Skip to main content

ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter - X)
Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने अब धवन से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया है। शमी के मुताबिक, धवन जीत के साथ-साथ हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम का माहौल हल्का और खुशनुमा बनाए रखते थे।

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने बताया कि अगर टीम कोई मुकाबला हार जाती थी और सभी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में शांत बैठे होते थे, तब धवन माहौल बदलने की कोशिश करते थे। वह जोर-जोर से हंसते और कई बार टेबल पर खड़े होकर पंजाबी गानों पर डांस करने लगते थे।

शमी के अनुसार, धवन का यही अंदाज खिलाड़ियों को हार की निराशा से बाहर निकालने में मदद करता था। उनका मानना था कि पूरे साल क्रिकेट खेलने पर जीत और हार दोनों का सामना करना पड़ता है, इसलिए किसी एक हार के बाद ड्रेसिंग रूम में बेहद उदास रहने का कोई फायदा नहीं।

शमी ने भारतीय टीम में अपने शुरुआती दिनों का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि जब वह पहली बार टीम मीटिंग में पहुंचे तो वहां मौजूद बड़े खिलाड़ियों को देखकर काफी घबरा गए थे। जिन क्रिकेटरों को वह टीवी पर देखकर बड़े हुए थे, वे सभी उनके सामने बैठे थे।

शमी ने बताया कि युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने उन्हें कुर्सी पर खड़े होकर टीम के सामने बोलने के लिए कहा। लेकिन घबराहट के कारण वह ज्यादा कुछ नहीं कह पाए और सिर्फ अपना नाम और वह कहां से हैं, इतना ही बता सके।

2027 वर्ल्ड कप पर शमी की नजर

मोहम्मद शमी ने आखिरी बार भारत के लिए खेलते हुए 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लिया था। इसके बाद वह घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें भारतीय टीम में वापसी का मौका नहीं मिला है।

35 वर्षीय शमी की नजर अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर हो सकती है। वह आगामी दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में उनके पास चयनकर्ताओं को अपनी फिटनेस और फॉर्म दिखाने का एक और बड़ा मौका होगा।

 ये भी पढ़ें – 2027 वर्ल्ड कप की रेस में शमी-भुवनेश्वर, आकाश चोपड़ा ने बताई किसकी दावेदारी मजबूत

আরো ताजा खबर

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...

टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी, जानें स्विंग किंग ने क्या कहा?

Bhuvneshwar Kumar (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। 36 वर्षीय भुवनेश्वर ने साफ किया...