Skip to main content

ताजा खबर

11 नवंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

SA vs IND (Pic Source-X)

1) SA vs IND: दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका की जीत में चमके Tristan Stubbs, काम ना आया टीम इंडिया के लिए वरुण चक्रवर्ती का पंजा

साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है। मेजबान साउथ अफ्रीका ने रविवार को गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेले गए दूसरे टी20 में भारत को 3 विकेट से हराया। भारत ने 125 रन का टारगेट दिया, जिसे साउथ अफ्रीका ने 19 ओवर में 7 विकेट गंवाकर चेज कर लिया। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 17 रन देकर 5 विकेट चटकाए लेकिन उनकी मेहनत बेकार चली गई। उन्होंने लो स्कोर होने के बावजूद टीम इंडिया की उम्मीद जगाईं।

2) SA vs IND: साउथ अफ्रीका बनाम भारत दूसरे टी20 मैच में ट्रिस्टन स्टब्स को जुझारू पारी के चलते मिला POTM अवाॅर्ड

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच जारी चार मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 10 नवंबर, रविवार को Gqeberha के सेंट जाॅर्ज पार्क स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस लो स्कोरिंग मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हरा दिया है। मुकाबले में साउथ अफ्रीका को जीत दिलाने में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने अहम भूमिका निभाई। मुकाबले में उन्होंने संयम दिखाते हुए एक छोर संभालते हुए 41 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 47* रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। स्टब्स को इस पारी के चलते प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) के अवाॅर्ड से नवाजा गया।

3) BGT 2024-25: ब्रेकिंग: पर्थ टेस्ट में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा!, पूरा मामला आया सामने

टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है। हालांकि, पहले टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। व्यक्तिगत कारण की वजह से रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट को मिस कर सकते हैं। द टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक, रोहित शर्मा सीरीज के पहले मैच के लिए टीम इंडिया के साथ ट्रैवल नहीं करेंगे।

4) SA vs IND : दूसरे टी20 मैच में डेविड मिलर ने एक हाथ से पकड़ा अविश्वसनीय कैच, वीडियो देख आपको भी नहीं होगा विश्वास

साउथ अफ्रीका और भारत (SA vs IND) के बीच जारी चार मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच 10 नवंबर, रविवार को Gqeberha के सेंट जाॅर्ज पार्क स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में मेजबान साउथ अफ्रीका ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। तो वहीं भारतीय पारी के 8वें ओवर के दौरान साउथ अफ्रीका के अनुभवी बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मिलर ने शानदार फील्डिंग करते हुए मैदान पर एक हैरतअंगेज कैच लपका, जिसका वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

5) SA vs IND: पिछले दो T20I में जड़े लगातार शतक, लेकिन Gqeberha में खाता भी नहीं खोल पाए संजू सैमसन

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला सेंट जॉर्ज पार्क में खेला गया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला अभी तक सही साबित हुआ है और मेजबान ने इनफॉर्म बल्लेबाज संजू सैमसन को पहले ही ओवर में वापस पवेलियन भेज दिया। संजू सैमसन दूसरे टी20 में बिना खाता खोले आउट हो गए। उनका विकेट मार्को जानसेन ने झटका।

6) पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका, ये खिलाड़ी हुआ टी20 सीरीज से बाहर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस समय लिमिटेड ओवर फाॅर्मेट में पाकिस्तान की मेजबानी कर रही है। तो वहीं हाल में ही ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा है। तो वहीं वनडे सीरीज के खत्म होने के बाद, अब दोनों टीमों के बीच 14 नवंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इंजरी की वजह से युवा क्रिकेटर कूपर कैनोली (Cooper Connolly) पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।

7) राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय भी क्रिकेट में धमाल मचाने के लिए है पूरी तरह तैयार, पहली बार इस टूर्नामेंट में नाम आया सामने

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ भी अब घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने को पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि, अन्वय द्रविड़ का नाम U-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी की कर्नाटक की संभावित लिस्ट में शामिल है। यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट 6 दिसंबर से शुरू हो रहा है। अन्वय द्रविड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं जिनका नाम कर्नाटक की संभावित लिस्ट में शामिल किया गया है।

8) Jasprit Bumrah से मिले पूर्व दिग्गज गेंदबाज Dale Steyn, दोनों की ये तस्वीर हुई सुपर वायरल

Jasprit Bumrah का नाम अब टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाजों में आता है, वहीं दूसरे देश के पूर्व खिलाड़ी भी बुमराह की गेंदबाजी के फैन हैं। इस बीच रफ्तार के सौदागर ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देख फैन्स हैरान है और अब उस तस्वीर को लेकर फैन्स गजब के कमेंट्स भी करने में लगे हैं।

9) युवा तेज गेंदबाज के मुरीद हुए Rahul Dravid, तारीफ करने से नहीं रोक पाए खुद को

Rahul Dravid ने हमेशा से युवा खिलाड़ियों को बढ़ावा देने का काम किया है, साथ ही उन्होंने अपनी कोचिंग के अंडर भारत को एक से बढ़कर सुपरस्टार खिलाड़ी दिए हैं। वहीं द्रविड़ युवा खिलाड़ियों की तारीफ भी जमकर करते हैं, जिसका एक नजारा जयपुर में देखने को मिला है और उसका वीडियो RR टीम ने शेयर किया है।

10) Abhishek Sharma से सिर्फ इंस्टा रील्स में बल्लेबाजी होती है, 22 गज पर तो फेल हो रहा है ये बल्लेबाज

Abhishek Sharma ने टीम इंडिया में काफी दमदार एंट्री ली थी, जहां इस बल्लेबाज ने अपने दूसरे टी20 मैच में ही शतक जड़ दिया था। लेकिन उस शतक के बाद अभिषेक टी20 इंटरनेशनल में कुछ खास पारी नहीं खेल पाए हैं, वहीं अफ्रीका के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 से पहले ये इस बल्लेबाज ने अपनी तैयारी दिखाई है।

আরো ताजा खबर

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...