Skip to main content

ताजा खबर

हाॅस्पिटल में भर्ती पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की महाराष्ट के डिप्टी CM ने किया आर्थिक मदद करने का किया वादा

Vinod Kambli and Eknath Shinde (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) इन दिनों खराब स्वास्थ्य के चलते ठाणे के आकृति हाॅस्पिटल में भर्ती हैं। 21 दिसंबर को उन्हें खराब हालत में हाॅस्पिटल लाया गया था, यहां पर पूर्व खिलाड़ी का इलाज जारी है। जांच में पता चला है कि पूर्व क्रिकेटर को ब्रेन क्लाॅट्स की समस्या है।

कांबली की हालत कुछ दिनों पहले और भी ज्यादा गंभीर हो गई थी, जब उन्हें अत्यधिक मूत्र संक्रमण हुआ था। हालांकि, उनकी हालत अब स्थिर हो गई है, और रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें आईसीयू से बाहर ट्रांसफर कर दिया है और उन्हें कुछ ही दिनों में उन्हें डिस्चार्च कर दिया जाएगा।

दूसरी ओर, अब इस दुख की घड़ी में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान डिप्टी CM एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद करने का वादा किया है।

पूर्व खिलाड़ी की यह मदद उनके बेटे श्रीकांत शिंदे द्वारा चलाए जाने वाली Shrikant Shinde Foundation कर रही है। हाल में ही श्रीकांत के निर्देश पर मंगेश चिवटे ने हाॅस्पिटल का दौरा किया और विनोद कांबली के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। इस मदद के बाद पूर्व क्रिकेटर ने इसके लिए अपना आभार व्यक्त किया और व्यक्तिगत रूप से डिप्टी सीएम से मिलने और उन्हें धन्यवाद देने की इच्छा के बारे में बात भी की है।

ब्रेन स्कैन से पता चला खिलाड़ी की बीमारी के बारे में: विनोद कांबली का डाॅक्टर

इस समय 52 वर्षीय कांबली का इलाज कर रहे डॉक्टर विवेक त्रिवेदी ने पुष्टि की कि पूर्व क्रिकेटर की स्थिति के कारण विस्तृत चिकित्सा जांच के बाद ब्रेन क्लाॅट्स पाए गए। कांबली को लेकर डाॅक्टर ने आगे कहा- हमने उसे शनिवार शाम को भर्ती कराया।

घर पर उन्हें मांसपेशियों में ऐंठन और चक्कर आ रहे थे। उन्हें तेज बुखार था और ऐंठन के कारण चलने में कठिनाई हो रही थी। जांच करने पर, हमें पता चला कि उन्हें मूत्र संक्रमण था, साथ ही सोडियम और पोटेशियम की कमी थी, जिसके कारण ऐंठन हुई।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 से पहले आरसीबी की बढ़ी टेंशन, रजत पाटीदार की फॉर्म है चिंता का कारण

Ishan Kishan Pat Cummins (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लेते हुए टीम की कप्तानी में बदलाव किया है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार...

IPL 2026 से पहले आरसीबी की बढ़ी टेंशन, रजत पाटीदार की फॉर्म है चिंता का कारण

Rajat Patidar (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तैयारियों को लेकर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है। उनका मानना...

18 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: ‘उसमें हर फाॅर्मेट में खेलने वाले सारे गुण मौजूद हैं’ पूर्व CSK बल्लेबाज ने प्रियांश आर्या की जमकर तारीफ की...

MS Dhoni को लेकर पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, कहा ‘अब पुराने फिनिशर वाली उम्मीद करना मुश्किल’

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने एमएस धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। कैफ का मानना है कि...