Skip to main content

ताजा खबर

13 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: अहमदाबाद में गेंदबाजों का कहर, गुजरात ने एकतरफा मुकाबले में हैदराबाद को 82 रनों से हराया

गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल 2026 का 56वां मैच, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। बता दें गुजरात ने एकतरफा मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ 82 रनों से एक बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद गुजरात 12 मैचों में 16 अंक लिए पाॅइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइंटस ने 169 रनों का लक्ष्य सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए रखा, लेकिन इस टारगेट का पीछा करते हुए पैट कमिंस एंड कंपनी महज 86 रनों पर सिमट गई।

2. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर BCCI सोर्स ने तोड़ी चुप्पी, बदलाव की अफवाहों को बताया बेबुनियाद

BCCI सूत्र ने कहा कि मीडिया में चल रही बातें सिर्फ अटकलें हैं और बोर्ड की तरफ से ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कप्तान चुनने का अधिकार चयन समिति के पास होता है और अभी तक सूर्यकुमार यादव को हटाने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। दूसरी ओर, भारत को जून के अंत में आयरलैंड दौरे पर दो टी20 मैच खेलने हैं, जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी। ऐसे में कप्तानी को लेकर अचानक आई खबरों ने फैंस को उलझन में डाल दिया था।

3. महिला T20 WC से पहले साउथ अफ्रीका को मिला बड़ा बूस्ट, इस दिग्गज ने रिटायरमेंट लिया वापिस

दक्षिण अफ़्रीका महिला नेशनल क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान एक बार फिर लॉरा वोल्वार्ड्ट के हाथों में होगी, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अनुभवी तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल की वापसी को लेकर हो रही है।शबनिम ने पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन अब उन्होंने वर्ल्ड कप के लिए वापसी करने का फैसला किया है। उनका लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका को पहली बार आईसीसी ट्रॉफी दिलाना है। उनकी वापसी से टीम की गेंदबाजी और भी मजबूत मानी जा रही है।

4. IPL 2026: LSG बनाम CSK मैच के लिए टीम के साथ लखनऊ की यात्रा करेंगे एमएस धोनी- रिपोर्ट्स

आईपीएल 2026 के बीच एम.एस. धोनी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबे समय से मैदान से दूर चल रहे धोनी अब जल्द ही चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ सकते हैं। खबर है कि चेन्नई की टीम जब लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले के लिए रवाना होगी, तब धोनी भी टीम के साथ यात्रा कर सकते हैं। इस खबर ने CSK फैंस के बीच नई उम्मीद जगा दी है।

5. IPL 2026: ‘उसे मौका मिलना चाहिए’ – संजय मांजरेकर ने बताया MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान बनने के सबसे बड़े दावेदार हैं। उन्होंने कहा कि बुमराह खेल को जिस तरह समझते हैं, वैसा बहुत कम खिलाड़ी कर पाते हैं। बल्लेबाजों की मानसिकता को पढ़ना, मैच की स्थिति को समझना और पिच के हिसाब से रणनीति बनाना उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

मांजरेकर ने कहा कि वह बुमराह को भविष्य में भारतीय टीम की कप्तानी करते भी देखना चाहते हैं। हालांकि, उन्हें इस बात का थोड़ा अफसोस है कि इंग्लैंड दौरे के दौरान बुमराह ने कप्तानी में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। इसके बावजूद उनका मानना है कि आईपीएल में उन्हें कप्तानी का मौका जरूर मिलना चाहिए।

6. BAN vs PAK: ‘हम ऐसा करने में फेल हो गए…’ करारी हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने बताया कहां हुई गलती

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद, पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद ने कहा- “ग्रीन पिच पर, बाद में सोचना आसान होता है।  हमने हालात देखे और हमें लगा कि सीम गेंदबाजी के लिए हमारे पास सबसे अच्छे मौके हैं। हमें शुरुआती दो विकेट मिले। पहली पारी में, हमने उस अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाया। बल्लेबाजी में भी, ऐसे मौके आए जब हम ज्यादा रन बनाकर बड़ी बढ़त बना सकते थे। मुझे लगता है कि हमें पहली पारी पर, बल्ले और गेंद दोनों से, फिर से विचार करने की जरूरत है।

7. IPL 2026: “कई साल हो गए हैं…” भारतीय टीम में कमबैक पर भुवनेश्वर ने दिया चौंकाने वाला बयान

आरसीबी द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर शेयर किए गए वीडियो में 36 वर्षीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा,”मैं भारतीय टीम में वापसी के बारे में नहीं सोचता। कई साल हो गए हैं जब मैंने लंबे समय के लक्ष्य तय करना बंद कर दिया है। इसका कारण यह है कि जब भी मैंने ऐसा किया है, तो यह मेरे लिए कभी काम नहीं आया।”

8. GT vs SRH: हार के बाद पैट कमिंस का बड़ा बयान, बताया कहां हुई गलती

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने 82 रनों से जीत दर्ज की। इस हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा- मुझे लगता है कि उन्होंने दूसरी पारी में बहुत अच्छी गेंदबाजी की। शुरुआत में जब हम पवेलियन लौटे तो मैं काफी खुश था, लेकिन हां, विकेट काफी मुश्किल था। मुझे लगता है कि उनके गेंदबाजों ने इसका पूरा फायदा उठाया, उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। तो हां, शायद हमें उस स्पेल से निकलने के तरीके ढूंढने चाहिए थे, लेकिन, आप जानते हैं, उन्हें भी थोड़ी तारीफ मिलनी चाहिए। हां, मेरा मतलब है, आप हमेशा इस पर ध्यान देते हैं। जब आप बैक ऑफ द लेंथ पर शॉट लगाते हैं तो विकेट काफी मुश्किल लगता है और उन्होंने हमें ज्यादा रन बनाने का मौका नहीं दिया।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने की टीम की घोषणा, लूसी हैमिल्टन को मिली जगह

Lucy Hamilton (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने अगले महीने शुरू होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर...

IPL 2026: अहमदाबाद में गेंदबाजों का कहर, गुजरात ने एकतरफा मुकाबले में हैदराबाद को 82 रनों से हराया 

Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X) गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल 2026 का 56वां मैच, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। बता दें गुजरात...

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर BCCI सोर्स ने तोड़ी चुप्पी, बदलाव की अफवाहों को बताया बेबुनियाद

Iyer, Samson, Pandya (Image credit Twitter – X) भारतीय टी20 टीम की कप्तानी को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चाएं चल रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया...

महिला T20 WC से पहले साउथ अफ्रीका को मिला बड़ा बूस्ट, इस दिग्गज ने रिटायरमेंट लिया वापिस

Shabnim Ismail (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ़्रीका महिला नेशनल क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम...