

1. “यह शर्मनाक है…” – इंग्लैंड दौरे के बीच खिलाड़ियों व कोचों की वापसी पर PCB पर बरसे वसीम अकरम
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम ने यूट्यूबर फुरकान भट्टी से बात करते हुए कहा, “निरंतरता महत्वपूर्ण है, लेकिन कब तक? जब सात खिलाड़ी और दो कोच दौरे के बीच में लौटते हैं, तो यह टीम और कप्तान के लिए शर्मनाक होता है और यह कम्युनिकेशन की कमी को भी दर्शाता है।”
उन्होंने कहा, “मैं पिछले चार से पांच वर्षों से इन टीमों के साथ पीएसएल में शामिल हूं, इसलिए मैंने स्थिति को करीब से देखा है। मेरे विचार में, प्रतिभा मौजूद है। कोच बदल सकते हैं, लेकिन मुख्य खिलाड़ी काफी हद तक वही रहते हैं।”
2. काउंटी क्रिकेट में Kuldeep Yadav ने चटकाए 10 विकेट, कोच गौतम गंभीर को दिया कड़ा संदेश!
गुरुवार, 10 सितंबर को भारत के स्टार लेफ्ट-आर्म रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव ने रेड-बॉल बॉलिंग में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने हेडिंग्ले में यॉर्कशायर को एसेक्स पर एक पारी और 106 रनों से बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई और फर्स्ट-क्लास मैच में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 120 रन देकर 10 विकेट लिए।
3. Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-3 गेंदबाज
2026 दलीप ट्रॉफी का समापन ईस्ट जोन की जीत के साथ हुआ, जिसने फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ पहली पारी में अहम बढ़त हासिल करके प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम की। हालांकि ज्यादा रन बनाने वाली पारियां चर्चा का विषय बनीं, लेकिन पूरे रेड-बॉल टूर्नामेंट के दौरान गेंदबाजी का दबदबा रहा। तेज और स्पिन, दोनों तरह के गेंदबाजों ने मुश्किल हालात का फायदा उठाकर मैचों का पासा पलट दिया।
ज्यादातर टूर्नामेंट की तरह, जोनल मुकाबले के नतीजे में भी गेंदबाजों की अहम भूमिका रही और विकेट लेने के मामले में तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा। पूरे टूर्नामेंट में गेंदबाजों ने मुख्य भूमिका निभाई और कई स्पिनरों व सीमरों ने जोनल मैचों में अपनी छाप छोड़ी। 1. मुकेश कुमार (ईस्ट जोन) – 12 विकेट, 2. आबिद मुश्ताक (नॉर्थ जोन) – 12 विकेट, 3. अभिजीत सरकार (ईस्ट जोन) – 10 विकेट
4. लंबे ब्रेक से बिगड़ जाती है मेरी रिदम: मोहम्मद सिराज का अपनी गेंदबाजी और फिटनेस पर बड़ा बयान
10 सितंबर को चेन्नई में दलीप ट्रॉफी फाइनल के बाद मोहम्मद सिराज ने कहा, “मैं पूरी तरह से रिदम पर निर्भर रहने वाला बॉलर हूं। अगर मेरा रिदम सही नहीं होता, तो मैं क्रीज से पूरी ताकत के साथ गेंद नहीं फेंक पाता।”
प्रोफेशनल क्रिकेट से लंबे समय तक दूर रहने के बाद, तेज गेंदबाज को श्रीलंका में मैचों के दौरान घबराहट महसूस हुई। सिराज ने कहा, “मेरा रन-अप बेतरतीब लग रहा था। कुछ कदम बहुत छोटे थे तो कुछ बहुत लंबे, जिससे मेरा तालमेल बिगड़ गया और मेरी स्पीड कम हो गई।”
5. ENG vs PAK: ‘ये टेस्ट क्रिकेट की तौहीन’ – सैम अयूब को टीम में शामिल करने पर नासिर हुसैन ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट की आलोचना की है। उन्होंने ओपनर सैम अयूब को सीधे इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में शामिल करने के फैसले को “टेस्ट क्रिकेट का अनादर और उसे नजरअंदाज करना” बताया है। हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स पर कहा, “मुझे नहीं पता कि किसे लगता है कि किसी खिलाड़ी को विदेशी हालात से बुलाना सही है, जिसने बिल्कुल अलग फॉर्मेट में खेला हो, और यह सोचना कि वे यहां के हालात में ड्यूक्स बॉल, ओली रॉबिन्सन और इंग्लैंड के बॉलिंग अटैक के सामने अच्छा खेलेंगे। यह टेस्ट मैच क्रिकेट का अनादर और उसे कम आंकना है। कोई भी क्रिकेटर आपको बताएगा कि टेस्ट मैच क्रिकेट सबसे मुश्किल फॉर्मेट है।”
