Skip to main content

ताजा खबर

2024 में ये क्रिकेटर्स ले चुके हैं अब तक संन्यास, लिस्ट में इस देश के सबसे ज्यादा खिलाड़ी शामिल

Cricketer announced Retirement in 2024

Cricketer announced Retirement in 2024: टीम इंडिया के टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया है। इसके अलावा इस साल ऐसे कई क्रिकेटर्स हैं, जिन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में चर्चा करेंगे।

विराट कोहली ने भारत के टी-20 चैंपियन बनते ही संन्यास की घोषणा कर दी थी। वहीं उनके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी संन्यास का ऐलान कर दिया। इन दोनों खिलाड़ियों के बाद ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने 2009 में डेब्यू किया था और भारत के लिए 74 टी-20 मुकाबले खेले थे।

इस साल जनवरी में सबसे पहले साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा। इसी माह में अफ्रीकी खिलाड़ी डीन एल्गर ने भी क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। उन्होंने 86 टेस्ट और 8 वनडे में साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया।

लिस्ट में नया नाम इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन का जुड़ा

न्यूजीलैंड के नील वैगनर भी इसी साल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। उन्होंने 64 टेस्ट मैचों में 260 विकेट हासिल किए। वहीं न्यूजीलैंड के ही कॉलिन मुनरो ने इसी साल सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया। उन्होंने यह फैसला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम में नहीं चुने जाने के बाद लिया।

39 साल के केदार जाधव और दिनेश कार्तिक ने भी इसी साल क्रिकेट के सभी फार्मेट को अलविदा कहा। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। वॉर्नर ने एशेज सीरीज 2023 के बाद टेस्ट, 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद से वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप के बाद इस सबसे छोटे प्रारूप को अलविदा कहा।

न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने इसी साल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया। अब नया नाम इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन का जुड़ गया है। उन्होंने हाल ही में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है।

ये रहे साल 2024 में संन्यास लेने वाले क्रिकेटर्स

जेम्स एंडरसन
विराट कोहली
रोहित शर्मा
रवींद्र जडेजा
केदार जाधव
दिनेश कार्तिक
हेनरिक क्लासेन
डीन एल्गर
नील वैगनर
कॉलिन मुनरो
डेविड वॉर्नर
ट्रेंट बोल्ट

আরো ताजा खबर

3 श्रीलंकाई खिलाड़ी जो भारत के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं

3 Sri Lanka players (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी। दोनों टीमों के लिए...

अजिंक्य रहाणे की यूरोपीय T20 प्रीमियर लीग में एंट्री, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के साथ की डील

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद नई शुरुआत कर दी है। यूरोपियन टी20...

दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले रेड-बॉल क्रिकेट पर वैभव सूर्यवंशी का ध्यान, राजस्थान रॉयल्स अकादमी में कर रहे हैं खास तैयारी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी अब रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने...

‘रिंकू और हर्षित मिलें तभी KKR को दें हार्दिक पांड्या’ – आर अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड की खबरें लगातार चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक...