
Virat Kohli Bihar Fan Marksheet Viral (Source X)
Virat Kohli Bihar Fan Marksheet Viral: क्रिकेटरों को अक्सर कुछ अंदाजा नहीं होता कि उनके फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के लिए किस हद्द तक जा सकते हैं। क्योंकि आज कल फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटरों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। अब बिहार के रहने वाले विराट कोहली के एक बड़े फैन का मामला सामने आया है।
दरअसल, इंटरनेट पर एक स्कूल के छात्र की मार्कशीट वायरल हो रही है, जिसमें उसने अपना नाम ‘विराट कोहली’ लिखा है। साथ ही इस फैन ने विराट की मां का नाम अपनी मां के नाम के तौर पर लिखा है और पिता के नाम की जगह किंग कोहली के पिता का नाम लिखकर आया है। अब उस लड़के की मार्कशीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मार्कशीट में लड़के ने अपना नाम विराट कोहली, मां का नाम सरोज कोहली, पिता का नाम प्रेमनाथ कोहली और रोल नंबर ‘18‘ और क्लास ‘RCB‘ लिखा है। गौरतलब है कि, 18 विराट कोहली का जर्सी नंबर है। और कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के लिए खेलते हैं, इसलिए लड़के ने परीक्षा में अपनी कक्षा का नाम ‘RCB’ लिखा है। वहीं, रजिस्ट्रेशन नंबर भी 18 है और शिफ्ट की जगह ओपनिंग लिखा है। क्योंकि कोहली आरसीबी के लिए ओपनिंग करते हैं।
— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) August 10, 2024
इसके अलावा सवालों के जवाब देने के लिए 4 विकल्प दिए गए हैं। गजब की क्रिएटिविटी दिखाने वाले इस लड़के ने उन गोल ऑप्शन को इस तरह से भरा है कि मिलकर सब ’18 RCB’ बन जाती है। इस मार्कशीट पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इस बच्चे के भविष्य को लेकर चिंता जताई है।
हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि विराट कोहली का कोई फैन अजीबो-गरीब हरकत कर सुर्खियों में आया हो। कुछ दिन पहले तमिलनाडु में रोहित शर्मा के एक फैन की तीखी बहस के बाद हत्या कर दी गई थी। दिलचस्प बात यह है कि इस मार्कशीट की वजह से लोगों ने अब विराट कोहली को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। क्योंकि अभी तक कोहली की RCB टीम एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। हालांकि, इस कारनामे की वजह से लड़के को अब फेल होना पक्का है।
BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच
Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