6. ‘मैं उनसे काफी खुश हूं’, महिला एशिया कप सेमीफाइनल में जीत के बाद इस खिलाड़ी की हुईं फैन हरमनप्रीत
महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को भारतीय और बांग्लादेशी महिला टीम के बीच दुबई में खेला गया। इस मैच में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 रनों से जीत हासिल करने में कामयाब रही। विपक्षी टीम के खिलाफ मिली जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर काफी खुश नजर आईं। मैच के बाच उन्होंने कहा, ‘जिस तरह से चीजें घटित हो रही हैं। मैं उनसे काफी खुश हूं। मुकाबले के दौरान कभी-कभी गेंद को सम्मान देना होता है। आज के मुकाबले में दोनों टीमों की तरफ से स्पिनरों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। निश्चित तौर पर जब आप ऐसी जगहों पर खेलते हैं तो छोटी-छोटी साझेदारियां काफी अहम हो जाती हैं। दीप्ति ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया।’
7. केएल राहुल ने पी कॉफी तो दिल्ली कैपिटल्स ने लिए मजे!
10 सितंबर को भारतीय अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज और वीडियो शेयर किए। इसमें एक वीडियो में राहुल सुकून से कॉफी का आनंद लेते नजर आ रहे थे। इस पोस्ट पर दिल्ली कैपिटल्स के ऑफिशियल हैंडल ने चुटकी लेते हुए कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘किसी पर फेंकना मत।’ फ्रेंचाइजी का यह चुटीला कमेंट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, क्योंकि यह सीधे तौर पर आईपीएल 2026 के दौरान राहुल और टीम कोच के बीच कॉफी विवाद की ओर इशारा कर रहा था।
8. 47 की उम्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले इमरान ताहिर का खुलासा, बेटा नहीं लेने दे रहा संन्यास
इमरान ताहिर ने खुलासा किया है कि उनका बेटा ही उन्हें सबसे ज्यादा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। वह उनसे कहता है, ‘डैडी, एक साल और… एक साल और, फिर आपको मेरे साथ खेलना है।’ बेटे की यह बात उनके लिए एक तरह की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि वह यह अपने बेटे के लिए और दुनिया भर में उन्हें देखने वाले सभी युवा खिलाड़ियों के लिए करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की है। यह देखकर काफी अच्छा लगता है कि मेहनत का नतीजा आपकी उम्मीद के मुताबिक आता है। मैं व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए नहीं खेलता। हम व्यक्तिगत उपलब्धि के लिए भी मेहनत करते हैं, लेकिन मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि आज मैं अच्छा प्रदर्शन कर सका।’
लंबे ब्रेक से बिगड़ जाती है मेरी रिदम: मोहम्मद सिराज का अपनी गेंदबाजी और फिटनेस पर बड़ा बयान
बिना कोई रन दिए दोनों पारियों में लिए विकेट, मानव सुथार ने की 131 साल पुराने ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी!
“यह शर्मनाक है…” – इंग्लैंड दौरे के बीच खिलाड़ियों व कोचों की वापसी पर PCB पर बरसे वसीम अकरम
SM Trends: 11 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

