Skip to main content

ताजा खबर

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा, जब अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 12 जून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। उनके संन्यास के बाद टीम प्रबंधन के सामने सबसे बड़ी चुनौती उनकी जगह भरने की थी। अब न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस जिम्मेदारी के लिए अनुभवी बल्लेबाज विल यंग को चुना है। इंग्लैंड दौरे पर मौजूद न्यूजीलैंड टीम ने जारी टेस्ट सीरीज के शेष दो मुकाबलों के लिए विल यंग को टीम में शामिल किया है।

2. बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां बल्लेबाजों का योगदान रहा, वहीं तेज गेंदबाजों ने भी अहम भूमिका निभाई है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने बांग्लादेश की इस उपलब्धि का श्रेय उनकी मजबूत तेज गेंदबाजी इकाई और संतुलित पिचों को दिया है।

लाबुशेन ने माना कि बांग्लादेश के पास अब ऐसा पेस अटैक है जो तेज और उछाल भरी पिचों पर भी प्रभावी साबित हो सकता है। उनके अनुसार मेजबान टीम ने परिस्थितियों का बेहतरीन उपयोग किया है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि उनकी टीम को मैचों में कई मौके मिले, लेकिन वे उनका फायदा नहीं उठा सके। उन्होंने पहले वनडे में खुद द्वारा छोड़े गए कैच का जिक्र करते हुए कहा कि अगर वह मौका भुनाया जाता तो मैच का नतीजा अलग हो सकता था।

3. IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की। बारिश की वजह से मुकाबले को 25-25 ओवर का कर दिया गया था। टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 194 रनों ऑलआउट हो गई। इसके बाद भारत ने इस टारगेट को 22.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

4. नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत के बाद हुए विवाद के चलते उन्हें दूसरे टेस्ट के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है। हालांकि, इस बीच स्टोक्स अपने काउंटी क्लब डरहम के साथ अभ्यास करते हुए नजर आए, जिससे उनके क्रिकेट भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को कुछ हद तक विराम मिला है।

5. IND vs AFG: शिखर धवन को शुभमन गिल ने छोड़ा पीछा, यह कारमाना करने वाले बन गए पहले भारतीय

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया है। बता दें अब वह वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही वह पूरी दुनिया में वनडे फॉर्मेट के तहत सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं। गिल से पहले भारत की तरफ से वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने का खास रिकॉर्ड पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के नाम दर्ज था, जिन्होंने 72 पारियों में 3000 के आंकड़े को छुआ था। वहीं कोहली 75 पारियों में 3000 रन बनाने में कामयाब हुए थे। लेकिन, गिल ने महज 62 पारियों में इस आंकड़े को पार करते हुए इस उपलब्धि को अपने नाम किया।

6. WI vs SL: कुसल मेंडिस ने अपने ओपनिंग पार्टनर का ही रिकॉर्ड तोड़ा, T20आई में नाम की ये उपलब्धि

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मैच किग्सटन में खेला गया। इस मुकाबले में श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। मेंडिस ने 163.15 की स्ट्राइक रेट से 19 गेंदों में 31 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। 31 रनों की इस पारी की बदौलत की मेंडिस ने पाथुम निसंका को भी पीछे छोड़ दिया।

बता दें श्रीलंका के लिए T20 इंटरनेशनल में सबसे सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड अब तक पाथुम निसंका के नाम था। लेकिन, वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्सटन में दूसरे T20I के बाद कुसल मेंडिस ने पाथुम निसंका से 16 रन की बढ़त बना ली है। 108 मैचों की 108 पारियों में 2689 रन के साथ कुसल मेंडिस अब T20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के नए टॉप स्कोरर हैं। वहीं पाथुम निसंका 93 मैचों की 92 पारियों में 2673 रन के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं।

7. BCL 2026: यूपी बृज स्टार्स ने जीता खिताब, रोमांचक फाइनल में गुजरात डायमंड्स को हराकर बने चैंपियन

यूपी बृज स्टार्स ने बिग क्रिकेट लीग सीजन 2 का खिताब जीत लिया है। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले रोमांचक फाइनल में यूपी बृज स्टार्स ने गुजरात डायमंड्स को 5 रन से हराया। मुकाबले में टॉस जीतकर गुजरात डायमंड्स ने यूपी बृज स्टार्स को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा। इसके बाद यूपी बृज स्टार्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 166 रन बनाए, जबाव में गुजरात डायंड्स 161 रन ही बना पाए।

8. IND vs AFG 2026: नीतीश रेड्डी को आया मां का फोन, बीच में ही रोक दी प्रेस कॉन्फ्रेंस

भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत की 7 विकेट से जीत के बाद, ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी प्रेस को संबोधित कर रहे थे। मगर वो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ही रहे थे तभी मां का फोन आ गया। उन्होंने अपनी मां के फोन को उठाने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस रोक दी, जिसके बाद नीतीश रेड्डी हर दिल में बस गए हैं। साथ ही उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वहां मौजूद पत्रकारों से माफी मांगते हुए पहले उन्हें एक सेकंड रुकने के लिए कहते हैं, फिर अपनी मां का फोन उठाते हैं। वो मां को बताते हैं कि वो प्रेस कॉन्फ्रेंस में हैं, इसलिए बाद में बात करते हैं।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: धवन-कोहली को पीछे छोड़ शुभमन गिल ने बनाया रिकाॅर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में, कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इतिहास रचते हुए भारतीय टीम के लिए...

INDW vs PAKW: महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना पाकिस्तान से, पिच रिपोर्ट, मौसम का मिजाज व संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानें 

India Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) 12 जून से आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के जारी 10वें सीजन में अभी...

ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग

Kane Williamson (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा, जब अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 12 जून को...

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...