनाकर टीम इंडिया की जीत में निभाई थी अहम भूमिका।
*वहीं इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टी20 मैच जीतने के बाद तिलक ने एक खास पोस्ट किया शेयर।
*पोस्ट में शामिल थी तिलक की बल्लेबाजी वाली कई तस्वीरें, जिसमें वो जश्न मनाते हुए दिखे।
*साथ ही तिलक ने कैप्शन में लिखा-अपने देश के लिए खेलने से बेहतर कोई एहसास नहीं।

Tilak Varma के इस पोस्ट पर डालते हैं एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tilak Varma (@tilakvarma9)

मैच के बाद ये तस्वीर हुई थी इंटरनेट पर सुपर वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

तिलक के लिए साल 2024 भी रहा था शानदार

जी हां, तिलक वर्मा के लिए साल 2024 काफी ज्यादा ही शानदार रहा था, जहां उन्होंने टीम इंडिया के लिए टी20 क्रिकेट में बवाल काट दिया था। टीम इंडिया ने साल के आखिर में साउथ अफ्रीका का दौरा किया था, जहां दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली गई थी। जिसे टीम इंडिया ने अपने नाम किया था, साथ ही तिलक ने उस सीरीज में लगातार 2 शतक ठोके थे और नया रिकॉर्ड बनाया था। साथ ही उनको MI टीम ने भी फिर से रिटेन किया था और अब वो MI टीम के प्रमुख बल्लेबाज भी बन चुके हैं।

আরো ताजा खबर

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...

पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन

Mustafizur Rahman (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के लिए साल 2026 के आखिर में एक नया मौका आने वाला है। वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया...

IPL 2027: 3 खिलाड़ी जो MI के कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या की जगह ले सकते हैं

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए पिछले कुछ आईपीएल सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में...