Skip to main content

ताजा खबर

हिम्मत है भाई! Rishabh Pant ने तो PM मोदी के सामने भी दिखा दिया अपना नटखट अवतार

Rishabh Pant And Narendra Modi (Image Credit- Instagram)

युवा खिलाड़ी Rishabh Pant के लिए टीम इंडिया में वापसी हमेशा के लिए यादगार बन गई, जहां टीम में वापसी करते ही इस खिलाड़ी ने पुराने अंदाज में क्रिकेट खेला और टीम ने इस दौरान टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी अपने नाम किया। इस बीच अब पंत की 2 तस्वीरें काफी वायरल हो रही है, जो PM मोदी से मिलने के दौरान की थी।

जमकर चला था Rishabh Pant का बल्ला

जी हां, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में Rishabh Pant ने दमदार बल्लेबाजी की थी, इस दौरान वो टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे नंबर के बल्लेबाज भी थे। पंत ने इस टूर्नामेंट में कुल 171 रन बनाए थे, तो SKY ने 199 रन बनाए थे और कप्तान रोहित ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 257 रन बनाए थे।

Rishabh Pant को PM मोदी ने खास बात बोलकर गले लगा लिया

*Rishabh Pant ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री Modi के साथ कुछ तस्वीरें की शेयर।
*एक तस्वीर में PM मोदी बड़ी सी मुस्कान के साथ पंत से बात करते हुए दिख रहे हैं।
*तो दूसरी तस्वीर में पीएम मोदी ने पंत को गले लगा लिया, वायरल हुआ ये पोस्ट।
*वहीं पंत का ऐसा नटखट अंदाज देख फैन्स हुए काफी खुश, किए मजेदार कमेंट्स।

PM मोदी के साथ ये तस्वीरें शेयर की है Rishabh Pant ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

हाल ही में मेडल के साथ पोस्ट शेयर किया था इस खिलाड़ी ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

पंत नहीं है अगली टी20 सीरीज का हिस्सा

दूसरी ओर अब 6 जुलाई से युवा टीम इंडिया और Zimbabwe के बीच टी20 सीरीज खेलनी जानी है, जहां इस सीरीज में कुल 5 टी20 मैच होंगे। लगातार क्रिकेट खेल रहे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, ऐसे में पंत को भी आराम मिला। वहीं इस सीरीज में टीम इंडिया के साथ बतौर विकेटकीपर संजू सैंमसन के अलावा ध्रुव जुरेल और जितेश शर्मा रहने वाले और टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे। साथ ही पहले मैच के लिए टीम इंडिया ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है और कोच के तौर पर वीवीएस लक्ष्मण टीम के साथ गए हैं इस दौरे पर।

আরো ताजा खबर

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...

27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0...

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...

SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस आक्रामक बाएं हाथ के...