Skip to main content

ताजा खबर

“हार्दिक के लिए फिटनेस एक बड़ी समस्या रही है”- अजीत अगरकर ने बताया पांड्या की जगह क्यों SKY को बनाया गया कप्तान

हार्दिक के लिए फिटनेस एक बड़ी समस्या रही है- अजीत अगरकर ने बताया पांड्या की जगह क्यों SKY को बनाया गया कप्तान

Ajit Agarkar & Gautam Gambhir (Photo Source: X)

टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर आज मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे। इस कॉन्फ्रेंस में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर से सबसे पहले सवाल हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव को लेकर पूछा गया। दरअसल श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज में टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स ने सूर्य को कप्तान के रूप में चुना है।

सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या को लेकर अजीत अगरकर ने दिया बड़ा बयान

सूर्यकुमार यादव को कप्तानी देने के फैसले के बारे में बोलते हुए अजीत अगरकर ने कहा कि,  “हार्दिक हमेशा हमारे लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। उनके जैसे कौशल पाना मुश्किल है। उनकी फिटनेस पिछले कुछ समय से समस्या रही है। उम्मीद है कि उनका प्रदर्शन किसी भी चीज से ज्यादा महत्वपूर्ण है। हम ऐसा खिलाड़ी चाहते हैं जो ज्यादातर मौकों पर उपलब्ध रहे। इसलिए सूर्या को कप्तान बनाया गया है।”

वहीं हार्दिक को लेकर उन्होंने यह भी कहा कि, “हार्दिक पंड्या बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, लेकिन फिटनेस स्पष्ट रूप से एक चुनौती है और हम चाहते हैं कि कोई हर समय उपलब्ध रहे। साथ ही में उन्होंने यह भी बताया कि सूर्य को कप्तानी देने से हम हार्दिक को और अच्छे से मैनेज कर सकते हैं।”

आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के उपकप्तान थे और जब रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया था तब ऐसा माना जा रहा था कि हार्दिक ही भारत के अगले टी-20 कप्तान होंगे लेकिन श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें उपकप्तानी भी मिली। श्रीलंका सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान और हार्दिक को उपकप्तान बनाया गया है।

भारत के श्रीलंका दौरे का आगाज 27 जुलाई से होने जा रहा है। इस दौरे पर टीम इंडिया तीन मैच की टी20 और इतने ही मैच की वनडे सीरीज भी खेलेगी। दोनों ही फॉर्मेट के लिए बीसीसीआई स्क्वॉड का ऐलान कर चुका है। गौतम गंभीर का बतौर हेड कोच यह पहली सीरीज होगी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ‘मैंने शराब पीना छोड़ दिया है’ – आईपीएल 2026 से पहले चहल का बड़ा खुलासा!

Yuzvendra Chahal (image via getty) भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बताया है कि आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की तैयारी के लिए उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया है। इस...

पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत!

Dinesh Karthik (image via X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल ने गुरुवार (19 मार्च) को अपने तीसरे बच्चे (राहा) के जन्म की घोषणा की।...

‘RCB में विराट कोहली के आस-पास लड़ाकों की एक टीम है’ – IPL 2026 से पहले एबी डीविलियर्स

IPL 2026: RCB (image via getty) आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डीविलियर्स का मानना ​​है कि आज की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम, सिर्फ विराट कोहली और टीम के 10 अन्य...

19 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news (image via getty) 1. IPL 2026: कमिंस की गैरमौजूदगी में हैदराबाद की कप्तानी करेंगे ईशान किशन आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी...