Skip to main content

ताजा खबर

18 गेंद पर अर्धशतक ठोकते ही अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

Abhishek Sharma (Photo Source: BCCI)

आईपीएल 2025 के 61वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से मात दी। टीम ने 18.2 ओवरों में ही 206 रन के लक्ष्य का पीछा कर लिया था। युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने हैदराबाद की जीत में बड़ी भूमिका निभाई, जिन्होंने 20 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 59 रन की पारी खेली।

अभिषेक ने लखनऊ के खिलाफ मात्र 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया था और इसी के साथ बल्लेबाज ने एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अभिषेक आईपीएल इतिहास के इकलौते भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने 20 गेंदों से कम में चार बार अर्धशतक ठोका है।

अभिषेक शर्मा ने कर ली निकोलस पूरन की बराबरी

अभिषेक शर्मा ने 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 16 गेंद, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 2025 में 18 और 19 गेंद और पंजाब किंग्स के खिलाफ 2025 में 19 गेंद पर अर्धशतक लगाया। इस तरह से वह आईपीएल इतिहास में 20 से कम गेंदों पर चार बार अर्धशतक ठोकने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले अब तक यह कारनामा कोई नहीं कर पाया था।

अभिषेक शर्मा ने निकोलस पूरन के रिकॉर्ड की बराबरी की है, जिन्होंने भी आईपीएल में चार बार 20 से कम गेंदों में अर्धशतक लगाया है। उन्होंने यह कारनामा एक बार पंजाब किंग्स और तीन बार लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए किया है। वहीं, ट्रैविस हेड तीन बार सनराइजर्स हैदराबाद और जेक फ्रेजर-मैकगर्क भी तीन बार दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऐसा कर चुके हैं।

2024 से आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं अभिषेक

71 – निकोलस पूरन (510 गेंदें)
65 – अभिषेक शर्मा (431 गेंदें)
60 – रियान पराग (616 गेंदें)
56 – विराट कोहली (831 गेंदें)
52 – हेनरिक क्लासेन (496 गेंदें)

अभिषेक शर्मा 2024 से आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं, अब तक वह 65 छक्के जड़ चुके हैं। वहीं, लिस्ट में निकोलस पूरन 71 छक्कों के साथ पहले स्थान पर है। आईपीएल 2025 में अभिषेक के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 11 पारियों में 33.90 की औसत और 192.26 की स्ट्राइक रेट से 373 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND 2nd Test: शुभमन गिल की शतकीय पारी के दम पर भारत की मजबूत वापसी, पहले दिन बनाए 310 रन 

ENG vs IND 2nd Test (Image Credit- Twitter/X)ENG vs IND: इंग्लैंड और भारत के बीच जारी एंडरसन-तेंदुलकर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबस्टन...

SL vs BAN 1st ODI: श्रीलंका ने बांग्लादेश को पहले वनडे में 77 रनों से हराया

SL vs BAN 1st ODI (Image Credit- Twitter X)SL vs BAN: बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस समय ऑलफाॅर्मेट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है। टेस्ट सीरीज के बाद इस समय...

The Great Indian Kapil Show में नजर आए हेड कोच गौतम गंभीर समेत ये भारतीय क्रिकेटर, देखें वीडियो 

Gautam Gambhir and Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच व पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर हाल में ही काॅमेडियन कपिल शर्मा के The Great Indian...

2 जुलाई , Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

ENG vs IND 2nd Test (Image Credit- Twitter X)1) ENG vs IND: एजबेस्टन टेस्ट मैच के पहले दिन बारिश का साया, क्या रद्द हो जाएगा खेल भारत और इंग्लैंड के...