Skip to main content

ताजा खबर

06 नवंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Mohammad Kaif speaking and Ajaz Patel. (Source – Getty Images)

1) IPL 2025: Mega Auction की तारीख का हुआ ऐलान, 1574 प्लेयर्स पर लगेगी बोली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन की तारीखों की घोषणा कर दी है। 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब की राजधानी जेद्दा में मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। आगामी मेगा ऑक्शन के लिए 1574 खिलाड़ियों (1165 भारतीय, 409 विदेशी) ने रजिस्ट्रेशन किया है। इस सूची में 320 कैप्ड, 1,224 अनकैप्ड और एसोसिएट देश के 30 खिलाड़ी शामिल हैं।

2) ‘2018 सीरीज के बाद से मैंने वैसा विराट नहीं देखा’, कोहली के खराब फॉर्म पर मार्नस लाबुशेन

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने 2018 में कोहली के प्रदर्शन को याद किया। उन्होंने यह भी कहा कि बल्लेबाज उसी प्रदर्शन को मिस कर रहे हैं। लाबुशेन ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया, खेल के नजरिए से विराट के बारे में मेरी पहली याद शायद 2018 की सीरीज थी। वह उस समय कप्तान थे और मुझे लगता है कि वह काफी प्रखर थे। जब मैंने सीरीज देखी, तो यह एक बहुत ही गहन सीरीज थी। मैंने शायद उस सीरीज के बाद वैसा विराट नहीं देखा है।

3) ‘राहुल द्रविड़ का माइंड गौतम गंभीर से बेहतर है’, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भारतीय हेड कोच पर उठाए सवाल

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने राहुल द्रविड़ को गौतम गंभीर से बेहतर कोच बताया है। बासित ने कहा कि राहुल द्रविड़ एक स्मार्ट कोच थे, जो जानते थे कि भारत को घरेलू मैदान पर जीतने के लिए किस तरह की पिच तैयार करने की जरूरत है। अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में बासित अली ने कहा कि, राहुल द्रविड़ का दिमाग गौतम गंभीर से बेहतर है। द्रविड़ ने चार दिनों के लिए ऐसी पिचें बनाईं, जहां गेंद आखिरी कुछ दिनों में टर्न लेती थी।

4) ‘जब ऋषभ पंत क्रीज पर होते हैं, तो हर कोई डरा हुआ होता है’, कीवी टीम के इस खिलाड़ी ने जमकर की विकेटकीपर की तारीफ

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ भारत में टेस्ट सीरीज में 3-0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। कीवी टीम की इस जीत में एजाज पटेल ने बड़ा रोल निभाया था। अब एजाज पटेल का मानना है कि सीरीज के दौरान टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उनके प्रमुख टारगेट थे। एजाज ने कहा कि, जब ऋषभ पंत क्रीज पर होते हैं, तो हर कोई डरा हुआ होता है। हमने इस सीरीज में सबसे ज्यादा टारगेट ऋषभ पंत को बनाया है। वह मीडिल में आते हैं और इसके बावजूद डरते नहीं हैं। चाहे कुछ भी हो, वह अपना खेल खेलते हैं।

5) ICC ने की घोषणा, यह खिलाड़ी है पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ अक्टूबर के नॉमिनी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने आज यानी 5 नवंबर को आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ अक्टूबर के लिए नॉमिनी की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में पाकिस्तान के शानदार स्पिनर नोमान अली, न्यूजीलैंड के अनुभवी ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर और दक्षिण अफ्रीका के घातक तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा है। बता दें कि, इन तीनों ही खिलाड़ियों ने अक्टूबर महीने में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया था और तमाम फैंस को अपनी गेंदबाजी का दीवाना बना दिया था।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार को महिला वनडे प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने फिर से टॉप-10 बैटर्स की लिस्ट में एंट्री कर ली है। हरमनप्रीत दो स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से नौवें पर पहुंच गई हैं। उनके फिलहाल 654 रेटिंक अंक हैं। न्यूजीलैंड कैप्टन सोफी डिवाइन के भी इतने अंक हैं। कीवी टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में मंधाना को सेंचुरी लगाने के बावजूद रैंकिंग में फायदा नहीं मिला। वह चौथे स्थान पर ही बरकरार हैं।

7) इरफान पठान और अजय देवगन ने सिंघम स्टाइल में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स सीजन 2 की घोषणा की

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स सीजन 2 की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी गई है। आगामी सीजन जुलाई 2025 में खेला जाएगा। यह घोषणा PVR जुहू में बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर सिंघम अगेन की एक स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान हुई, जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट जगत से जुड़े कई सितारे मौजूद थे। बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के सह-मालिक अजय देवगन इवेंट कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी इरफान पठान, WCL’s Visionary श्री हर्षित तोमर, साथ ही फ्रेंचाइजी के मालिक पुनीत सिंह और अमनदीप सिंह भी शामिल हुए थे।

8) Viral Pic: कोहली के बर्थडे पर अनुष्का शर्मा ने शेयर की विराट संग बेटे अकाय और बेटी वामिका की खास तस्वीर

भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह अपने बेटे अकाय और बेटी वामिका के साथ नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है। टीम इंडिया को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा है। विराट कोहली सीरीज में कुछ खास नहीं कर सके और वह रनों के लिए संघर्ष करते हुए दिखे।

9) WI vs ENG: जोस बटलर वापसी के बावजूद नहीं करेंगे विकेटकीपिंग, टी20 सीरीज में इस खिलाड़ी को मिली जिम्मेदारी

इंग्लैंड के व्हाइटबॉल कप्तान जोस बटलर चोट के बाद वापसी करने जा रहे हैं। बटलर जून में टी20 वर्ल्ड कप के बाद से एक्शन से दूर हैं। हालांकि, वापसी के बाद भी जोस बटलर वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में विकेटकीपिंग करते हुए नहीं दिखेंगे। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी फिल साल्ट को सौंपी गई है। बटलर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ व्हाइटबॉल सीरीज में नहीं खेले थे।

10) “एजाज पटेल जैसे गेंदबाज हर लोकल क्लब में मिल जाएंगे”- मोहम्मद कैफ ने उड़ाई कीवी स्पिनर की धज्जियां

मोहम्मद कैफ ने कहा, “एजाज पटेल ने अच्छी गेंदबाजी नहीं की। अगर आप पिच मैप देखें तो उन्होंने दो फुल-टॉस, दो शॉर्ट बॉल और दो लेंथ डिलीवरी की, लेकिन फिर भी विकेट लेने में सफल रहे। एजाज पटेल जैसे गेंदबाज हर लोकल क्लब में मिल जाएंगे।” दो मैचों में एजाज पटेल मुंबई में 23 विकेट निकाल चुके हैं। हालांकि, आज तक वे न्यूजीलैंड की सरजमीं पर एक टेस्ट मैच भी नहीं खेले हैं।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले...

ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli, Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले एजबेस्टन में भारतीय टीम ने अभ्यास किया, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा किसी...

ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

ENG vs IND, 1st ODI: England opted to bat first (image via JioHotstar) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के...

IPL 2027: स्टीफन फ्लेमिंग के बाद कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? ये 3 दिग्गज हैं सबसे बड़े दावेदार

Stephen Fleming (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से अपने लंबे और सफल सफर को समाप्त कर दिया है।...