Skip to main content

ताजा खबर

“हार्दिक पांड्या को टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए मनाने की कोशिश”- गावस्कर ने बताया भारत को WTC ट्रॉफी जीतने का तरीका

“हार्दिक पांड्या को टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए मनाने की कोशिश”- गावस्कर ने बताया भारत को WTC ट्रॉफी जीतने का तरीका

Ravindra Jadeja and Sunil Gavaskar (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया ने अब तक आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के दोनों फाइनल मुकाबले खेले हैं और दोनों ही में वो उपविजेता रहे हैं। WTC की शुरुआत 2019 में हुई थी और 2021 में पहला खिताबी मुकाबला खेला गया, जहां न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की  इसके बाद 2021-2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 2023 में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया।

वहां भी भारत को उप-विजेता बनकर संतोष करना पड़ा। WTC 2023-25 जारी है और मौजूदा हालात को देखते एक बार फिर टीम इंडिया का फाइनल मैच तक पहुंचना लगभग तय नजर आ रहा है। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने वो तरीका बताया है, जिससे टीम इंडिया इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने के साथ-साथ अगले साल WTC का खिताब भी अपने नाम कर सकती है।

सुनील गावस्कर ने हार्दिक पांड्या को लेकर दिया बड़ा बयान

रेव स्पोर्ट्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान सुनील गावस्कर से पूछा गया, जिस खिलाड़ी ने इंडियन क्रिकेट फैन्स को टेस्ट क्रिकेट के मायने सिखाए, क्या आपको लगता है कि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में जीतेगी और WTC  खिताब भी अपने नाम करेगी? इस पर गावस्कर ने कहा, ‘हां, बिल्कुल वो ऐसा कर सकते हैं।

मुझे लगता है कि अगले दो महीने तक हार्दिक पांड्या को टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए मनाने की कोशिश की जानी चाहिए। अगर वो एक दिन में 10 ओवर कर ले और अपने अंदाज में बैटिंग करे तो भारतीय टीम को हरा पाना नामुमकिन हो जाएगा और ऐसे में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में जीत दर्ज कर सकती है और फिर डब्ल्यूटीसी का खिताब भी अपने नाम कर सकती है।’

हार्दिक पांड्या ने अपने करियर में अब तक कुल 11 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान 18 पारियों में 532 रन बनाए हैं, जबकि 19 पारियों में कुल 17 विकेट झटके हैं। हार्दिक पांड्या के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक शतक भी दर्ज है। हार्दिक ने 2017 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था, लेकिन अगस्त 2018 के बाद से उन्होंने कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है।

আরো ताजा खबर

3 श्रीलंकाई खिलाड़ी जो भारत के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं

3 Sri Lanka players (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी। दोनों टीमों के लिए...

अजिंक्य रहाणे की यूरोपीय T20 प्रीमियर लीग में एंट्री, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के साथ की डील

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद नई शुरुआत कर दी है। यूरोपियन टी20...

दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले रेड-बॉल क्रिकेट पर वैभव सूर्यवंशी का ध्यान, राजस्थान रॉयल्स अकादमी में कर रहे हैं खास तैयारी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी अब रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने...

‘रिंकू और हर्षित मिलें तभी KKR को दें हार्दिक पांड्या’ – आर अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड की खबरें लगातार चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक...