Skip to main content

ताजा खबर

हे प्रभु! Mohammed Siraj और Travis Head के बीच इतनी जल्दी दोस्ती भी हो गई

Mohammed Siraj And Travis Head (Pic Credit-X)

Mohammed Siraj और Travis Head के बीच हुई लड़ाई ने काफी सुर्खियां बटोरी है, साथ ही दोनों की तरफ से बयानों के वार भी देखने को मिले हैं। वहीं अब सिराज और हेड की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई है, जिसे देख फैन्स दंग रह गए और लगता है कि दोनों खिलाड़ी के बीच सारी लड़ाई खत्म हो गई है।

Mohammed Siraj ने बताया उस विकेट के बाद क्या हुआ था

Mohammed Siraj ने Travis Head को शानदार गेंद पर बोल्ड किया था, उसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ था और सिराज ने उसके लेकर अपनी बात रखी है। हरभजन सिंह से बात करते हुए मोहम्मद सिराज ने बताया कि- मैंने जब हेड को आउट किया, तो वो मुझे गालियां दे रहे थे। मैंने से सिर्फ विकेट का जश्न मनाया था और मैंने उनको कुछ नहीं बोला था, हेड ने PC में कहा था कि उन्होंने मुझे Well Bowled बोला था। ऐसे कुछ नहीं हुआ था और हेड ने मीडिया सामने झूठ बोला था, साथ ही सिराज ने कहा कि हम सभी को इज्जत देते हैं और क्रिकेट जेंटलमैन गेम है।

Siraj और हेड के बीच पहले बात हुई और फिर दोस्ती हो गई

*पिंक बॉल टेस्ट मैच के तीसरे दिन देखने को मिला मैदान पर एक गजब नजारा।
*बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे Siraj करते दिखे Travis Head से बात।
*इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच उस लड़ाई को लेकर हुई काफी देर तक बात।
*वहीं मैच खत्म होने के बाद हेड और सिराज एक-दूसरे से गले भी मिलते हुए दिखे।

मैच के बीच बात करते हुए Siraj और हेड का वीडियो

DSP SIRAJ 🤝 TRAVIS HEAD.

– Two mates clarifying things. 😄pic.twitter.com/Lq9Q1pwdGo

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 8, 2024

दोनों खिलाड़ी मैच खत्म होने के बाद मिले गले

Travis Head hugs DSP Siraj. 🫂❤️ pic.twitter.com/uau2i3idK8

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 8, 2024

Travis Head बने मैन ऑफ द मैच

हर बार Travis Head ने टीम इंडिया का खेल बिगाड़ा है, डे-नाइट टेस्ट मैच में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया था। जहां भारतीय टीम के खिलाफ हेड ने शानदार 140 रनों की पारी खेली थी, जिसने खेल को पूरी तरह पलट दिया था। जिसके बाद इस खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया, साथ ही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...