Skip to main content

ताजा खबर

‘2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं रोहित शर्मा’ हिटमैन ने अभी भी नहीं मानी है हार, वायरल वीडियो में हुआ खुलासा 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने फैंस के उस सवाल का जबाव दे दिया है, जिसका पूरा क्रिकेट जगत काफी समय से इंतजार कर रहा था। हाल में ही एक छोटे बच्चे के साथ मेक-अ-विश इंडिया पर बात करते हुए हिटमैन रोहित ने वर्ल्ड कप 2027 में खेलने की इच्छा जाहिर की है।

गौरतलब है कि अपनी कप्तानी में भारत को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 जिताने के बाद, रोहित ने खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट को अलविदा कह दिया था। तो वहीं, आईपीएल 2025 के दौरान रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायरमेंट की घोषणा कर, फैंस को चौंका दिया था। अब रोहित शर्मा वनडे फाॅर्मेट में ही एक्टिव हैं। लेकिन 38 साल के रोहित का कहना है कि वनडे फाॅर्मेट में अभी उनका एक काम अधूरा है।

रोहित शर्मा ने बच्चे के साथ बातचीत में किया बड़ा खुलासा

बच्चा रोहित से – अगला वर्ल्ड कप कब है?

रोहित शर्मा – 2027

बच्चा – क्या आप खेलेंगे?

रोहित शर्मा – हां, मैं खेलना चाहता हूं।

देखें रोहित शर्मा की यह वायरल वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Make-A-Wish India (@makeawishindia)

19 अक्टूबर को एक्शन में नजर आएंगे रोहित शर्मा

खैर, अब रोहित शर्मा 19 अक्टूबर से शुरू होने वाले भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलते हुए नजर आएंगे। भारतीय क्रिकेट टीम इस दौरे पर तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। साथ ही इस दौरे से पहले टीम इंडिया मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा को वनडे कप्तान के पद से हटाकर, टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को वनडे टीम की भी बागडोर सौंप दी है।

देखने लायक बात होगी कि टीम इंडिया, युवा गिल की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में कैसी कप्तानी करने वाली है? हालांकि, गिल की मदद के लिए टीम इंडिया में रोहित शर्मा व विराट कोहली जैसे पूर्व अनुभवी कप्तान मौजूद हैं।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: ईडन गार्डन्स में क्या हैं इंग्लैंड के टी20 रिकॉर्ड? यहां जाने

Eden Gardens (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान इंग्लैंड एक बार फिर बड़े मंच पर इतिहास रचने की कोशिश कर रहा है। इंग्लैंड...

जिम्बाब्वे की बड़ी जीत पर सचिन तेंदुलकर की प्रतिक्रिया, ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक उलटफेर को बताया ‘स्टेटमेंट विन’

Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब जिम्बाब्वे ने मजबूत मानी जा रही ऑस्ट्रेलिया टीम को...

T20 World Cup 2026: पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर, आयरलैंड ने किया बड़ा बदलाव

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच आयरलैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण...

SM Trends: 13 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Social Media Trends (image via X) IPL 2026 से पहले रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाया गया है, जो संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के...