

1. SL vs IND 2026: गॉल टेस्ट के लिए कौन होने चाहिए भारत के 5 गेंदबाज? जाने यहां
SL vs IND: जब भारत ऐतिहासिक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू करने की तैयारी कर रहा है, तो सही बॉलिंग अटैक चुनना बहुत जरूरी होगा। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल का हिस्सा रही इस सीरीज में तेज और स्पिन गेंदबाजी के बीच सही संतुलन बनाना जरूरी है, खासकर इसलिए क्योंकि गॉल में पारंपरिक रूप से स्पिन के लिए मददगार हालात होते हैं।
जून 2026 में अफगानिस्तान सीरीज से बाहर रहने के बाद टीम में लौटे जसप्रीत बुमराह चोट के कारण बाहर हो गए हैं और उनकी जगह आकिब नबी को शामिल किया गया है। चोट के कारण वॉशिंगटन सुंदर भी गॉल में होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। श्रीलंका के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की बॉलिंग लाइन-उप: 1. रवींद्र जडेजा , 2. कुलदीप यादव, 3. मोहम्मद सिराज, 4. प्रसिद्ध कृष्णा, 5. मानव सुथार
2. मैं Kapil Dev की तरह फास्ट बाॅलिंग करियर बनाना चाहता था, लेकिन….., हरभजन सिंह ने दिया चौंकाने वाला बयान
हाल में ही एक मीडिया इंटरव्यू में हरभजन सिंह ने न्यूज नेशन के हवाले से कहा “मैं कपिल पाजी (कपिल देव) जैसा बनना चाहता था, लेकिन मेरी शारीरिक बनावट वैसी नहीं थी। किसी ने मुझसे कहा कि मुझे स्पिनर बनना चाहिए। सच कहूँ तो, उस समय मुझे यह भी नहीं पता था कि स्पिन बॉलिंग क्या होती है। लेकिन जब किसी ने यह बात कही, तो यह विचार मेरे मन में बैठ गया और मैंने गेंद को थोड़ा स्पिन करने की कोशिश शुरू कर दी। मुझे तो यह भी नहीं पता था कि गेंद को ठीक से कैसे पकड़ते हैं।”
3. AUS vs BAN: हसन महमूद के 6 विकेट के सामने ऑस्ट्रेलिया 198 रन पर ढेर; पहले दिन बांग्लादेश का रहा दबदबा
AUS vs BAN: 13 अगस्त को डार्विन में पहले टेस्ट के शुरुआती दिन बांग्लादेश का पलड़ा भारी रहा, बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को सिर्फ 198 रन पर समेट दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पैट कमिंस की टीम, 26 साल के तेज गेंदबाज हसन महमूद की अगुवाई में बांग्लादेशी गेंदबाजों के जबरदस्त अटैक के सामने बुरी तरह लड़खड़ा गई; महमूद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 55 रन देकर 6 विकेट लिए। यह ऑस्ट्रेलिया का बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में अब तक का सबसे कम स्कोर है; इससे पहले उनका सबसे कम स्कोर 217 था, जो 2017 में चट्टोग्राम में बना था।
4. SL vs IND 2026: टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले लंकाई कप्तान ने भरी हुंकार, बोले ‘भारत को आसानी से हरा देंगे’
श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने टीओआई से कहा, “हां, भारत ने भारत में ही टर्निंग विकेट पर दो सीरीज (न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ) गंवाईं, लेकिन ऐसा नहीं है कि वे टर्निंग विकेट पर खेलना भूल गए हैं। वे निश्चित रूप से वापसी करने के लिए बेताब होंगे। इंटरनेशनल क्रिकेट आसान नहीं है। अगर हम मैच को चौथे और पांचवें दिन तक ले जा सकें, तो उन्हें हराने का हमारा मौका बढ़ जाएगा।”
श्रीलंका के लिए एक बड़ा फायदा स्पिन के शानदार गेंदबाज प्रभात जयसूर्या हैं। गॉल में शानदार रिकॉर्ड और अनुभव के कारण जयसूर्या श्रीलंका के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। डी सिल्वा ने कहा, “आंकड़ों के हिसाब से हमारा पलड़ा भारी है। दोनों टीमों में से प्रभात ने सबसे ज्यादा मैच खेले हैं, खासकर गॉल में। कई विदेशी टीमों के बल्लेबाजों के खिलाफ उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।”
5. “रैंडम द्विपक्षीय सीरीजों का दौर अब खत्म”: ICC CEO Sanjog Gupta का बड़ा बयान
बिना किसी खास प्लान्स के होने वाली द्विपक्षीय सीरीज का दौर अब ऑफिसियल तौर पर खत्म हो रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर संजोग गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया है कि टी20 फ्रेंचाइजी लीग के तेजी से बढ़ते दायरे के बीच, ग्लोबल दर्शकों को बनाए रखने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट को मीनिंगफुल कॉन्टेक्स्ट, कॉम्पिटेटिव बैलेंस और क्लियर स्ट्रक्चर को प्राथमिकता देनी होगी।
खेल के भविष्य पर बात करते हुए, गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि बिना किसी मकसद के होने वाली द्विपक्षीय सीरीज अब सदस्य बोर्डों के लिए आर्थिक और स्ट्रक्चरल, दोनों ही तरह से टिकाऊ नहीं हैं। गुप्ता ने कहा, “बिना किसी ठोस योजना के आयोजित होने वाली द्विपक्षीय सीरीज का दौर अब खत्म होना चाहिए।” उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि फैंस की दिलचस्पी मुख्य रूप से चार बातों पर निर्भर करती है: कॉन्टेक्स्ट, कल्चर, कम्पटीशन और कॉम्पेटेटिवनेस।
6. Babar Azam ने खत्म किया दो साल का सूखा! फिर से आईसीसी टाॅप-10 रैंकिंग में बनाई जगह
पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने बुधवार को लगभग दो साल का सूखा खत्म करते हुए वापिस से आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टाॅप-10 में अपना स्थान बनाया। बाबर को हाल में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए दो मैचों के टेस्ट सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी का इनाम मिला। 31 साल के इस खिलाड़ी ने टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में अपनी बढ़त जारी रखी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 88 और नाबाद 24 रन बनाने के बाद वे 15वें स्थान से पांच पायदान ऊपर चढ़कर 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
7. AUS vs BAN: कैमरन ग्रीन का विकेट लेते ही Taskin Ahmed ने किया अनोखा सेलिब्रेशन, देखें वायरल वीडियो
13 अगस्त, 2026 को डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने हाल के समय के सबसे अनोखा क्रिकेट सेलिब्रेशन में से एक किया।
यह वायरल रिएक्शन तब आया जब तस्कीन ने ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को आउट किया। तस्कीन ने मिडिल और लेग स्टंप को निशाना बनाते हुए सटीक लेंथ बॉल फेंकी, जिसे ग्रीन मुशफिकुर रहीम की और मार बैठे और कैच आउट हो गए। इस तरह ग्रीन की 13 गेंदों में 13 रन (जिसमें एक छक्का शामिल था) की छोटी सी पारी का अंत हुआ।
8. R Ashwin ने किया बड़ा खुलासा, कहा ‘वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान बनेंगे CSK के नए हेड कोच’
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने हाल में ही एक बड़ा खुलासा किया है। पूर्व सीएसके खिलाड़ी का कहना है कि इंग्लैंड के पूर्व वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन इयोन मोर्गन (Eoin Morgan), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) को रिप्लेस करते हुए, आईपीएल 2027 में फ्रेंचाइजी के नए हेड कोच बनने वाले हैं।
साथ ही पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि यह घोषणा पांच बार की चैंपियन टीम द्वारा अगले हफ्ते की जा सकती है। गौरतलब है कि अभी तक इयोन मोर्गन ने हेड कोच के तौर पर किसी भी इंटरनेशनल या फ्रेंचाइजी के साथ काम नहीं किया है। हालांकि, व्हाइट बाॅल क्रिकेट में उनकी कप्तानी का प्रदर्शन असाधारण रहा।
9. “Devdutt Padikkal अच्छा विकल्प हैं” – भारत के नंबर-3 को लेकर AB de Villiers का बड़ा बयान
डीविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “तीसरे नंबर पर बैटिंग करने की जगह को लेकर एक सवाल है; इस जगह के लिए सरफराज खान या देवदत्त पडिक्कल में से किसी एक को आगे आना होगा। मेरा झुकाव पडिक्कल की तरफ है, जो बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और जिनकी तकनीक बहुत मजबूत है। वह ऐसे खिलाड़ी लगते हैं जो लंबे समय तक बैटिंग कर सकते हैं। वहीं, सरफराज ज्यादा रोमांचक खिलाड़ी हैं।”
Harbhajan Singh का ODI क्रिकेट पर बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे वनडे में अब कोई दिलचस्पी नहीं’
Mitchell Starc ने रचा इतिहास, बने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज
‘लेफ्ट-आर्म पेसर्स’ का दबदबा: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज
“रैंडम द्विपक्षीय सीरीजों का दौर अब खत्म”: ICC CEO Sanjog Gupta का बड़ा बयान

