Skip to main content

ताजा खबर

हसन तिलकरत्ने ने बांग्लादेश महिला टीम के मुख्य कोच के पद से दिया इस्तीफा, सामने आई बड़ी वजह

हसन तिलकरत्ने ने बांग्लादेश महिला टीम के मुख्य कोच के पद से दिया इस्तीफा, सामने आई बड़ी वजह

Hashan Tillakaratne (Pic Source-X)

बांग्लादेश महिला टीम के मुख्य कोच हसन तिलकरत्ने ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बांग्लादेश महिला टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज का दौरा किया था और इसके समाप्त होने के बाद हसन तिलकरत्ने ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अपना फैसला सुनाया। बता दें कि, बांग्लादेश महिला टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। यही नहीं वनडे सीरीज में भी टीम ने 2-1 से हार झेली थी।

हसन तिलकरत्ने को टीम का मुख्य कोच अक्टूबर 2022 में नियुक्त किया गया था। उनका अनुबंध 2 साल का था और यह 2024 के अंत तक समाप्त हो जाना चाहिए था। हालांकि उनके अनुबंध को 1 साल और बढ़ाया गया और वेस्टइंडीज दौरे के बाद उन्होंने यह महत्वपूर्ण फैसला लिया। रिपोर्ट के मुताबिक हबीबुल बशर जो बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड महिला विंग के प्रभारी है उन्होंने 5 फरवरी को इस खबर की पुष्टि की है।

बशर ने कहा कि, ‘वेस्टइंडीज दौरे के दौरान उन्होंने इस बात की पुष्टि कर दी थी कि अब वो इस पद को छोड़ना चाह रहे हैं।’

वनडे वर्ल्ड कप 2025 में क्वालीफाई करने के लिए बांग्लादेश महिला टीम को करना होगा बेहतरीन प्रदर्शन

बांग्लादेश महिला टीम ने हसन तिलकरत्ने की कोचिंग में दो टी20 वर्ल्ड कप खेले थे और सिर्फ एक में उन्होंने जीत दर्ज की थी। तमाम फैंस को उम्मीद थी कि टीम वेस्टइंडीज दौरे में अच्छा प्रदर्शन करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वेस्टइंडीज दौरे में मिली हार के बाद अब बांग्लादेश का आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2025 में सीधा क्वालिफिकेशन और भी मुश्किल हो गया है।

बांग्लादेश टीम को अगर आगामी टूर्नामेंट में क्वालीफाई करना है तो उन्हें वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और थाईलैंड के साथ क्वालीफायर में हिस्सा लेना होगा। टीम जिन्होंने सीधा क्वालीफाई कर लिया है उनके नाम है इंडिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका।

यह देखना बेहद रोमांचक होगा कि अब बांग्लादेश टीम आगामी टूर्नामेंट में क्वालीफाई करने के लिए कैसा प्रदर्शन करती है? बांग्लादेश टीम को अब यहां से सभी फॉर्मेट में अच्छा क्रिकेट खेलना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

3 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने 38 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट...

IPL 2027: BCCI ने बढ़ाई रिटेंशन की तारीख, अब 17 नवंबर तक फ्रेंचाइजियों को मिलेगा मौका

IPL mini-auction (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख में बदलाव किया है। पहले सभी...

Ranji Trophy: 53 रन देकर झटके 9 विकेट! 59 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर हर्ष दुबे ने रचा इतिहास

Ranji Trophy: Vidarbha’s Harsh Dubey Claims Historic 9/53 Against Madhya Pradesh, Shatters 59-Year-Old Record (image via X) सोमवार, 2 नवंबर को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) स्टेडियम में मध्य...

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच से पहले जानें विराट कोहली के ऑकलैंड में वनडे स्टैट्स

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। इस...