Skip to main content

ताजा खबर

11 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

11 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. T20 WC 2026: अरुण जेटली स्टेडियम में कैसा है भारत का टी20 रिकाॅर्ड? यहां जाने

भारत ने अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक कुल चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इनमें से दो में टीम को जीत मिली है, जबकि दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। यहां भारत का सबसे हालिया मैच अक्टूबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ था, जिसमें भारत ने 86 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी।

2. T20 WC 2026: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 13वां मैच आज 11 फरवरी, बुधवार को साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने एक रोमांचक जीत हासिल की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 188 रनों का लक्ष्य, अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए रखा। लेकिन अफगान टीम इस टारगेट का पीछा करते हुए 19.4 ओवरों में 187 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद मैच का दो सुपर ओवर बाद परिणाम निकला।

3. T20 World Cup 2026: इंजरी की वजह से आयरलैंड के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया से जुड़े

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें कि अब ग्रोइन इंजरी की वजह से मिचेल मार्श, आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 वर्ल्ड कप मैच से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने उनके कवर के रूप में अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को श्रीलंका भेजा है।

दूसरी ओर, यह ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। पहले ही ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों की इंजरी के सामना कर रही है। पैट कमिंस और जोश हेजलवुड चोटिल होने की वजह से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में कप्तान मिचेल मार्श का टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के पहले ही मैच से बाहर होना, टीम के लिए अच्छे संकेत नहीं है।

4. UAE के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए फिल एलन ने तोड़ दिया अभिषेक शर्मा का ये वर्ल्ड रिकाॅर्ड

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 11वां मैच न्यूजीलैंड और यूएई के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में फिल एलन और टिम सीफर्ट की कमाल की बल्लेबाजी के चलते 10 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मुकाबले में 50 गेंदों में पांच चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 84* रनों की तूफानी पारी खेलने वाले फिल एलन के लिए यह मुकाबला और भी ज्यादा खास रहा। एलन ने भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के एक वर्ल्ड रिकाॅर्ड को तोड़ दिया।

बता दें कि अब फिन एलन गेंदों के हिसाब से टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 5 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। पिछले महीने अभिषेक शर्मा ने यह आंकड़ा छूने के लिए 2898 गेंदों का सामना किया था, लेकिन एलन ने टी20 क्रिकेट में अपने 5 हजार रन सिर्फ 2854 गेंदों में पूरे किए।

5. T20 World Cup 2026: ‘हम भारत के खिलाफ आक्रामक क्रिकेट खेलेंगे’ पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान

यूएसए के खिलाफ 32 रनों से मैच जीतने के बाद, फरहान ने पोस्ट मैच के दौरान कहा- “हम उसी माइंडसेट के साथ मैदान में उतरेंगे, जैसा हमने एशिया कप सहित भारत के खिलाफ अपने पिछले मैचों में अपनाया था। हम पाॅजिटिव रहने और आक्रामक क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे।”

फरहान ने आगे कहा- “कल हमने जिस तरह से प्रैक्टिस की, नेट में गेंद मेरे बल्ले पर अच्छी तरह से आ रही थी। मैंने अपने बल्लेबाजी कोच हनीफ मलिक से कहा कि मुझे अच्छा महसूस हो रहा है। मैं आत्मविश्वास से भरा हुआ था। मैंने तो यह भी कहा था कि मैं मैच को इस तरह से समाप्त करूंगा कि मुझे प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिले। मैंने अपने लिए एक व्यक्तिगत लक्ष्य निर्धारित किया है कि इस विश्व कप में कम से कम दो से तीन प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीतूं।”

6. T20 WC 2025: भारत के लिए बुरी खबर, नामीबिया मैच से पहले पेट में संक्रमण के कारण अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। बता दें कि टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पेट में संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अभिषेक शर्मा का जारी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए अगले मुकाबले में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है, जो 12 फरवरी, गुरूवार को नामीबिया के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

7. T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड को झटका, इंजरी के कारण माइकल ब्रेसवेल टूर्नामेंट से हुए बाहर

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि टीम के वनडे कप्तान व ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल इंजरी के कारण टी20 वर्ल्ड कप के 10वें सीजन से बाहर हो गए हैं। 34 वर्षीय अनुभवी खिलाड़ी को पिंडली में समस्या हुई थी, जिसके बाद स्कैन रिपोर्ट्स आने के बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। वह इस चोट से पिछले महीने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले के बाद से रिकवर हो रहे थे। लेकिन अब रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले वह 20 देशों के बीच खेले जा रहे टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

8. T20 WC 2026 ‘बायकाॅट’ पर बांग्लादेश स्पोर्ट्स एडवाइजर आसिफ नजरुल ने भी लिया यू-टर्न, कहा, ‘यह फैसला BCB और खिलाड़ियों ने लिया’

बांग्लादेश के स्पोर्ट्स एडवाइजर आसिफ नजरुल, जिन्होंने पहले कहा था कि बांग्लादेश का भारत में T20 वर्ल्ड कप मैच खेलने से मना करना उनकी सरकार की सिक्योरिटी चिंताओं की वजह से था। लेकिन अब उन्होंने अपने बयान से यूटर्न लेते हुए कहा कि यह फैसला क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों ने “देश की इज्जत बचाने” के लिए लिया था। आईसीसी ने बांग्लादेश की अपने हिस्से के मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की रिक्वेस्ट को मना कर दिया, जिसके बाद स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिप्लेस किया।

আরো ताजा खबर

KKR vs SRH, Top 10 Memes: कोलकाता बनाम हैदराबाद मैच के बाद, सोशल मीडिया के फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, KKR vs SRH: Top 10 memes (image via X) सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार, 2 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के छठे मैच में कोलकाता...

IPL 2026: जारी टूर्नामेंट में केकेआर की लगातार दूसरी हार, सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रनों से दी करारी शिकस्त 

KKR vs SRH (Image Credit- Twitter X) कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल 2026 का छठा मैच आज 2 अप्रैल को ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला...

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाद, भारत को मिलेगा दूसरा 1 लाख दर्शक क्षमता वाला क्रिकेट स्टेडियम, पढ़ें बड़ी खबर

Shri. Devendra Fadnavis along with Mumbai Cricket Association President Shri. Ajinkya Naik (image via X) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में 1 लाख दर्शकों की क्षमता...

IPL 2026: ‘क्या वह ओपनिंग बैटर हैं?’ – पूर्व इंग्लैंड स्टार ने पंत की बल्लेबाजी पोजीशन पर उठाया सवाल

IPL 2026: Rishabh Pant (image via X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स...