Skip to main content

ताजा खबर

03 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

03 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Nick Hockley and todd Greenberg, Babar Azam, Shoaib Akhtar, MS Dhoni, Steve Smith (Photo Source: X)

1. “रोहित के लिए छह नंबर पर बैटिंग करना टीम के हित में नहीं होगा”- पिंक बॉल टेस्ट से पहले हरभजन का बड़ा बयान

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 दिसंबर से एडिलेड में शुरू होने वाले दूसरे डे-नाइट टेस्ट में टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करेंगे। भज्जी ने कहा ​​है कि रोहित या तो ओपनिंग करेंगे या तीसरे नंबर पर खेलेंगे, उन्होंने 37 वर्षीय रोहित को पिंक बॉल टेस्ट में निचले क्रम में बैटिंग करने के सोच को पूरी तरह से गलत बताया। (पढ़ें पूरी खबर)

2. पिंक बॉल टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, स्टीव स्मिथ को लगी गंभीर चोट

रेवस्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार 3 दिसंबर को नेट्स में स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी कर रहे थे। उनको मार्नस लाबुशेन थ्रो डाउन करा रहे थे। स्मिथ लय में नजर आ रहे थे, लेकिन एक गेंद उनके दाएं हाथ की उंगलियों पर जाकर लगी। वे दर्द में नजर आए। उन्होंने अपने ग्लव्स निकाले और जल्द फीजियो को बुलाया। फीजियो ने नेट्स में स्टीव स्मिथ को देखा और उन्हें नेट्स से बाहर ले जाया गया (पढ़ें पूरी खबर)

3. “बाबर को चैंपियंस ट्रॉफी में अपना बेस्ट प्रदर्शन करना होगा”- शोएब अख्तर का बड़ा बयान

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बाबर आजम को लेकर बड़ा बयान दिया है। शोएब अख्तर ने एक तरह से बाबर आजम को अपने डूबता हुए टी-20 और वनडे करियर बचान के लिए सलाह दी है, क्योंकि पाकिस्तान की व्हाइट बॉल टीम का मैनेजमेंट भी बदल दिया गया है। अख्तर का मानना ​​है कि बाबर को अपना करियर बचाने के लिए पाकिस्तान में होने वाली आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। (पढ़ें पूरी खबर)

4. उत्तराखंड में डांस करते नजर आए धोनी, गुलाबी शरारा सॉन्ग पर जमकर थिरके

मैदान पर अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर और महान कप्तान एमएस धोनी ने मैदान के बाहर अपने फैंस को एक डांस से हैरान कर दिया है। उत्तराखंड के पॉपुलर सॉन्ग ‘गुलाबी शरारा’ पर डांस करते हुए धोनी के एक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। उस वीडियो में फैंस को धोनी का एक नए अवतार देखने को मिला है। (पढ़ें पूरी खबर)

5. क्या एडिलेड में भारत को फिर से 36 पर समेटेगा ऑस्ट्रेलिया? एलेक्स कैरी ने दे दिया ऐसा बयान

विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी का कहना है कि कंगारू टीम भारत के खिलाफ आगामी डे-नाइट टेस्ट मैच में फिर से वैसा (36 ऑल-आउट) करने की उम्मीद नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी पिंक-बॉल में अपने प्रदर्शन को देखते हुए आगामी मैच में आत्मविश्वास के साथ उतरेंगे, लेकिन यह उनके लिए आसान नहीं रहने वाला है क्योंकि टीम पहले ही सीरीज में 1-0 से पीछे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

6. BGT 2024-25 के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में हुआ बड़ा बदलाव, निक हॉकले की जगह इस दिग्गज को बनाया गया CEO

पर्थ में भारत से पहला टेस्ट गंवाने के बाद एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया अब दूसरे टेस्ट की तैयारी में जुटा है। हालांकि इन दोनों टीमों के बीच खेली जा रही पांच मैच की टेस्ट सीरीज के दौरान ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टॉड ग्रीनबर्ग ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के नए CEO बनाए गए हैं। वो इस पद पर निक हॉकले की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल गर्मी के अंत में खत्म हो रहा है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का अगला CEO बनने की रेस में ग्रीनबर्ग का नाम सबसे आगे चल रहा था। (पढ़ें पूरी खबर)

