Skip to main content

ताजा खबर

2011 में वर्ल्ड कप खेलने वाला यह क्रिकेटर अब दो वक्त की रोटी के लिए चलाता है बस, ऐसे हुआ बर्बाद

2011 में वर्ल्ड कप खेलने वाला यह क्रिकेटर अब दो वक्त की रोटी के लिए चलाता है बस ऐसे हुआ बर्बाद

Suraj Randiv (Source X)

Where is Suraj Randiv?: क्रिकेट एक लोकप्रिय एवं प्रसिद्ध खेल है। इस खेल से क्रिकेटर न सिर्फ दुनिया भर में नाम और शोहरत हासिल करते हैं बल्कि बेशुमार दौलत भी कमाते हैं। कुछ खिलाड़ी बुलंदियों पर पहुंच जाते हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो कुछ मैच खेलने के बाद गायब हो जाते हैं। इन्हीं में से एक हैं श्रीलंका के पूर्व ऑफ स्पिनर सूरज रणदीव (Suraj Randiv)।

Suraj Randiv का करियर और वीरेंद्र सहवाग से विवाद

दाएं हाथ के ऑफस्पिनर सूरज रणदीव का कम उम्र में ही श्रीलंका में सफल करियर रहा। उन्होंने अंडर-15 और अंडर-19 स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व किया और 2003-04 अंडर-23 टूर्नामेंट में चार मैचों में 23 विकेट लिए थे।

उसके बाद  सूरज रणदीव ने साल 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। उसी साल सूरज ने दांबुला वनडे में वीरेंद्र सहवाग को शतक बनाने से रोक दिया था। दरअसल वीरेंद्र सहवाग 99 रन पर खेल रहे थे, लेकिन सूरज ने नो-बॉल फेंककर उन्हें शतक बनाने से रोक दिया था।

हुआ ये कि इस गेंद पर सहवाग ने छक्का लगाया था, लेकिन नो बॉल होने के कारण उनका छक्का नहीं गिना गया और वह शतक से एक रन से चूक गए थे। सूरज रणदीव ने जानबूझकर नो बॉल फेंकी, जिसके लिए उन्होंने बाद में माफी मांगी।

इसके बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सूरज रणदीव को एक मैच के लिए निलंबित कर दिया था, जबकि कप्तान तिलकरत्ने दिलशान पर जुर्माना भी लगाया गया था। यह गेंदबाज 2011 विश्व कप फाइनल में भी श्रीलंकाई टीम के साथ था लेकिन उसे वह सफलता नहीं मिली जैसी वह चाहता था।

Suraj Randiv के आंकड़ें 

सूरज रणदीव ने श्रीलंका के लिए 12 टेस्ट मैच खेले हैं। उनके नाम 43 विकेट हैं। वनडे फॉर्मेट में उनके प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने 31 मैच खेले और 36 विकेट लिए, जबकि 7 T20I में उन्होंने 7 विकेट लिए। Suraj Randiv ने श्रीलंका के लिए आखिरी वनडे मैच 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।

Suraj Randiv IPL Career

Suraj Randiv आईपीएल का भी हिस्सा रह चुके हैं। साल 2011 में, उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेला था। उस सीजन में उन्होंने 8 मैचों में 6 विकेट लिए थे।  इस सीजन CSK चैंपियन बनी थी।

अभी कहां है सूरज रणदीव?

क्रिकेट छोड़ने के बाद सूरज अपनी आजीविका कमाने के लिए ऑस्ट्रेलिया में बस ड्राइवर बन गए हैं। वह मेलबर्न स्थित ट्रांसडेव के लिए बस ड्राइवर के रूप में काम करते हैं।

यह भी चेक करे:-  सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अहमदाबाद में गेंदबाजों का कहर, गुजरात ने एकतरफा मुकाबले में हैदराबाद को 82 रनों से हराया 

Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X) गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल 2026 का 56वां मैच, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। बता दें गुजरात...

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर BCCI सोर्स ने तोड़ी चुप्पी, बदलाव की अफवाहों को बताया बेबुनियाद

Iyer, Samson, Pandya (Image credit Twitter – X) भारतीय टी20 टीम की कप्तानी को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चाएं चल रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया...

महिला T20 WC से पहले साउथ अफ्रीका को मिला बड़ा बूस्ट, इस दिग्गज ने रिटायरमेंट लिया वापिस

Shabnim Ismail (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ़्रीका महिला नेशनल क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम...

IPL 2026, GT vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ पर्पल जर्सी पहनकर क्यों खेल रही है गुजरात टाइटंस? यहां जानें वजह 

Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के मैच नंबर 56 में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ, टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का...