Skip to main content

ताजा खबर

18 जुलाई से खेला जाएगा World Championship of Legends (WCL) का दूसरा सीजन, देखें पूरा शेड्यूल

WCL (Photo Source: X)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) का दूसरा सीजन 18 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है। पहले सीजन को फैंस ने बहुत प्यार दिया था। टूर्नामेंट भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा।

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला बर्मिंघम में खेला जाएगा। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच बहुचर्चित मुकाबला 20 जुलाई को खेला जाएगा। सेमीफाइनल मुकाबले 31 जुलाई को और फाइनल 2 अगस्त को खेला जाएगा।

WCL के CEO ने कही यह बात

WCL के सीईओ हर्षित तोमर ने कहा, “WCL सीजन 1 ने फैंस को बेहतरीन अनुभव दिया और हम सीजन 2 को और भी बेहतर बनाने के लिए कमिटेड हैं। हमारा ध्यान दुनिया भर के फैंस के लिए अविस्मरणीय पल बनाने पर है।”

WCL के सह-मालिक अजय देवगन ने कहा, “मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि हर साल बड़ी एसोसिएशन और लीग बड़ी और बेहतर होती जा रही है। हमें पूरा विश्वास है कि सीजन 2 भी दुनिया भर में सबसे ज्यादा फैंस को आकर्षित करेगा। लीग के बारे में कई रोमांचक घोषणाएं होने वाली हैं, इसलिए हमारे साथ बने रहें।”

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 का फुल शेड्यूल-

18 जुलाई (शुक्रवार)- इंग्लैंड चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस

19 जुलाई (शनिवार)- वेस्टइंडीज चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस

19 जुलाई (शनिवार)- इंग्लैंड चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस

20 जुलाई (रविवार)- इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस

22 जुलाई (मंगलवार)- इंग्लैंड चैंपियंस बनाम वेस्टइंडीज चैंपियंस

22 जुलाई (मंगलवार)- इंडिया चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस

23 जुलाई (बुधवार)- ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम वेस्टइंडीज चैंपियंस

24 जुलाई (गुरुवार): साउथ अफ्रीका चैंपियन बनाम इंग्लैंड चैंपियन

25 जुलाई (शुक्रवार): पाकिस्तान चैंपियन बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियन

26 जुलाई (शनिवार): इंडिया चैंपियन बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियन

26 जुलाई (शनिवार): पाकिस्तान चैंपियन बनाम वेस्टइंडीज चैंपियन

27 जुलाई (रविवार): साउथ अफ्रीका चैंपियन बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियन

27 जुलाई (रविवार): इंडिया चैंपियन बनाम इंग्लैंड चैंपियन

29 जुलाई (मंगलवार): ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बनाम पाकिस्तान चैंपियन

29 जुलाई (मंगलवार): इंडिया चैंपियन बनाम वेस्टइंडीज चैंपियन

नॉकआउट स्टेज

31 जुलाई (गुरुवार): सेमीफाइनल 1 – SF1 बनाम SF4 (एजबेस्टन स्टेडियम, बर्मिंघम)

31 जुलाई (गुरुवार): सेमीफाइनल 2 – SF2 बनाम SF3 (एजबेस्टन स्टेडियम, बर्मिंघम)

2 अगस्त (शनिवार): फाइनल (एजबस्टन स्टेडियम, बर्मिंघम)

 

আরো ताजा खबर

6 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 WC 2026 Final: फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने रिकाॅर्ड 7वीं बार जीती टी20 वर्ल्ड कप...

गौतम गंभीर तय करेंगे विराट-रोहित का भविष्य? कपिल देव का दोटूक जवाब – “इसकी कोई जरूरत नहीं है…”

Kapil Dev Breaks Silence on Gambhir’s Role in Kohli and Rohit’s Future (image via X) ‘जैसे-जैसे 2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप नजदीक आ रहा है, भारत की दिग्गज बैटिंग जोड़ी रोहित...

Women T20 WC 2026 Final: फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने रिकाॅर्ड 7वीं बार जीती टी20 वर्ल्ड कप ट्राॅफी 

England Women vs Australia Women (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच आज 5 जुलाई, रविवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमों...

आईसीसी लाॅन्च कर सकता है नई ग्लोबल टी20 लीग, वनडे फाॅर्मेट में हो सकते हैं बड़े बदलाव 

Team India (Image Credit- Twitter X) क्रिकेट को दुनियाभर में कंट्रोल करने वाली सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) खेल को और ज्यादा रोचक बनाने के लिए कुछ अभूतपूर्व बदलाव...