Skip to main content

ताजा खबर

19 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, नहीं मिली बुमराह को जगह

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज 19 मई को अगले महीने की शुरुआत में अफगानिस्तान के भारत दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कि इस दौरे पर अफगान टीम भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। अफगानिस्तान के भारत दौरे की शुरुआत 6 जून शनिवार से खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से होगी। यह टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (वीसी), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत [विकेटकीपर], देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, ध्रुव जुरेल, हर्ष दुबे

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा*, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या*, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे

*नोट- रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का चयन फिटनेस पर निर्भर है

2. रिटायर होने से पहले चेपाॅक में आईपीएल 2027 में आखिरी मैच खेलेंगे एमएस धोनी: रिपोर्ट्स

दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी (MS Dhoni) एक और आईपीएल सीजन खेलने के लिए तैयार हैं। इसको लेकर हाल में ही चेन्नई सुपर किंग्स ने जानकारी दी कि रिटायर होने से पहले धोनी टीम के लिए होम ग्राउंड चेपाॅक में अगले साल एक आखिरी मैच जरूर खेलना चाहेंगे।

गौरतलब है कि जारी आईपीएल सीजन में धोनी सीएसके के साथ गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबले के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की यात्रा नहीं करेंगे। इसके साथ ही आईपीएल 2026 सीजन ऐसा पहला सीजन बन गया है, जिसमें धोनी टीम का हिस्सा तो थे, लेकिन पिंडली की चोट के कारण एक भी मैच नहीं खेल पाए।

3. अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, दो टेस्ट मैचों की सीरीज की हुई घोषणा

भारत की नेशनल क्रिकेट टीम और श्रीलंका की नेशनल क्रिकेट टीम के बीच होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज अगस्त के दूसरे हिस्से में आयोजित की जा सकती है। यह सीरीज 2025-27 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र का हिस्सा होगी। हालांकि, अभी आधिकारिक तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 15 अगस्त से 27 अगस्त के बीच का समय तय किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और टीम मैनेजमेंट को भी दे दी गई है। माना जा रहा है कि दोनों टेस्ट मैच इसी तय विंडो के दौरान खेले जाएंगे।

4. IPL 2026: मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद CSK फैंस का मज़ाक उड़ाते दिखे ईशान किशन, देखें वायरल वीडियो

ईशान किशन ने सोमवार, 18 मई को एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से जीत मिली। इस जीत की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंच गई।

दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अब बहुत कम रह गई हैं, क्योंकि उन्हें अपना आखिरी मैच जीतना होगा और यह भी उम्मीद करनी होगी कि दूसरे मैचों के नतीजे भी उनके पक्ष में रहें। हैदराबाद को 181 रनों का लक्ष्य हासिल करना था, जिसे उन्होंने 19 ओवर में पूरा कर लिया। ईशान किशन ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया; उन्होंने 47 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। मैच के बाद, किशन ने चेन्नई के फैंस का मजाक उड़ाया।

उन्होंने सीटी बजाने का इशारा किया, और उसके बाद “घर” का संकेत दिया जिसका मतलब था कि हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को उनके ही गढ़ में हरा दिया है। इसके बाद उन्होंने भीड़ की ओर हाथ हिलाया और जोर से चिल्लाए, “कम ऑन, SRH!”

5. IPL 2026: ‘आपको अगले साल वापस आना होगा’ – रिटायरमेंट की खबरों के बीच सुरेश रैना ने धोनी के साथ हुई बातचीत का खुलासा किया

मैच के बाद के शो में रैना ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, “मैंने एमएस धोनी से कहा, ‘आपने आईपीएल 2026 को एक मिस्ड कॉल दिया है। यह गिना नहीं जाएगा। आपको अगले साल वापस आना होगा।’ उन्होंने कहा, ‘नहीं यार, शरीर थोड़ा वैसा है (मेरा शरीर थोड़ा कमजोर है)।’ मैंने कहा, ‘हम किसी बात पर यकीन नहीं कर रहे हैं। आपको अगले साल खेलना ही होगा।’ यह उनका अपना फैसला है। मुझे लगता है कि वह पॉजिटिव हैं। टीम भी फिर से अच्छी तरह से घुल-मिल रही है।”

