Skip to main content

ताजा खबर

हैरी ब्रूक ने IPL 2025 से पहले लिया बड़ा फैसला, अब लग सकता है दो साल का बैन

हैरी ब्रूक ने IPL 2025 से पहले लिया बड़ा फैसला, अब लग सकता है दो साल का बैन

Harry Brook (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। सीजन शुरू होने से ठीक पहले इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी हैरी ब्रूक ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने आगामी सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है। ब्रूक को IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था। हैरी ब्रूक 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में उतरे थे, मगर दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खरीदने के लिए उनकी बेस प्राइस के तिगुने से भी ज्यादा रकम खर्च की थी।

हैरी ब्रूक पर लग सकता है बैन

दिल्ली फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन में हैरी ब्रूक को खरीदने के लिए 6.25 करोड़ रुपये खर्च किए थे। लेकिन अब उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है तो सभी के मन में एक सवाल ये है कि, क्या अब उनके ऊपर दो साल का बैन लगेगा। आपको बता दें कि, अब अगर IPL के आयोजकों ने नियमों के तहत चलने का फैसला किया तो बहुत संभव है कि हैरी ब्रूक पर 2 साल का बैन लग सकता है।

IPL की ओर से 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले ही ये नियम जारी किया गया था कि कोई प्लेयर अगर ऑक्शन में खरीदे जाने के बाद लीग से अपना नाम वापस लेता है तो उस पर 2 साल के बैन झेलने का खतरा रहेगा। ऐसे में काफी हद तक ये संभव है कि हैरी ब्रूक पर अब बैन लग जाए और वो अगले दो साल तक IPL में नहीं खेलें।

ब्रूक ने मांगी माफी

ब्रूक ने एक्स पर लिखा कि उन्होंने आगामी IPL से नाम वापस लेने का बहुत मुश्किल फैसला किया है। वह दिल्ली कैपिटल्स और उनके फैंस से बिना शर्त माफी मांगते हैं। उन्होंने क्रिकेट बहुत पसंद है। जब वह छोटे थे, तो अपने देश के लिए खेलने का सपना देखा करते थे है और अब इस लेवल पर अपने पसंदीदा गेम को खेलने का मौका पाकर बेहद आभारी हूं।

26 साल के ब्रूक ने आखिरी मिनट पर अपना नाम वापस लेने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और उसके फैंस से माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी किए अपने बयान में कहा कि मैंने एक बड़ा ही कठिन फैसला किया है, जिसके लिए मैं दिल्ली कैपिटल्स और उसके सपोर्टर से माफी मांगना चाहता हूं। IPL 2024 से भी बाहर रहे ब्रूक, IPL 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे. वहां उन्होंने 11 मैचों में सिर्फ 190 रन बनाए थे।

আরো ताजा खबर

‘मैं इस मौके को भुनाने के लिए उत्साहित हूं’- टीम इंडिया में वापसी को लेकर करुण नायर ने दिया बड़ा बयान

Karun Nair (Pic Source-X)भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में करुण नायर की सात साल बाद वापसी हुई है। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए नायर को भारतीय स्क्वाड में...

WTC Final: मार्नस लाबुशेन ने हवा में बेहतरीन कैच लपक, तेम्बा बावुमा को दिखाया पवेलियन का रास्ता, देखें वीडियो 

WTC final (Image Credit- Twitter X)वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच इस समय लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। तो वहीं, आज 12 जून को ऑस्ट्रेलिया और साउथ...

12 जून , Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें IPL से

Shubman Gill and Karun Nair1) ‘मुझे दुख है वह जिस तरह से गए’, विराट कोहली के टेस्ट संन्यास पर रवि शास्त्री का छलका दर्द हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर...

इंग्लैंड दौरे पर चोटिल शुचि उपाध्याय को रिप्लेस करेंगी राधा यादव, पढ़ें बड़ी खबर 

Radha Yadav (Image Credit- Twitter X)भारतीय महिला क्रिकेट टीम का दौरा शुरू होने से पहले भारतीय खेमे से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि इस दौरे से...