Skip to main content

ताजा खबर

2019 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा रहे विजय शंकर ने 13 साल बाद छोड़ा इस टीम का साथ

Vijay Shankar
Vijay Shankar. (Photo Source: Twitter)

भारतीय घरेलू क्रिकेट के आगामी सीजन के शुरू होने वाले से पहले, 2019 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा रहे अनुभवी ऑलराउंडर विजय शंकर ने करीब 13 साल बाद, अपनी घरेलू टीम तमिलनाडु को छोड़ने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आगामी घरेलू सीजन में उन्होंने त्रिपुरा टीम के साथ अनुबंध मिलने की संभावना है।

भारत के लिए 12 वनडे और 9 टी20 मैच खेल चुके शंकर त्रिपुरा टीम में हनुमा विहारी को जाॅइंन करेंगे, जो पहले ही हैदराबाद को छोड़कर इस टीम के लिए घरेलू क्रिकेट तीनों फाॅर्मेट में खेल रहे हैं। साथ ही बता दें शंकर एक दशक से भी ज्यादा समय तक तमिलनाडु क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के अहम सदस्य रहे थे।

हालांकि, अब वह त्रिपुरा के लिए योगदान देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 2011-12 सीजन में अपने पदार्पण के बाद से, उन्होंने तमिलनाडु टीम के लिए कई जीत में अहम भूमिका निभाई है, जिसमें 2016-17 में तमिलनाडु को दो वनडे और 2021-22 में सैयद मुश्ताक अली टी20 खिताब दिलाना शामिल है।

तो वहीं, इसको लेकर हाल में ही विजय शंकर ने क्रिकबज के हवाले से कहा- “मैंने टीएनसीए से एनओसी प्राप्त कर ली है, लेकिन मुझे अभी तक त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन से पुष्टि नहीं मिली है। त्रिपुरा से औपचारिक स्वीकृति पत्र मिलने के बाद, मैं आधिकारिक तौर पर अपने बदलाव की घोषणा कर पाऊंगा।”

विजय शंकर के क्रिकेट करियर पर एक नजर

34 साल के विजय शंकर के क्रिकेट करियर के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम के लिए 12 वनडे और 9 टी20 मैच खेले हैं। वनडे में शंकर ने 233 रन बनाने के साथ 4 विकेट हासिल किए हैं, तो टी20 में 101 रन बनाने के साथ 5 विकेट हासिल किए हैं। साथ ही फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खेले गए 70 मैचों में उन्होंने 45.14 की औसत से कुल 3702 रन बनाए हैं। साथ ही 43 विकेट भी हासिल किए हैं।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 17 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मोहम्मद शमी ने एक ऐसा प्रदर्शन किया, जिस पर बोर्ड ऑफ कंट्रोल फ़ॉर क्रिकेट इन इंडिया की सिलेक्शन कमिटी भी ध्यान देगी। उन्होंने पेस...

17 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. T20 WC 2026, NZ vs CAN: न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से दी शिकस्त, सुपर 8 के लिए किया क्वालीफाई न्यूजीलैंड ने...

NZ vs CAN: ग्लेन फिलिप्स को उनकी 76* की जबरदस्त पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

NZ vs CAN, T20 WC 2026: Glenn Philips (image via getty) युवराज समरा की सेंचुरी बेकार गई और न्यूजीलैंड ने चेन्नई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में कनाडा...

IND vs NED: बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी अहमदाबाद की पिच, मौसम और पिच रिपोर्ट पर डालें एक नजर

IND vs NED, T20 WC 2026: Pitch and weather report (image via getty) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 36 में भारत का सामना नीदरलैंड से अहमदाबाद के...