6. IPL 2026, Match 64: RR बनाम LSG मैच से पहले जान लीजिए हेड टू हेड रिकाॅर्ड

RR vs LSG हेड टू हेड रिकाॅर्ड

मैच खेले  7
राजस्थान रॉयल्स ने जीते 5
लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते  2
नो रिजल्ट/टाई 00
सबसे पहले मैच  10 अप्रैल, 2022 (राजस्थान रॉयल्स ने जीता)
हालिया मैच  22 अप्रैल, 2026 (राजस्थान रॉयल्स ने जीता)

7. IPL 2026, Match 64: RR बनाम LSG मैच से पहले जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज

सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर: पिच रिपोर्ट

सवाई मानसिंह स्टेडियम की पहचान एक ऐसे मैदान के तौर पर है, जहां बल्लेबाजों का बल्ला खूब चलता है। आईपीएल 2026 में जयपुर में अब तक तीन मैच खेले गए हैं, और तीनों ही मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 220 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। इनमें से दो मैचों में तो लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल कर ली गई, लेकिन तीसरे मैच में गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने मेजबान टीम के खिलाफ उस स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया।

यह विकेट ‘हिट-द-डेक’ बॉलिंग के लिए काफी अनुकूल है, क्योंकि यहां की स्पंजी काली मिट्टी वाली सतह से गेंद को अलग-अलग तरह का उछाल मिलता है। इसके बावजूद, गेंद बल्ले पर काफी आसानी से आती है। यहां की स्क्वायर बाउंड्री, सीधी बाउंड्री के मुकाबले ज्यादा लंबी हैं, जिससे ‘डाउन द ग्राउंड’ रन बनाना अपेक्षाकृत आसान हो जाता है।

8. ऋषभ पंत को लगा बड़ा झटका, गई टेस्ट में उपकप्तानी, अब ये बने शुभमन गिल के नए डिप्टी

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए मंगलवार 19 मई को भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान किया गया। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने प्रेस कॉनफ्रेंस में चयनकर्ताओं के अध्यक्ष अजीत अगरकर के सामने टीम इंडिया का ऐलान किया है। टेस्ट टीम में मानव सुथार, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार को पहली बार मौका दिया गया है। साथ ही जसप्रीत बुमराह, जिनके वर्कलोड को लेकर काफी सवाल थे, उन्हें ना तो टेस्ट सीरीज और ना ही वनडे सीरीज के लिए मौका नहीं दिया गया है। इसके अलावा एक अहम बदलाव और हुआ है, वो है शुभमन गिल के डिप्टी को लेकर। भारतीय टीम के नए टेस्ट उपकप्तान अब केएल राहुल हैं। पहले यह जिम्मेदारी ऋषभ पंत के पास थी।

আরো ताजा खबर

ENG vs PAK: लॉर्ड्स में मोहम्मद अब्बास का कमाल, 4 विकेट झटककर पूरे किए 900 फर्स्ट-क्लास विकेट

Mohammad Abbas (Image credit Twitter – X) Mohammad Abbas 900 first-class wickets: पाकिस्तान के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने अपने क्रिकेट करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली...

“सिर्फ टैलेंट काफी नहीं”: स्टीव वॉ ने 2027 ODI WC में रोहित शर्मा के खेलने और कमिटमेंट पर उठाए सवाल

Steve Waugh Questions Rohit Sharma’s 2027 ODI World Cup Prospects (image via getty) Steve Waugh on Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप विजेता पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने 2027 वनडे...

मैच रोकने की दी थी धमकी! इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल: PCB ने स्काई स्पोर्ट्स के खिलाफ दर्ज कराई औपचारिक शिकायत

PCB Files Formal Complaint to Sky Sports Over Interview With Imran Khan’s Sons (image via X) PCB Sky Sports Imran Khan sons interview: गुरुवार, 27 अगस्त को लॉर्ड्स में इंग्लैंड...

T20 क्रिकेट में फिर बजा Kieron Pollard का डंका, बटलर को पीछे छोड़ बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

Kieron Pollard Dethrones Jos Buttler to Reclaim All-Time T20 Run-Scoring Record (image via getty) Kieron Pollard most runs in T20 cricket: गुरुवार, 27 अगस्त को वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ खिलाड़ी...