Skip to main content

ताजा खबर

हार्दिक पांड्या नेट्स में लगा रहे हैं पूरा जोर, इस बार अपने प्रदर्शन से मैदान पर मचाएंगे शोर

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के उप-कप्तान हार्दिक पांड्या इन दिनों कड़ी मेहनत कर रहे हैं, IPL के प्रदर्शन को ये खिलाड़ी काफी पीछे छोड़ चुका है। ऐसे में पांड्या का अब पूरा फोकस टी20 वर्ल्ड कप पर है, जिसे लेकर नेट्स में ऑलराउंडर जमकर जोर लगा रहा है और इस बीच उन्होंने एक नई रील वीडियो भी पोस्ट की है।

हार्दिक पर होगी डबल जिम्मेदारी

बांग्लादेश के खिलाफ हुए अभ्यास मैच में हार्दिक पांड्या ने दमदार प्रदर्शन किया था, जहां इस खिलाड़ी ने पहले बल्ले से कमाल किया और फिर गेंद से एक विकेट अपने नाम किया था। ऐसे में अब ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में भी पांड्या को ऑलराउंडर के तौर पर दमदार प्रदर्शन करना होगा, अगर वो ऐसा करने में असफल रहते हैं तो टीम के पास शिवम दुबे जैसा धाकड़ खिलाड़ी भी मौजूद है।

नेट्स में पूरे फोकस के साथ तैयारी कर रहे हैं हार्दिक पांड्या

*उप-कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपनी नई रील वीडियो की है फैन्स के साथ शेयर।
*रील वीडियो में पांड्या नेट्स में गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी का अभ्सास कर रहे हैं।
*इस दौरान हार्दिक दिखे उत्साह से लबरेज, IPL के प्रदर्शन को छोड़ चुके हैं काफी पीछे।
*साथ ही कमेंट बॉक्स के जरिए फैन्स भी दे रहे हैं अब ऑलराउंडर का पूरा का पूरा साथ।

हार्दिक पांड्या की नई रील वीडियो पर डालते हैं एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

टीम इंडिया की जर्सी में इस खिलाड़ी की रील वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

इयान बिशप ने हार्दिक को लेकर दिया था बड़ा बयान

हार्दिक IPL 2024 में कप्तानी के अलावा, बल्लेबाजी और गेंदबाजी में भी सुपर फ्लॉप रहे थे। इस बीच इयान बिशप ने इस खिलाड़ी को लेकर बड़ा बयान दिया है, जो IPL के प्रदर्शन से जुड़ा है। इयान बिशप ने कहा कि- मुझे लगता है कि हार्दिक काफी मजबूत व्यक्तित्व वाले खिलाड़ी हैं और मैं यह सोचना चाहूंगा कि टीम के अन्य सदस्य उनके आसपास एकजुट हो गए होंगे और पांड्या को आत्मविश्वास हासिल करने में मदद कर रहे होंगे। वैसे IPL के दौरान भी रोहित उनकी काफी मदद कर रहे थे, लेकिन उसके बाद भी MI टीम फेल ही रही इस सीजन।

আরো ताजा खबर

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...