Skip to main content

ताजा खबर

‘हां, निश्चित रूप से’ IPL 2025 में आरसीबी की कप्तानी को लेकर मुखर हुए रजत पाटीदार, कही दिल ये बड़ी की बात 

Rajat Patidar (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले मिडिल ऑर्डर विस्फोटक बल्लेबाज रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 11 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। तो वहीं इस बात का आत्मविश्वास जारी सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी 2024 में खिलाड़ी के खेल में नजर आ रहा है।

बता दें कि रजत जारी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में तीसरे नंबर पर है। रजत ने अभी तक SMAT में 182.63 के स्ट्राइक रेट से खेले गए 9 मैचों में कुल 347 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से चार अर्धशतक भी निकले।

तो वहीं बल्लेबाजी के अलावा पाटीदार अपनी कप्तानी में मध्यप्रदेश को टूर्नामेंट के फाइनल में भी पहुंचा चुके हैं। 15 दिसंबर को SMAT का फाइनल मैच मुंबई और मध्यप्रदेश के बीच खेला जाएगा।

दूसरी ओर, इस मैच से पहले जब उनसे आईपीएल में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कप्तानी करने को लेकर सवाल किया गया, तो वह काफी मुखर नजर आए। पाटीदार ने अप्रत्यक्ष तरीके से टीम की कप्तानी करने को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की है।

Rajat Patidar ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही SMAT के फाइनल मैच से पहले, टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से रजत पाटीदार ने कहा- हां, निश्चित रूप से। आरसीबी एक बड़ी फ्रेंचाइजी है और मुझे आरसीबी के लिए खेलना पसंद है। आरसीबी द्वारा रिटेन करने के बाद, इसने मुझे बहुत आत्मविश्वास दिया है।

पाटीदार ने आगे टीम की कप्तानी को लेकर कहा- बेशक, अगर मुझे आरसीबी का नेतृत्व करने का मौका मिलता है, तो मुझे खुशी होगी। इसीलिए, शायद मैं वहां पर हूं, लेकिन यह सब फ्रेंचाइजी पर निर्भर करता है।

साथ ही बता दें कि आईपीएल के 18वें सीजन में इस बात की संभावना अधिक है कि आरसीबी मैनेजमेंट रजत पाटीदार को टीम की कप्तानी सौंप दे, क्योंकि टीम ने फाफ डु प्लेसिस को रिलीज कर दिया है। साथ ही 11 करोड़ की बड़ी रकम में खिलाड़ी को रिटेन करना इस बात की ओर संकेत देता है।

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...