Skip to main content

ताजा खबर

13 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Image Credit- Twitter X)

1. आज का दिन है कप्तान Rohit Sharma के लिए खास, Ritika भाभी ने शेयर की अपने दिल की बात

टीम इंडिया के कप्तान Rohit Sharma इन दिनों काफी ज्यादा खबरों में बने हुए हैं, जिसका कारण है टेस्ट क्रिकेट में जारी उनका फ्लॉप प्रदर्शन। ऐसे में उनकी जमकर आलोचना हो रही है, दूसरी ओर आज का दिन हिटमैन के लिए काफी खास है और रोहित की वाइफ ने इंस्टाग्राम पर काफी प्यारा पोस्ट भी शेयर किया है।

2. Virat और अनुष्का ने अपने बच्चों के साथ बिताया वक्त, इस प्यारी इंस्टा स्टोरी के जरिए हुआ खुलासा

हाल ही में Virat Kohli और अनुष्का शर्मा की मैरिज एनिवर्सरी थी, जहां इस खास मौके पर दोनों की कोई तस्वीरें सामने नहीं आई थी। लेकिन अब इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनुष्का ने दो ऐसी तस्वीरें शेयर कर दी है, जो कुछ ही देर में सुपर वायरल हो गई है और इन तस्वीरों में ये कपल खास जगह नजर आ रहा है।

3. AUS vs IND: बदल गया तीसरे टेस्ट का टाइम, इतने बजे होगा टॉस, नोट कर लीजिये सभी सेशन की टाइमिंग

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट को देखने के लिए भारतीय फैंस को सुबह बहुत जल्दी उठना होगा। गाबा में खेला जाने वाला तीसरा मैच सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर शुरू हो जाएगा। पहले दिन इससे ठीक आधे घंटे पहले यानी पांच बजकर 20 मिनट पर टॉस होगा। बाकी दिन मुकाबला सीधे 5 बजकर 50 मिनट से शुरू हो जाएगा।

4. AUS vs IND: गाबा टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का एलान, कप्तान कमिंस ने मैच विनर को किया बाहर

एडिलेड टेस्ट के दौरान साइड स्ट्रेन के कारण बाहर होने के बाद जोश हेजलवुड ने गाबा में खेले जाने वाले भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI में वापसी की है, वो इस मैच के लिए पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। कप्तान पैट कमिंस ने हेजलवुड को शामिल करने की घोषणा की। वहीं स्कॉट बोलैंड को दूसरे टेस्ट में पांच विकेट की शानदार जीत के बावजूद प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है।

तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिच मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड

5. पाकिस्तान को हेड कोच ने दे दिया धोखा!, साउथ अफ्रीका दौरे से पहले छोड़ा टीम का साथ

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से निराशा का हवाला देते हुए पाकिस्तान की टेस्ट टीम के हेड कोच का पद छोड़ दिया है। पीसीबी ने गुरुवार को उनके इस्तीफे की पुष्टि की, जिससे उनके सिस्टम में फिर से उथल-पुथल मच गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के फैसले हमेशा से चौंकाने वाले और विवादित रहे हैं।

6. मनदीप सिंह ने रचा इतिहास, SMAT में 100 से ज्यादा मैच खेलने वाले बने पहले खिलाड़ी

भारत के बेहतरीन खिलाड़ी मनदीप सिंह ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एक शानदार उपलब्धि अपने नाम की है। मनदीप पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 100 मैच खेले हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। यही नहीं अनुभवी बल्लेबाज पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के अलावा इंडियन प्रीमियर लीग में भी 100 से ज्यादा मैच खेले हैं।

7. NZ vs ENG: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए की प्लेइंग XI की घोषणा, मैथ्यू पाॅट्स को रिप्लेस करेंगे क्रिस वोक्स

इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है। यहां पर दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 14 दिसंबर, शनिवार से सेडन पार्क, हैमिल्टन में खेलने वाली है। इस मैच के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI: जैक क्राॅली, बेन डकेट, जैकब बैथल, जो रूट, हैरी ब्रूक, ओली पोप, बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, ब्रायडन कर्स, मैथ्यू पाॅट्स, शोएब बशीर।

8. SMAT 2024: इनफॉर्म खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने सेमीफाइनल में बड़ौदा के गेंदबाजों की लगाई क्लास, मुंबई ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के पहले सेमीफाइनल मैच में मुंबई ने बड़ौदा को 6 विकेट से हराया। इस मैच में मुंबई की ओर से अजिंक्य रहाणे ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 56 गेंदों में 98 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। अजिंक्य रहाणे ने अपनी इस पारी के दौरान बड़ौदा के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।

9. विराट कोहली से मिलने के लिए इस सुपर फैन ने तय किया 10279 किलोमीटर का सफर, पढ़ें बड़ी खबर

क्रिकेट फैन अपने पसंदीदा क्रिकेट की एक झलक पाने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। वहीं अब कुछ ऐसा ही नजारा एक बार फिर से देखने को मिला है। बता दें कि पूर्व भारतीय कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली का एक सुपर फैन, उनसे मिलने के लिए सात-समंदर पार करके और 10279 किलोमीटर का लंबा सफर तय करके ऑस्ट्रेलिया पहुंचा है।

10. 2021 की गाबा जीत को अभी तक नहीं भूले हैं शुभमन गिल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले शानदार बल्लेबाज ने किया बड़ा खुलासा

तीसरी टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के जबरदस्त बल्लेबाज शुभमन गिल ने बड़ा बयान दिया है। शुभमन गिल ने तीसरे टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ‘यह सच में Nostalgic है। पूरी टीम स्टेडियम में घूम रही थी और काफी खिलाड़ियों की यादें ताजा हो गई। विकेट के बारे में हमें तब पता चल जाएगा जब हम यहां पर खेलने उतरेंगे। सच बताऊं तो यह काफी अच्छा विकेट दिख रहा है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...