Skip to main content

ताजा खबर

20 जनवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

20 जनवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. WPL 2026: गुजरात जायंट्स को 61 रनों से हराकर आरसीबी ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया

जारी डब्ल्यूपीएल सीजन का 12वां मैच राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात जायंट्स के बीच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में आरसीबी ने जायंट्स को 61 रनों से हराकर, प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 179 रनों का लक्ष्य गुजरात के सामने जीत के लिए रखा, लेकिन गुजरात 20 ओवरों में 117 रनों पर ही सिमट गई।

2. T20 World Cup 2026: एडन मार्करम ने टॉप ऑर्डर में सफलता का ब्लूप्रिंट तैयार किया

साउथ अफ्रीका के टी20 कप्तान एडन मार्करम ने कहा है कि उन्होंने टी20 क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का एक साफ ‘ब्लूप्रिंट’ तैयार कर लिया है। उनका मानना है कि यह रणनीति 2026 में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए बहुत काम आएगी, जो भारत और श्रीलंका में फरवरी मार्च 2026 में खेला जाएगा।

काफी समय से यह बहस चल रही थी कि मार्करम की सही बल्लेबाजी पोज़िशन क्या होनी चाहिए। उनका सबसे सफल टी20 वर्ल्ड कप 2021 में रहा था, जब वे यूएई में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते थे। उस टूर्नामेंट में उन्होंने दो अर्धशतक लगाए, औसत 54 और स्ट्राइक रेट करीब 146 रहा। इससे यह साबित हुआ कि वे मिडिल ओवर्स में बहुत प्रभावी बल्लेबाज हैं।

3. बड़ी खबर! 1000 फर्स्ट क्लास विकेट लेने वाले चौथे खिलाड़ी बने Malinda Pushpakumara

श्रीलंका के अनुभवी लेफ्ट आर्म स्पिनर मलिंदा पुष्पकुमारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वह अब श्रीलंका के सिर्फ चौथे ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 1000 विकेट पूरे किए हैं। इस खास क्लब में पहले से दिग्गज मुथैया मुरलीधरन, रंगना हेराथ और दिनुका हेत्तिआरच्ची शामिल हैं। 38 वर्षीय पुष्पकुमारा ने यह उपलब्धि श्रीलंका मेजर लीग के तीन दिवसीसी टूर्नामेंट के दौरान हासिल की। वह बदुरेलिया स्पोर्ट्स क्लब की ओर से मूरस स्पोर्ट्स क्लब के खिलाफ खेल रहे थे।

4. ‘विराट कोहली अभी भी फिट हैं और 45 साल तक क्रिकेट खेल सकते हैं’ किंग कोहली को लेकर किसने दिया ऐसा बयान?

पूर्व न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज साइमन डूल ने विराट कोहली की फिटनेस और खेल के प्रति जुनून की जमकर तारीफ की है। उनका मानना है कि कोहली अभी भी दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं और वे 45 साल की उम्र तक वनडे क्रिकेट खेल सकते हैं। 37 साल के कोहली ने हाल के महीनों में अपने शानदार प्रदर्शन से आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

5. T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को झटका, पैट कमिंस शुरुआती मैचों से हुए बाहर

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज पैट कमिंस टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने पुष्टि की है कि कमिंस कम से कम दो ग्रुप मैच मिस करेंगे, क्योंकि वे अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं।कमिंस पिछले कुछ समय से कमर की गंभीर चोट, जिसे लम्बर बोन स्ट्रेस इंजरी कहा जाता है, से जूझ रहे हैं। यह चोट उन्हें 2025–26 की एशेज सीरीज से पहले लगी थी। इस चोट के कारण वे पांच में से चार टेस्ट नहीं खेल सके।

6. IND vs NZ 2026: नागपुर में जंगल सफारी का मजा लेते दिखे टीम इंडिया के खिलाड़ी, टी20 सीरीज से पहले बदला माहौल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू होने वाली टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने नागपुर में थोड़ा समय निकालकर जंगल सफारी का आनंद लिया। सीरीज का पहला मैच 21 जनवरी को नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले खिलाड़ी विदर्भ के टाइगर रिजर्व में घूमते नजर आए।

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने इस सफारी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ ईशान किशन, रवि बिश्नोई और रिंकू सिंह भी दिखाई दिए।

7. IND vs NZ 2026: विराट कोहली ने डेरिल मिचेल को भेंट की साइन जर्सी

यह खबर भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच के बाद की है, जहां एक शानदार खेल भावना देखने को मिली। मैच के खत्म होने के बाद भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर डेरिल मिचेल को अपनी साइन की हुई जर्सी भेंट की। यह पल मैदान पर मौजूद सभी लोगों के लिए खास था।

8. ‘स्कूल जाओ और कप्तानी सीखो’, शुभमन गिल पर फूटा पाकिस्तानी दिग्गज का गुस्सा

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज को 1-2 से हारने के बाद, भारतीय कप्तान शुभमन गिल को लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने कहा- न्‍यूजीलैंड की टीम को जीत का श्रेय भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी को जाता है। हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह टीम में नहीं थे। मोहम्मद शमी को टीम में लेने की दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। भारत की ताकत अब विराट कोहली और रोहित शर्मा के ऊपर आकर टिक गई है, जो आपके विशेषज्ञ गेंदबाज थे। मगर आपने उन गेंदबाजों से पहले नीतीश रेड्डी से गेंदबाजी करवाई। शुभमन गिल शान मसूद की नकल करने की कोशिश कर रहे थे। ड्रेसिंग रूम से जो भी निर्देश मिल रहे थे, उनका पालन करें। आपको शुरुआती सफलता की जरूरत थी। मैं उन्हें सलाम करता हूं, लौट जाएं और जाकर कप्तानी सीखें।

আরো ताजा खबर

इस वजह से DC के खिलाफ शतक लगा पाए संजू सैमसन, वाइफ चारूलता नहीं बल्कि ये है उनका लकी ‘चार्म’

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 के 18वें मैच में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन कमाल की बल्लेबाजी करते...

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर 

Mukul Choudhary (Image Credit- Twitter X) लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का 19वां मैच दोपहर 3.30 बजे से, भारत रत्न श्री अटल बिहारी इकाना क्रिकेट...

12 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: लगातार 3 हार के बाद मिली चेन्नई सुपर किंग्स को पहली जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया चेन्नई...

CSK vs DC, Top 10 Memes: चेन्नई बनाम दिल्ली मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, CSK vs DC: Top 10 memes (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 के 18वें मैच में, चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली...