Skip to main content

ताजा खबर

10 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. T20 WC 2026: ‘आईसीसी को हार्दिक बधाई’ भारत-पाक मैच फिर से बहाल होने पर बोले BCCI डिप्टी चीफ राजीव शुक्ला

भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मैच को लेकर राजीव शुक्ला ने द ट्रिब्यून के हवाले से कहा- “आईसीसी प्रतिनिधि द्वारा शुरू की गई और आईसीसी अध्यक्ष की देखरेख में हुई विचार-विमर्श प्रक्रिया के परिणाम को देखकर मुझे बहुत खुशी हुई है। साथ ही, लाहौर जाकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से बात करने वाले प्रतिनिधियों के प्रयासों को भी देखकर मुझे प्रसन्नता हुई है।”

2. ‘अपने लिए कुछ नहीं किया’: ICC द्वारा मांगें ठुकराए जाने के बाद मोहसिन नकवी ने तोड़ी चुप्पी, बॉयकॉट पर यू-टर्न!

बॉयकॉट ऑफिशियली हटाए जाने से कुछ देर पहले रिपोर्टर्स से बात करते हुए नकवी ने दावा किया कि पाकिस्तान का स्टैंड सिर्फ बांग्लादेश को सपोर्ट करने के लिए था। नकवी ने कहा, “हमने अपने लिए कुछ नहीं किया,” और जोर देकर कहा कि पाकिस्तान ने अपने लिए कोई रियायत नहीं मांगी थी। उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट अमीनुल इस्लाम की एक रिक्वेस्ट का जिक्र किया, जिन्होंने आईसीसी की मध्यस्थता वाली बातचीत से बांग्लादेश के मसले सुलझने के बाद पाकिस्तान से मैच खेलने की रिक्वेस्ट की थी।

3. T20 World Cup 2026: 15 फरवरी को तय समय पर होगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच

सूत्रों के मुताबिक, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को कोलंबो में तय समय पर होगा। इस खबर से उन सवालों का सिलसिला खत्म हो गया है जो कई दिनों से चल रहे थे, क्योंकि बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटाने के बाद पाकिस्तान ने ग्रुप A के बड़े मैच का बॉयकॉट करने की धमकी दी थी। यह कन्फर्मेशन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के बीच बातचीत के बाद आया है।

4. T20 WC 2026: नीदरलैंड ने नामीबिया को 7 विकेट से दी शिकस्त

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 10वां मैच आज 10 फरवरी को नामीबिया और नीदरलैंड के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में नीदरलैंड ने ऑलराउंडर बास डे लीड (72* रन और 2 विकेट) के प्लेयर ऑफ द मैच प्रदर्शन के चलते 7 विकेट से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने 157 रनों का लक्ष्य नीदरलैंड के सामने जीत के लिए रखा, जिसे बाद में नीदरलैंड ने 18 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

5. T20 WC 2026: पत्नी और गर्लफ्रेंड की नो एंट्री, भारतीय खिलाड़ियों के लिए BCCI का नया नियम

बीसीसीआई अपनी पॉलिसी पर कायम है कि T20 वर्ल्ड कप कैंपेन के दौरान खिलाड़ियों के परिवारों को उनके साथ रहने की इजाजत नहीं होगी। बीसीसीआई के नियम के मुताबिक, 45 दिनों से ज्यादा चलने वाली सीरीज या टूर्नामेंट के लिए, परिवार के सदस्य खिलाड़ियों के साथ 14 दिनों तक रह सकते हैं, जबकि छोटे टूर के लिए यह लिमिट घटाकर सिर्फ सात दिन कर दी गई है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने क्रिकेटरों के परिवारों को उनके साथ रहने की इजाजत देने के बारे में क्लैरिटी मांगी थी। लेकिन बीसीसीआई ने साफ कहा कि “परिवार खिलाड़ियों के साथ नहीं रहेंगे।”

6. सौरव गांगुली की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन जीतेगा भारत बनाम पाक टी20 वर्ल्ड कप मैच

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व बीसीसीआई अध्यक्ष रहे सौरव गांगुली ने जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के विजेता के बारे में जानकारी दी है। गांगुली ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा- ये वर्ल्ड कप का एक बड़ा मैच होगा और ये 15 फरवरी को होगा। भारत को हराना पाकिस्तान के लिए आसान नहीं रहने वाला है।

7. भारत बनाम पाक टी20 वर्ल्ड कप मैच बहाल होने से अब 1500 से ज्यादा करोड़ का नुकसान नहीं होगा, आईसीसी ने ली राहत की सांस

भारत बनाम पाकिस्तान मैच वर्ल्ड क्रिकेट का एक सबसे बड़ा मैच है। इस मैच को लेकर फैंस के बीच हमेशा ही जोश देखने को मिलता है, जिसकी वजह से आईसीसी की बड़ी कमाई होती है। हालांकि, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जारी टी20 वर्ल्ड कप में मैच को लेकर बायकाॅट की धमकी दी थी, जो अब पीसीबी ने वापिस ले ली है। इस वजह से आईसीसी को करीब 1500 से ज्यादा करोड़ का नुकसान होते-होते बच गया। इस वजह से एपेक्स क्रिकेट बोर्ड ने राहत की सांस ली है।

8. T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका, ये खिलाड़ी नहीं खेलेगा पहला मैच

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पैट कमिंस और जोश हेजलवुड जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद, अब टीम के हरफनमौला खिलाड़ी टिम डेविड, ऑस्ट्रेलिया के पहले टी20 वर्ल्ड कप मैच से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया को पहला मैच मैच 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेलना है।

আরো ताजा खबर

KKR vs SRH, Top 10 Memes: कोलकाता बनाम हैदराबाद मैच के बाद, सोशल मीडिया के फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, KKR vs SRH: Top 10 memes (image via X) सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार, 2 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के छठे मैच में कोलकाता...

IPL 2026: जारी टूर्नामेंट में केकेआर की लगातार दूसरी हार, सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रनों से दी करारी शिकस्त 

KKR vs SRH (Image Credit- Twitter X) कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल 2026 का छठा मैच आज 2 अप्रैल को ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला...

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाद, भारत को मिलेगा दूसरा 1 लाख दर्शक क्षमता वाला क्रिकेट स्टेडियम, पढ़ें बड़ी खबर

Shri. Devendra Fadnavis along with Mumbai Cricket Association President Shri. Ajinkya Naik (image via X) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में 1 लाख दर्शकों की क्षमता...

IPL 2026: ‘क्या वह ओपनिंग बैटर हैं?’ – पूर्व इंग्लैंड स्टार ने पंत की बल्लेबाजी पोजीशन पर उठाया सवाल

IPL 2026: Rishabh Pant (image via X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स...