Skip to main content

ताजा खबर

10 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Virat Kohli (Image Credit- Instagram)

1) BGT 2024-25 के लिए Australia ने किया अपने स्क्वॉड का ऐलान, इस खिलाड़ी की अचानक हुई टीम में एंट्री

ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में भारत के खिलाफ बहुप्रतीक्षित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में उस्मान ख्वाजा के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करने के लिए अनकैप्ड दक्षिण ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर नाथन मैकस्वीनी को टीम में शामिल किया है। 25 वर्षीय को शामिल करने के साथ, बोर्ड ने 22 नवंबर से शुरू होने वाली सीरीज के शुरुआती मैच के लिए 13 सदस्यीय टीम में आरक्षित बल्लेबाज के रूप में जोश इंगलिस को भी रखा है।

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क

2) SA vs IND: गकेबरहा में कैसा रहेगा आज मौसम, कैसा रहेगा पिच का मिजाज, जानिए यहां

AccuWeather के अनुसार गकेबरहा में दिन का तापमान 21°C तक पहुंचने की उम्मीद है। आसमान में ज्यादातर बादल छाए रहने की संभावना है। 91% तक बादल छाए रहने का अनुमान है, जिससे स्विंग गेंदबाजी के लिए आदर्श स्थिति बन सकती है। इससे दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों को फायदा होगा। दोपहर में बारिश की संभावना 84% है, जिसमें लगभग 4.2 मिमी बरसात होने का अनुमान है।

3) Rohit Sharma के बचाव में उतरे Aaron Finch, पत्‍नी Ritika Sajdeh ने किया सलाम, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

एरोन फिंच ने सुनील गावस्कर से अपनी असहमति जताते हुए कहा, ‘मैं सनी से असहमत हूं। रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान हैं। अगर आपको घर रहना है क्योंकि आपकी पत्नी को बच्चा होने वाला है तो यह बहुत ही खूबसूरत पल होता है। इस मामले में आपको जितना समय लेना है ले सकते हैं।’ एरोन फिंच के इस बयान पर रितिका सैल्यूट वाले इमोजी के साथ रिएक्ट किया।

4) ICC ने कैंसल किया Champions Trophy 2025 से जुड़ा एक इवेंट, पाकिस्तान को लगा झटका

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से जुड़ा अपना एक इवेंट कैंसल करना पड़ा है, जो पाकिस्तान में आयोजित होना था। रिपोर्ट्स में ये बात सामने आ रही है कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। ऐसे में टीम इंडिया के मैच कहां आयोजित होंगे, ये एक बड़ा मुद्दा है। आईसीसी को 11 नवंबर को लाहौर में टूर्नामेंट के शेड्यूल से जुड़ा एक इवेंट आयोजित करना था, लेकिन इसे अब कैंसल कर दिया गया है।

5) “हम पंत को खरीदने की कोशिश करेंगे लेकिन मुझे नहीं लगता है…..”- CSK CEO काशी विश्वनाथन

काशी विश्वनाथन ने कहा कि, “हमने रिटेंशन पर फैसला लेने से पहले कप्तान रुतुराज, एमएस (धोनी) और कोच स्टीफन फ्लेमिंग के साथ चर्चा की थी। हम इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट थे कि जिन खिलाड़ियों ने टीम को आगे बढ़ने और पिछले वर्षों में स्थिर करने में मदद की, वे सीएसके टीम के लिए आगे भी जारी रहने के लिए बहुत महत्वपूर्ण थे। हम अभी भी कोशिश करेंगे, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम उन्हें ऑक्शन में खरीद पाएंगे।”

6) “मैं भी एक बड़ा कारण हूं”- NZ सीरीज में मिली हार के लिए अश्विन ने खुद को बताया कसूरवार

भारत को कुछ दिनों पहले अपने ही घर पर न्यूजीलैंड के हाथों 3-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस हार को लेकर अब आर अश्विन ने दिया बड़ा बयान दिया है और उन्होंने इस हार के लिए खुद को भी कसूरवार माना है। वैसे तो ज्यादातर खिलाड़ी इस तरह की मैच में हार की जिम्मेदारी नहीं लेते हैं, लेकिन आर अश्विन उनमें से एक हैं, जो मानते हैं कि टीम इंडिया के हारने के पीछे वह भी एक बड़ी वजह थे।

7) जीत के बाद मस्त मूड में हैं Team India के खिलाड़ी, इस पोस्ट को देख अफ्रीका टीम आ जाएगी टेंशन में

इन दिनों टी20 क्रिकेट में Team India का धाकड़ प्रदर्शन जारी है, जहां साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया ने सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है। वहीं अब दूसरे टी20 मैच की बारी है, उससे पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों की खुशी अलग लेवल पर है और उसका नजारा टीम के नए पोस्ट में देखने को मिला है।

8) खुलेआम Virat Kohli ने Paparazzi को दी धमकी, बल्लेबाज दिखाने लगा एटीट्यूड

इन दिनों Virat Kohli के कई सारे वीडियो सामने आ रहे हैं, जहां वो वाइफ अनुष्का और फैन्स के साथ स्पॉट हुए हैं। इसी कड़ी में कोहली का एक नया वीडियो सामने आया है, जो कुछ ही देर में सुपर वायरल हो गया है। साथ ही इस वीडियो में विराट मीडिया के लोगों को कुछ बोलते हुए नजर आए थे और उनका लहजा काफी अलग था।

9) Suryakumar Yadav अपने सभी खिलाड़ियों को रखते हैं साथ में, लेकिन हार्दिक नहीं रहते टीम के साथ

Suryakumar Yadav की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रही है, साथ ही SKY के संग टीम के खिलाड़ी काफी खुश भी नजर आते हैं। ऐसे में सूर्यकुमार ने एक ऐसी एक तस्वीर शेयर कर दी है, जिसे देख फैन्स खुश हो गए हैं और इस तस्वीर ने साबित कर दिया है कि कप्तान साहब सभी के फेवरेट हैं।

10) पाकिस्तान की टीम ने रचा इतिहास, 22 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में जीती वनडे सीरीज

पाकिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हरा दिया है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए ये बड़ी ही शर्मनाक बात रही। पाकिस्तान की टीम ने तीसरे वनडे मैच को 8 विकेट से जीता और इसी के साथ तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। यहां तक कि पाकिस्तान की टीम पहला मुकाबला इस सीरीज का हार गई थी, लेकिन दूसरे मैच में शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की और अब सीरीज भी अपने नाम कर ली।

আরো ताजा खबर

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...