7. मार्नस लाबुशेन को यह याद दिलाने की जरूरत है कि…: एडिलेड टेस्ट से पहले एडम गिलक्रिस्ट ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को किया जमकर सपोर्ट

एडम गिलक्रिस्ट ने 9 वाइड वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि, ‘मुझे पता है कि लोग उनके सामने यह सब कर रहे हैं लेकिन उन्हें यह याद दिलाने की जरूरत है कि वो क्लास एक्ट हैं। उनका खेल काफी अच्छा है और कई सालों तक उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दबदबा बनाया हुआ है।

जो खिलाड़ी काफी लंबे समय तक खेले हैं उन्हें इस परिस्थिति का भी सामना करना पड़ा है। लाबुशेन को हार नहीं माननी चाहिए और अपने खेल को और बेहतर करना चाहिए। कम समय में ऐसा नहीं होगा लेकिन मुझे पूरा भरोसा है की टीम इंडिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में उन्हें ऑस्ट्रेलिया की ओर से बहुमूल्य रन बनाते हुए देखा जा सकता है।’ (पढ़ें पूरी खबर)

8. SMAT में चमके सूर्या और दुबे, मुंबई के लिए दोनों ने खेली तूफानी पारी, लगाए 11 छक्के

मुंबई की टीम मंगलावर 2 दिसंबर को सर्विसेज के खिलाफ लीग मैच खेलने उतरी। इस मुकाबले की बात करें तो इसमें शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव ने अपने बल्ले से गेंदबाजों पर कहर बरपाया। शिवम दुबे ने 36 गेंदों में 2 चौके और 7 छक्कों की मदद से 71 रनों की तूफानी पारी खेली, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट लगभग 200 का था। सूर्यकुमार यादव ने 46 गेंदों में 70 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 4 छक्के जड़े। दुबे और सूर्या ने मिलकर कुल 11 छक्के लगाए। (पढ़ें पूरी खबर)

9. किंग कोहली के साथ ही वर्क आउट करना पसंद करते हैं Rishabh Pant, नई तस्वीरों के जरिए हुआ खुलासा

Rishabh Pant ने हमेशा ऑस्ट्रेलिया टीम की नाक में दम किया है, जहां वो विकेट के आगे से और विकेट के पीछे से मेजबान टीम को परेशान करते हुए आए हैं। वहीं अब पंत दूसरे टेस्ट मैच की तैयारियों में जुटे हैं, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिली है और उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। ऋषभ ने विराट कोहली और बैटिंग कोच अभिषेक नायर के साथ जिम सेशन की तस्वीरें साझा की है। (पढ़ें पूरी खबर)

10. धोनी से जुड़ी Instagram स्टोरी पोस्ट कर बुरे फंसे यश दयाल, फैंस ने जमकर लगाई क्लास

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल ने सोमवार (2 दिसंबर) को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में आईपीएल 2024 से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया। इसे देखकर महेंद्र सिंह धोनी के फैंस गुस्से में आ गए हैं। दरअसल, यश दयाल ने इंस्टा स्टोरी पर धोनी को आउट करने की क्लिप शेयर की और वीडियो के एक पार्ट में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान भी धोनी को इसी तरह से आउट करते हुए दिखाई दिए। धोनी के फैंस को यश का ऐसा स्टोरी पोस्ट करना बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय महिला टीम का एलान, टीम पर डालें एक नजर

India Women’s squad (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर...

IPL 2026: ‘वह किसी भी गेंदबा का सामना कर सकते हैं’ – अंबाती रायडू ने की केएल राहुल की सरहाना

KL Rahul (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में केएल राहुल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और फिलहाल ऑरेंज कैप उनके नाम है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए...

2 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. Women’s T20 World Cup 2026: भारत की 15-सदस्यीय टीम की हुई घोषणा, अमनजोत कौर को नहीं मिली जगह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  ने...

‘हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 4 विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी 12 से ज्यादा है’ – MI के प्रदर्शन पर आकाश चोपड़ा

Hardik Pandya Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने आठ मुकाबलों में से सिर्फ दो...