Skip to main content

ताजा खबर

17 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. आईपीएल में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, पंजाब किंग्स के लिए अभी तक कोई नहीं कर पाया है ऐसा

जारी आईपीएल 2026 का 24वां मैच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच, वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई को उन्हीं के होम ग्राउंड पर 7 विकेट से हराकर, शानदार जीत दर्ज की। साथ ही जैसे ही अर्शदीप ने रयान रिकेल्टन (2) के रूप में पहला विकेट हासिल किया, वैसे ही उन्होंने आईपीएल में इतिहास रच दिया। बता दें कि अब अर्शदीप आईपीएल में 100 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों में शुमार हो गए हैं। इसके अलावा पंजाब किंग्स की ओर से आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट भी उनके नाम दर्ज हो गए हैं। इससे पहले यह रिकाॅर्ड पूर्व स्पिनर पीयूष चावला के नाम था।

2. हार्दिक पंड्या को हटाओ, रोहित शर्मा को फिर से मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाओ, पूर्व भारतीय ने की बड़ी मांग

आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से हरा दिया। मुंबई की इस हार के बाद, पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कहा- “2023 में कोई ट्रॉफी नहीं मिली। 2024 में भी कोई ट्रॉफी नहीं मिली, और इस साल भी ऐसा ही होने की पूरी संभावना है। मुझे लगता है कि कप्तानी कमजोर है। मैं ज़्यादा सख्त नहीं होना चाहता, लेकिन हार्दिक टीम की कप्तानी उस तरह से नहीं कर रहे हैं, जिस तरह से की जानी चाहिए। एक कप्तान के तौर पर सक्रिय रहना बहुत जरूरी है। मुझे लगता है कि अगर किसी समाधान की जरूरत है, तो हार्दिक को कप्तानी से हट जाना चाहिए और यह जिम्मेदारी वापस रोहित को सौंप देनी चाहिए। जब ​​आपने रोहित को हटाया था, तो आपने उनके साथ अन्याय किया था।”

3. IPL 2026, Match 25: गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें

GT vs KKR हेड टू हेड रिकाॅर्ड

आईपीएल इतिहास में अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकाॅर्ड की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल 5 मैच खेले गए हैं। इन मैचों के दौरान पांच बार की चैंपियन टीम गुजरात टाइटन्स ने 3 बार जीत हासिल की है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स भी 1 बार मैच जीतने में सफल रही है।

मैच खेले  5
गुजरात टाइटन्स ने जीते 3
कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते 1
टाई/नो रिजल्ट 1
सबसे पहला मैच  23 अप्रैल, 2022 (गुजरात टाइटन्स ने जीता)
हालिया मैच  21 अप्रैल, 2025 (गुजरात टाइटन्स ने जीता)

4. IPL 2026: GT vs KKR मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद: पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच ऐसी है, जहां टॉस जीतने वाले कप्तान आम तौर पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हैं। पिछले सीजन में, अहमदाबाद में खेले गए नौ मैचों में से सात मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते थे। इस सीजन में यहां खेले गए एकमात्र मैच में, राजस्थान रॉयल्स ने भी पहले बल्लेबाजी की थी और छह रनों से मैच जीत लिया था।

जीटी बनाम केकेआर की अनुमानित प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रिसिध कृष्णा

इम्पैक्ट प्लेयर: शाहरुख खान

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी

इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव अरोड़ा

5. IPL 2026: GT vs KKR मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर

2026 आईपीएल सीजन के 25वें मैच में, गुजरात टाइटन्स का मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। दोनों ही टीमें इस मैच में बिल्कुल अलग-अलग फॉर्म में उतर रही हैं। गुजरात ने 2026 सीजन की शुरुआत दो हार के साथ करने के बाद, अपने पिछले दो मैच जीत लिए हैं।

2022 के चैंपियन ने अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को आसानी से हरा दिया; शुभमन गिल और जोस बटलर के अर्धशतकों, और प्रसिद्ध कृष्णा के चार विकेटों की बदौलत उन्होंने यह मैच सात विकेट से जीता था।

