Skip to main content

ताजा खबर

हर्षित राणा या प्रसिद्ध कृष्णा? चेतेश्वर पुजारा का कहना है कि भारत को MCG टेस्ट के लिए एक और तेज गेंदबाज की जरूरत है

Cheteshwar Pujara (Image Credit- Twitter X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज का चौथा मोस्ट अवेटेड बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच 26 दिसंबर, गुरूवार से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेला जाएगा।

दूसरी ओर, इस मैच के शुरू होने से पहले अनुभवी भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) का बड़ा बयान सामने आया है। पुजारा का कहना है कि इस मैच में टीम इंडिया को एक अतिरिक्त गेंदबाज की जरूत है, जो जसप्रीत बुमराह की मदद कर सके।

बता दें कि इस सीरीज के दौरान भारतीय तेज गेंदबाजी पर सवालिया निशान खड़ा हो चुका है। क्योंकि पूरी गेंदबाजी का भार अकेले जसप्रीत बुमराह ने अपने कंधों पर ले रखा है। बुमराह के अलावा बाकी गेंदबाज प्रभावी नहीं दिखे हैं। बुमराह खबर लिखे जाने तक जारी सीरीज के तीन टेस्ट मैचों में 10.90 की शानदार औसत से कुल 21 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

Cheteshwar Pujara ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि MCG में होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले, चेतेश्वर पुजारा ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- मुझे लगता है कि गेंदबाजी लाइनअप एक ऐसी चीज है जिस पर भारत को काम करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप, वे अच्छा काम कर रहे हैं।

पुजारा ने आगे कहा- रविंद्र जडेजा और नीतीश रेड्डी दोनों ने बल्ले से अच्छा योगदान दिया है, लेकिन हमारे पास एक गेंदबाज की कमी है और यदि संभव हो तो भारत को MCG टेस्ट के लिए एक और गेंदबाज जोड़ना होगा और शायद एक बल्लेबाज को कम करने का प्रयास करना होगा। लेकिन मुझे नहीं पता ये कौन होगा, क्योंकि इस बात की कम ही संभावना है कि अगले टेस्ट मैच में भारत ज्यादा बदलाव करे।

तो वहीं आपको इस सीरीज के बारे में बताएं तो फिलहाल तीन मैच खेले जा चुके हैं। पहले टेस्ट को भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी। एडिलेड ओवल में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच ड्राॅ हुआ था और सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। देखने लायक बात होगी कि कौनसी टीम MCG टेस्ट मैच में बेहतर प्रदर्शन कर, मैच को अपने नाम करती है?

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...