Skip to main content

ताजा खबर

15 दिनों के अंदर टीम इंडिया का दूसरी बार हुआ क्लीन स्वीप, BGT से पहले टीम इंडिया का खराब फॉर्म जारी

IND A vs AUS A (Photo Source: X)

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज शुरू होने से पहले इंडिया ए की टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज खेली गई। दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए ने ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली इंडिया ए के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ मेजबानों ने 2-0 से भारत ए का सूपड़ा साफ किया। पिछले 15 दिनों में भारत को दूसरी बार क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। इससे पहले न्यूजीलैंड ने भारत को भारत में टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया।

टीम इंडिया को पहले अनाधिकारिक टेस्ट में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इंडिया ए ने दूसरे टेस्ट में कंगारुओं के सामने जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य रखा था, इस स्कोर को ऑस्ट्रेलिया ए ने मात्र 4 विकेट खोकर हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया ए के लिए दूसरी पारी के हीरो सैम कोनस्टास रहे जिन्होंने 73* रनों की शानदार पारी खेली।

IND A vs AUS A Highlights: दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत के बाद विकेट नहीं ले पाए भारतीय गेंदबाज

168 के लक्ष्य को डिफेंड करते हुए टीम इंडिया को शानदार शुरुआत मिली थी। प्रसिद्ध कृष्णा ने पारी के पहले ही ओवर में मार्कस हैरिस और कैमरून बैनक्रॉफ्ट को आउट कर भारत को दो सफलता दिलाई। इसके बाद मुकेश कुमार ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान नाथन मैकस्वीनी को तो तनुश कोटियन ने ओलिवर डेविस को बोल्ड कर भारत को मैच में वापस लाया। हालांकि इसके बाद भारतीय गेंदबाज एक भी विकेट नहीं ले पाए।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 161 रन बनाए थे। ध्रुव जुरेल ने पहली पारी में भी अर्धशतक जड़ा था और 80 रनों की शानदार पारी खेली थी। भारत ए के इस स्कोर के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ए ने 223 रन बनाकर 62 रनों की बढ़त हासिल की थी।

भारत की दूसरी पारी 229 रनों पर सिमटी। ध्रुव जुरेल दूसरी पारी में भी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे और 68 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा तनुश कोटियन ने 44, नीतिश रेड्डी ने 36 और प्रसिद्ध कृष्णा ने महत्वपूर्ण 29 रन जोड़े। कोरी रोच्चिचोली 4 विकेट के साथ ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल गेंदबाज रहे।

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड दौरे के बाद टी दिलीप की हो सकती है छुट्टी, टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में बदलाव के संकेत

T Dilip (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप का कार्यकाल इंग्लैंड दौरे के बाद समाप्त हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय...

श्रेयस अय्यर के समर्थन में उतरे वसीम जाफर, कहा ‘रातों-रात कोई खराब कप्तान नहीं बनता’

Shreyas Iyer(Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार और उससे पहले आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से मिली शिकस्त के बाद, भारतीय कप्तान श्रेयस...

बिना एक भी टेस्ट या वनडे खेले अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 में बनाया यह अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) शनिवार, 11 जुलाई को साउथैम्पटन के रोज बाउल में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20आई मैच के दौरान भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने क्रिकेट...

क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं, देखें वीडियो

Kranti Goud (Image credit Twitter – X) भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे ऐतिहासिक महिला टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच...