Skip to main content

ताजा खबर

16 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

16 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Krunal, Bhanu And Hardik (Image Credit- Instagram)

1) IND-W vs WI-W: पहले टी20 में भारत ने वेस्टइंडीज को एकतरफा मुकाबले में 49 रनों से हराया

वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम इस समय लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए भारत दौरे पर है। तो वहीं आज 15 दिसंबर, रविवार को दोनों टीमों के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच डीवाई पाटिल स्पोर्टस एकडेमी, नवी मुंबई में खेला गया। बता दें कि इस मैच में भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 49 रनों से हराकर, तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 196 रनों का लक्ष्य रखा, जिसकी पीछा करते हुए कैरेबियाई टीम 146 रन ही बना पाई। (पढ़ें पूरी खबर)

2) WPL 2025: कौन है सिमरन शेख? जिनको गुजरात जायंट्स ने 1.9 करोड़ रुपए में अपनी टीम में किया शामिल

WPL 2025 ऑक्शन के दौरान भारत की अनकैप्ड ऑलराउंडर सिमरन शेख को गुजरात जायंट्स ने 1.9 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। बता दें कि, युवा बल्लेबाज ने अभी तक महिला प्रीमियर लीग में 9 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5.80 की औसत और 60.41 के स्ट्राइक रेट से 29 रन बनाए हैं। 22 वर्षीय सिमरन शेख ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में 56 टी20 मैच में 18.68 की औसत और 120.35 के स्ट्राइक रेट से 822 रन बनाए हैं। यही नहीं उनके नाम एक अर्धशतक भी है। सिमरन शेख के गुजरात जायंट्स से जुड़ने के बाद फ्रेंचाइजी और भी मजबूत हो गई है। (पढ़ें पूरी खबर)

3) मुंबई बना SMAT 2024 का चैंपियन, फाइनल में मध्य प्रदेश को 5 विकेट से हराकर जीता दूसरी बार खिताब

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर मध्य प्रदेश को बल्लेबाजी का न्योता दिया। रजत पाटीदार की अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने सूर्यकुमार यादव की 48 रनों की जबरदस्त पारी की बदौलत 17.5 ओवर में पांच विकेट पर 180 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया। (पढ़ें पूरी खबर)

4) टीवी जागरूकता मैच में पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को गेंदबाजी करते हुए नजर किरण रिजीजू, वायरल हुआ वीडियो

भारत सरकार के पूर्व खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर और किरण रिजीजू की एक प्रदर्शनी क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ क्रिकेट खेलते हुए वीडियो, काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में संसदीय कार्य मंत्री रिजीजू भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व चीफ अनुराग को गेंदबाजी करते हुए नजर आए, और इस गेंद पर अनुराग आउट भी हो गए। लेकिन अंपायर ने इस गेंद को नो बाॅल करार दिया, क्योंकि रिजीजू लाइन के बाहर से गेंदबाजी करते हुए नजर आए थे। (पढ़ें पूरी खबर)

5) भारत ने पाकिस्तान को U19 Women’s Asia Cup में 9 विकेट से हराया, जी कमालिनी ने खेली 44* रन की पारी

अंडर-19 महिला एशिया कप 2024 की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला 15 दिसंबर को भारत महिला और पाकिस्तान महिला के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान महिला टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 67 रन ही बना पाई। भारतीय महिला टीम ने 7.5 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर 9 विकेट से जीत हासिल की। जी कमालिनी ने 44 रन की नाबाद मैच विनिंग पारी खेल प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। (पढ़ें पूरी खबर)

6) अनकैप्ड भारतीय G.Kamalini को खरीदने के लिए MI ने पानी की तरह बहाया पैसा, 16 साल की उम्र में बनी करोड़पति

WPL ऑक्शन में शामिल 10 लाख के बेस प्राइस वाली अनकैप्ड भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी G.Kamalini को खरीदने के लिए, महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI-W) पानी की तरह पैसा बहाती हुई नजर आई है। चेन्नई की रहने वाले कमालिनी को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच काफी देर तक बिडिंग वाॅर देखने को मिली। लेकिन अंत में मुंबई इंडियंस ने 1.6 करोड़ की बड़ी बोली लगाकर, युवा खिलाड़ी को टीम के साथ जोड़ लिया है। महज 16 साल की उम्र में करोड़पति बनी खिलाड़ी अब भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खेलती हुई नजर आएंगी। (पढ़ें पूरी खबर)

7) Karan Aujla के Concert में पहुंचे Umran Malik, तो रियान पराग ने भी किया जमकर डांस

Umran Malik ने IPL के जरिए क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी थी, जहां उनकी रफ्तार ने कई रिकॉर्ड बनाए थे। जिसके बाद उनकी टीम इंडिया में एंट्री हो गई थी। ऐसे में उमरान ने भारतीय टीम से लगातार मैच भी खेले, लेकिन चोट ने इस खिलाड़ी को काफी परेशान किया है और अभी काफी समय से वो टीम का हिस्सा नहीं है। इस बीच उमरान का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उनका अलग ही अवतार देखने को मिला है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) बीच समंदर में Tilak Varma ने किया ऐसा काम, जिसे देख खुश हो जाएंगे मुंबई इंडियंस के फैन्स तमाम

Tilak Varma काफी जल्दी टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के प्रमुख खिलाड़ी बन गए है, जहां उनकी तूफानी बल्लेबाजी सभी को रास आती है। इस बीच ये खिलाड़ी अपनी IPL टीम मुंबई इंडियंस से काफी प्यार करता है, जिसका नजारा तिलक की नई रील वीडियो में देखने को मिला है और एक खास जगह पर वो टीम का नाम पुकारते हुए दिखे। (पढ़ें पूरी खबर)

9) Baroda टीम के खिलाड़ी करते हैं Hardik-Krunal की काफी इज्जत, एक खास पोस्ट आया सामने

इस बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में Baroda टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया, साथ ही कई सालों बाद Hardik Pandya भी इस टीम से ये घरेलू टूर्नामेंट खेलते हुए नजर आए। वैसे ये टीम फाइनल में तो अपनी जगह नहीं बना पाई, लेकिन टीम के साथ-साथ हार्दिक का प्रदर्शन शानदार रहा और अब टीम के एक खिलाड़ी का एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...

NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: वेलिंगटन में बारिश का अलर्ट, दूसरे वनडे में खलल डाल सकता है खराब मौसम?

NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: Wet Outfield and Showers Threaten Play at Wellington (image via getty) बारिश से प्रभावित पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को हराने के बाद,...

‘पैट कमिंस का खेलना 50-50 है’: CSK-SRH ट्रेड डील पर पूर्व SRH बल्लेबाज का बड़ा दावा!

Former SRH Batter Tirumalasetti Suman Links CSK–SRH Trade to Pat Cummins Uncertain Availability in IPL 2027 (image via getty) आईपीएल 2027 सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स...