दूसरी ओर, कोलकाता इस साल के टूर्नामेंट में अपने लगातार पांच मैचों की हार के सिलसिले को खत्म करने के लिए एक जीत की बेसब्री से तलाश में है। 2024 के चैंपियंस को पिछली हार चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों मिली थी, जब दूसरी पारी में 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वे 32 रनों से पीछे रह गए थे। खैर, इस मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर विशेष तौर पर नजर रहने वाली है, जो अपने प्रदर्शन से मैच की दिशा तय कर सकते हैं: 1. शुभमन गिल (गुजरात टाइटन्स), 2. जोस बटलर (गुजरात टाइटन्स), 3. वैभव अरोड़ा (कोलकाता नाइट राइडर्स)

6. IPL 2026: लाइव मैच में फोन चलाने केलिए राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को मिली ये सजा

राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर आईपीएल मैच के दौरान डग आउट में फोन का इस्तेमाल करते नजर आए थे, जिसके बाद उनके खिलाफ जांच हुई और अब उसका नतीजा सामने आ गया है। बता दें रोमी भिंडर पर 1 लाख रुपए का आर्थिक जुर्माना लगाया गया है और उन्हें दोबारा ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी गई है। वहीं उनके साथ बैठे 15 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी इस मामले में बाल-बाल बच गए हैं। उनपर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है।

7. 15 साल बाद बांग्लादेश में वनडे सीरीज खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, शेड्यूल का हुआ ऐलान

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम जून 2026 में बांग्लादेश का दौरा करेगी। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। इस दौरे के शेड्यूल का ऐलान हो गया है, जो काफी ऐतिहासिक दौरा माना जा रहा है। यह पिछले 15 सालों में पहली बार है जब कंगारू टीम बांग्लादेश के दौरे पर किसी वनडे सीरीज में हिस्सा लेने वाली है। ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे की शुरुआत 9 जून से होगी, जबकि टी20 सीरीज की शुरुआत 17 जून से होगी।

8. IPL 2026: MI के खिलाफ बड़ी जीत के बाद बोले PBKS कोच रिकी पोंटिंग, टीम को लेकर दिया बड़ा बयान

जारी आईपीएल में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मैच के बाद, जियोहॉटस्टार पर रिकी पोंटिंग ने खुद संजय बांगर और डेल स्टेन के साथ मैच को लेकर बात की। उन्होंने सबसे पहले विनिंग माइंडसेट की बात की और कहा, “मेरे लिए, यह सही माहौल बनाने से शुरू होता है जहां हर खिलाड़ी को लगे कि उसे अहमियत दी जा रही है और वह भी इसे पसंद कर रहे हैं। एक कोच के तौर पर, मैं उन्हें सपोर्ट करने और चैलेंज करने के लिए हूं, उन्हें कंट्रोल करने के लिए नहीं। जब वे फेल भी होते हैं, तो उन्हें यह जानना होगा कि यह खेल का हिस्सा है। टी20 क्रिकेट में, आपको किसी भी दिन कुछ ही खिलाड़ियों की जरूरत होती है। इसलिए, यह साफ तौर पर तय रोल वाला एक मजबूत ग्रुप बनाने के बारे में है।”

আরো ताजा खबर

ODI वर्ल्ड कप 2027 पर फोकस, सलमान अली आगा ले सकते हैं टी20 से ब्रेक

Salman Ali Agha (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के टी20 कप्तान सलमान अली आगा आने वाले समय में बड़ा फैसला ले सकते हैं। उन्होंने संकेत दिए हैं कि वे...

15 साल बाद बांग्लादेश में वनडे सीरीज खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, शेड्यूल का हुआ ऐलान

Australia Bangladesh (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया की पुरुष क्रिकेट टीम एक लंबे अंतराल के बाद बांग्लादेश दौरे पर जाने के लिए तैयार है। लगभग 15 साल बाद दोनों...

IPL 2026: DC के खिलाफ स्पेशल हरी जर्सी पहनकर खेलने उतरेगी RCB, यहां जान लें बड़ी वजह 

IPL 3 RCB (Image credit Twitter – X) जारी आईपीएल 2026 का 26वां मैच राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 18 अप्रैल, शनिवार को दोपहर 3.30 बजे से...

SM Trends: 17 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने मार्कस स्टोइनिस के साथ मिलकर, एक शानदार रिले कैच लपका है।...