Skip to main content

ताजा खबर

13 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

13 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: आईपीएल में आज आरसीबी का सामना केकेआर से

आईपीएल के जारी सीजन का 57वां मैच आज 13 मई को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में आयोजितो होगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिहाज से यह मैच केकेआर के लिए महत्वपूर्ण है।

2. IPL 2026: GT के खिलाफ हार के बाद भी SRH पर डेनियल विटोरी ने जताया भरोसा, बोले ‘हर टीम में खामियां’

IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम के मुख्य कोच डैनियल विटोरी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे उतार-चढ़ाव हर टीम के साथ होते हैं। अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में गुजरात ने शानदार गेंदबाजी के दम पर हैदराबाद को 82 रन से हराकर, अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया।

169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के बल्लेबाज गुजरात के तेज गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके और पूरी टीम सिर्फ 14.5 ओवर में ऑलआउट हो गई। कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, जेसन होल्डर और प्रसिद्ध कृष्णा ने मिलकर नौ विकेट लिए और SRH की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

3. भुवनेश्वर कुमार ने क्यों ठुकराई ‘कमबैक’ की चर्चा, IPL 2026 में शांत दिमाग से कर रहे कमाल

आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए उन्होंने नई गेंद से स्विंग, डेथ ओवरों में सटीक गेंदबाजी और दबाव में विकेट निकालकर साबित किया है कि अनुभव आज भी टी20 क्रिकेट में बड़ी ताकत है। 11 मैचों में 21 विकेट लेकर वह पर्पल कैप की रेस में बने हुए  हैं और RCB की सफलता में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

उनके शानदार प्रदर्शन के बाद क्रिकेट जगत में टीम इंडिया में वापसी की चर्चा तेज हो गई है। कई पूर्व क्रिकेटर और विशेषज्ञ मानते हैं कि भारत को अभी भी ऐसे गेंदबाज की जरूरत है जो पावरप्ले और डेथ ओवर दोनों में भरोसेमंद साबित हो सके। लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि खुद भुवनेश्वर इस चर्चा से पूरी तरह दूर नजर आते हैं।

भुवनेश्वर ने साफ कहा कि अब वह लंबे लक्ष्य बनाकर नहीं चलते। उनका मानना है कि जब भी उन्होंने बहुत आगे की सोच रखी, चीजें उम्मीद के मुताबिक नहीं हुईं। यही वजह है कि अब वह सिर्फ वर्तमान पर ध्यान दे रहे हैं। शायद यही सोच उन्हें मानसिक रूप से हल्का और मैदान पर ज्यादा प्रभावी बना रही है।

4. PBKS vs MI: धर्मशाला में खिलाड़ियों के रिकॉर्ड और इन बड़े माइलस्टोन पर रहेंगी नजरें

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी खास नजरें

श्रेयस अय्यर टी20 क्रिकेट में 7000 रन पूरे करने से सिर्फ 30 रन दूर हैं और आईपीएल में 350 चौके पूरा करने के लिए उन्हें 9 चौकों की जरूरत है। वहीं मार्कस स्टोइनिस को 7500 टी20 रन तक पहुंचने के लिए 34 रन चाहिए। शशांक सिंह अपने IPL करियर के 50वें मैच में उतरेंगे और 50 छक्कों से सिर्फ तीन छक्के दूर हैं।

मुंबई इंडियंस की तरफ से रोहित शर्मा अपने IPL करियर का 50वां अर्धशतक लगाने के करीब हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह को टी20 क्रिकेट में 350 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ दो विकेट चाहिए। विल जैक को 100 टी20 विकेट पूरा करने के लिए 6 विकेट की जरूरत है। शार्दुल ठाकुर को टी20 क्रिकेट में 500 रन पूरा करने के लिए 23 रनों की जरूरत है। साथ ही रयान रिकेल्टन को 300 टी20 छक्के पूरा करने के लिए 5 छक्कों की जरूरत है।

5. आईपीएल के बाद अफगानिस्तान टेस्ट से पहले वर्कलोड को मैनेज करेंगे बुमराह-सिराज

जारी आईपीएल 2026 के ठीक बाद भारतीय क्रिकेट टीम का एक बिजी शेड्यूल शुरू होने वाला है। भारतीय टीम के इस बिजी शेड्यूल की शुरुआत आईपीएल के फाइनल के ठीक पांच दिन बाद शुरू होगी, जब 6 जून से अफगानिस्तान के भारत दौरे की शुरुआत होगी। इस दौरे का पहला मैच 6 जून से भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

तो वहीं, इस टेस्ट मैच से पहले पुरुष भारतीय क्रिकेट टीम की सेलेक्शन कमिटी खिलाड़ियों के वर्कलोड को मैनेज करने वाली है। वर्कलोड मैनेज करने की सूची में अनुभवी भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का नाम पहले नंबर पर है। सेलेक्शन कमिटी के अलावा ये खिलाड़ी खुद अपने वर्कलोड को लेकर बोर्ड से बातचीत करने वाले हैं।

6. Women’s T20 WC 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने की टीम की घोषणा, लूसी हैमिल्टन को मिली जगह

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने अगले महीने शुरू होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि इंग्लैंड और वेल्स में खेले जाने वाले इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से हो रही है।

महिला टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम

सोफी मोलिनक्स (कप्तान), एशले गार्डनर (उप-कप्तान), ताहलिया मैकग्राथ (उप-कप्तान), एलिस पैरी, निकोला कैरी, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, अलाना किंग, ग्रेस हैरिस, फोबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम

अतिरिक्त रिजर्व खिलाड़ी: ताहलिया विल्सन

7. IPL 2026, Match 57: RCB बनाम KKR मैच से पहले जाने लें हेड टू हेड रिकाॅर्ड

RCB vs KKR हेड टू हेड रिकाॅर्ड

मैच खेले  36
राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीते 15
कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते  20
नो रिजल्ट/टाई 01
सबसे पहले मैच  18 अप्रैल, 2008 (केकेआर ने जीता)
हालिया मैच  17 मई, 2025 (मैच रद्द)

8. IPL 2026, Match 57: RCB बनाम KKR मैच से पहले पढ़ें पिच रिपोर्ट का हाल

शहीद वीर नारायण स्टेडियम, रायपुर: पिच रिपोर्ट

आईपीएल 2026 में इस मैदान पर खेले गए पहले मैच में आरसीबी 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही थी। पिच धीमी और स्लो है, इसलिए बल्लेबाजों को जमने के लिए थोड़ा समय चाहिए होगा। पावरप्ले के ओवर दोनों टीमों के लिए अहम होंगे। नई गेंद के गेंदबाज कुछ स्विंग की उम्मीद करेंगे, वहीं स्पिनर बीच के ओवरों में उपयोगी साबित होंगे। टाॅस जीतकर कप्तान गेंदबाजी का फैसला कर सकते हैं।

আরো ताजा खबर

शरीफुल इस्लाम ने 143 साल बाद रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Shoriful Islam (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शरीफुल इस्लाम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज...

SL vs IND 2nd Test, Day 3: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका अभी भी 238 रन से पीछे

SL vs IND 2nd Test, Day 3 highlights (image via getty) कोलंबो के सिंहालीज स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन...

ICC कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए प्रभात जयसूर्या पर गिरी गाज, मिली आधिकारिक फटकार और डिमेरिट अंक

Prabath Jayasuriya (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंकाई स्पिनर प्रभात जयसूर्या पर ICC ने कार्रवाई की है।...

25 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. एमसीए ने शिवाजी पार्क को विकसित करने और उसकी देखरेख करने की अनुमति के लिए बीएमसी को लेटर लिखा मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने...