Skip to main content

ताजा खबर

12 नवंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Ayush Mhatre and MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

1) BAN vs AFG: खतरनाक टक्कर होने से बाल-बाल बचे रहमानुल्लाह गुरबाज और राशिद खान, वायरल हुई वीडियो

बांग्लादेश और अफगानिस्तान (BAN vs AFG) के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच आज 11 नवंबर, सोमवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बता दें कि मुकाबले में सिंगल रन को बचाने के लिए राशिद खान तेजी से दौड़ लगाते हैं, लेकिन इस दौरान गेंद को पकड़ने के लिए विकेटकीपर रहमनुल्लाह गुरबाज भी दम भरते हैं। राशिद गेंद को रोक लेते हैं, लेकिन इस दौरान उनके पीछे मूमेंटम की वजह से आ रहे गुरबाज टकराने से बाल-बाल बचते हैं।

2) हमारी गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की कुछ खामियों को उजागर किया: जेसन गिलेस्पी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज को अपने नाम करने के बाद, Jason Gillespie ने सिडनी माॅर्निंग हेराल्ड से बातचीत करते हुए कहा- इस सीरीज में हमने देखा कि हमारी गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की कुछ खामियां उजागर कर दीं। मुझे यकीन है कि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कुछ गलतियों को सुधारने और कुछ चीजों में सुधार करने पर ध्यान देंगे। अच्छे खिलाड़ी और अच्छी टीमें यही करती हैं। आप सीखते हैं, समायोजित होते हैं और अनुकूलन करते हैं और अगली चुनौती के लिए तैयार रहते हैं।

3) SA vs IND: “एक बार में एक गेम पर ध्यान…”, तीसरे टी20 से पहले एडेन मार्करम का बयान

तीसरे टी-20 से पहले एडेन मार्करम ने मैच के बाद बात करते हुए कहा कि, मुझे लगता है कि हमने वाकई बहुत अच्छी गेंदबाजी की, कुछ बहुत अच्छी योजनाएं बनाईं और हमारे गेंदबाजों ने वाकई अच्छा प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी के नजरिए से, आप मिड-वे स्टेज पर ही लक्ष्य का पीछा करना चाहते हैं, लेकिन आज यह कारगर नहीं हुआ। कभी-कभी जब आप लगातार विकेट खो देते हैं, तो यह अच्छा नहीं लगता। हमें इसे स्वीकार करना होगा, हम निश्चित रूप से अपने क्रिकेट के ब्रांड को जारी रखेंगे।

4) WBBL 2024: जेमिमा राॅड्रिग्स ने ग्रेस हैरिस और लाॅरा हैरिस के मोटिवेशनल मैसेज के बारे में किया खुलासा, यहां जाने क्या कहा?

WBBL 2024 के इस जारी सीजन में ब्रिसबेन हीट और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच हुए मैच के बाद, जेमिमा ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- मुझे लगता है कि मेरी पिछली दो पारियां WBBL में उतनी अच्छी नहीं रहीं। ग्रेस हैरिस और लॉरा हैरिस दोनों ने मुझे मैसेज किया और कहा, ‘जेमी आपका ओवर एक्स्ट्रा कवर ड्राइव सबसे अच्छा है। अपने आप को वह खेलने से न रोकें। अगर तुम बाहर भी निकल जाओ तो ठीक है, लेकिन गेंदबाज पर अपना दबदबा बनाए रखें।

5) IPL 2025 की नीलामी से पहले मुंबई के युवा बल्लेबाज Ayush Mhatre ने एमएस धोनी का ध्यान खींचा, जानें कैसे?

आईपीएल के आगामी सीजन के लिए ऑक्शन इस महीने की 24 और 25 तारीख को सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में होने वाला है। दूसरी ओर, इस ऑक्शन से पहले मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले युवा Ayush Mhatre ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। TOI की रिपोर्ट्स की माने तो युवा खिलाड़ी को सीएसके ने आईपीएल ऑक्शन से पहले चेन्नई स्थित सुपर किंग्स एकेडमी में ट्रायल के लिए बुलाया है। अगर फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट को युवा खिलाड़ी का टैलेंट पसंद आता है, तो ऑक्शन में सीएसके उन्हें खरीदती हुई नजर आ सकती है।

6) क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बाॅल सीरीज के लिए टीम की घोषणा, देखें किन-किन खिलाड़ियों को मिली जगह?

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी व्हाइट क्रिकेट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की महिला टीम की घोषणा कर दी है। घरेलू सीरीज के मैच 24 नवंबर से 11 दिसंबर के बीच साउथ अफ्रीका के अलग-अलग शहर जैसे ईस्ट लंदन, बेनीनी, तशवाने, किंबरले, डरबन और Potchefstroom में खेले जाएंगे।

वनडे टीम: लाॅरा बुलफार्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताज़मिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, मिके डी रिडर, लारा गुडॉल, अयांडा ह्लुबी, सिनालो जाफ्ता, मारिज़ैन कैप, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, सुने लुस, नॉनकुलुलेको म्लाबा, क्लो ट्रायॉन।

टी-20 टीम: लाॅरा बुलफार्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताज़मिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसन, अयांडा ह्लुबी, सिनालो जाफ्ता, सुने लुस, एलिज मारी मार्क्स, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, नोंदुमिसो शांगासे, क्लो ट्रायॉन, फेय ट्यूनीक्लिफ।

7) रिकी पोंटिंग पर गौतम गंभीर ने कसा तंज तो अब माइकल हसी ने दिया करारा जवाब

गौतम गंभीर की बीजीटी सीरीज को लेकर प्रेस काॅन्फ्रेंस के बाद, माइकल हसी ने फाॅक्स क्रिकेट के साथ एक चर्चा में कहा- हम पहले टेस्ट मैच में पता लगा लेंगे कि वे (टीम इंडिया) मानसिक और स्किल के नजरिए से कहां हैं। इससे उन्हें नुकसान होगा, भारत के पास ढेर सारी भीड़ खींचने वाले खिलाड़ी हैं, जिनमें क्वालिटी है।

8) दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर Mr Beast का बड़ा ऐलान, विराट कोहली के साथ बनाएंगे वीडियो..?

दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर Mr Beast ने हाल ही में बड़ा संकेत दिया है कि वह भविष्य में स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के साथ एक वीडियो बना सकते हैं। आपको बता दें, दुनिया के कुछ बड़े यूट्यूबर्स मिस्टर बीस्ट, लोगान पॉल और KSI भारत में “Feastable” और “Prime” लॉन्च करने के लिए 11 नवंबर को भारत पहुंचे।

9) ‘ना शब्द हैं, ना तमीज है, उसको इन सबसे दूर रखो’- गौतम गंभीर के प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर मांजरेकर ने किया विवादित ट्वीट

संजय मांजरेकर ने गौतम गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद उनपर सवाल खड़े कर दिए। मांजरेकर ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘गौतम गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस देखी। गौतम गंभीर को इस तरह की ड्यूटी से अलग रखना बीसीसीआई के लिए समझदारी वाला फैसला होगा। उन्हें पर्दे के पीछे ही काम करने दें, उनके (गंभीर) पास ना सही शब्द हैं, ना ही सही तमीज है कि वो उनसे बात कर पाएं. मीडिया से बातचीत करने के लिए रोहित और अगरकर सही हैं।’

আরো ताजा खबर

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...