Skip to main content

ताजा खबर

हरमनप्रीत कौर है भारत की हार की गुनहगार, उनकी इन गलतियों की वजह से टीम इंडिया हारी

हरमनप्रीत कौर है भारत की हार की गुनहगार उनकी इन गलतियों की वजह से टीम इंडिया हारी

Harmanpreet Kaur (Photo Source: X)

ICC वुमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में 13 अक्टूबर को मुकाबला खेला गया भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच। इस मुकाबले में कंगारुओं ने टीम इंडिया को 9 रन से हराकर उनकी सेमीफाइनल की उम्मीदों को तोड़ दिया। इस हार के बाद जाहिर तौर पर टीम इंडिया के फैंस काफी नाराज हैं और इसके लिए हरमनप्रीत कौर को जिम्मेदार बता रहे हैं।

गौरतलब है कि इस मैच में हरमनप्रीत कौर ने कुछ ऐसी गलतियां की जिसका खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा। जैसे की क्रीज पर सेट होने के बावजूद आखिरी ओवर में सिंगल लेना, खुद को नॉन स्ट्राइकर छोर पर रखना, ये सब कुछ फैसले थे जिसे देखकर उनके फैंस काफी हैरान थे और हरमनप्रीत कौर का ये गेम सेन्स किसी भी फैन को पसंद नहीं आया।

मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 152 रनों का टारगेट रखा था। इस स्कोर का पीछा करते हुए भले ही टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही हो, मगर कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने शानदार साझेदारी कर भारत को मैच में बनाए रखा था। 16वें ओवर में जब दीप्ति 29 के निजी स्कोर पर आउट हुईं तब टीम इंडिया की पारी लड़खड़ाई, जिसका असर 17वें ओवर में भी देखने को मिला।

हरमनप्रीत कौर की इस गलती की वजह से हारी टीम इंडिया

ऑस्ट्रेलिया ने दीप्ति के आउट होने के बाद अगले ही ओवर में विस्फोटक बल्लेबाज ऋचा घोष को आउट किया और साथ ही 17वें ओवर से मात्र 1 रन दिया। 17 ओवर के बाद भारत को का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 112  रन हो गया। टीम इंडिया को जीत के लिए आखिरी तीन ओवर में 40 रनों की दरकार थी। इसके बाद हरमनप्रीत कौर और पूजा वस्त्रकार की जोड़ी ने 18वें ओवर से 12 तो 19वें ओवर से 14 रन बटोर भारत को जीत के करीब लकर खड़ा कर दिया था।

उस समय भारत को जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह भी पक्की दिख रही थी। आखिरी ओवर में टीम इंडिया को जीत के लिए 14 रनों की जरूरत थी। हरमनप्रीत कौर अर्धशतक बनाकर क्रीज पर मौजूद थी और भारत के हाथ में 5 विकेट थे। हर किसी को उम्मीद थी कि हरमन आसानी से इस मैच को यहां से निकाल सकती है।

मगर फैंस को उस समय बड़ा झटका लगा जब पहली ही गेंद पर हरमनप्रीत कौर ने एक रन लेने का फैसला किया और उन्होंने स्ट्राइक पूजा वस्त्रकर को दे दी। ओवर की दूसरी गेंद पर पूजा बोल्ड हो गई और भारत को 6ठा झटका लगा। पूजा वस्त्रकर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आईं अरुंधति रेड्डी एक रन लेने के प्रयास में आउट हो गई, लेकिन यहां स्ट्राइक वापस हरमनप्रीत कौर के पास आ गई।

आखिरी तीन गेंदों पर अब जीत के लिए 13 रनों की दरकार थी। हरमन इस बड़े मौके पर दो छक्के लगाने का काबिलियत रखती है, मगर ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने जो किया उसे देख सब चौंक गए। चौथी गेंद पर एक बार फिर उन्होंने एक रन लिया और स्ट्राइक श्रेयंका पाटिल को दे दी। यह फैसला भारत के खिलाफ चला गया और ऑस्ट्रेलिया की जीत यहां से पक्की हो गई।

श्रेयंका अगली वाइड गेंद पर रन आउट हो गई और फिर पांचवी गेंद पर राधा यादव भी पवेलियन लौट गई। आखिरी गेंद भी हरमनप्रीत कौर ने नॉन स्ट्राइकर एंड से देखी और रेनुका सिंह ने इस पर एक रन लिया। आखिरी ओवर में हरमनप्रीत कौर ने सिर्फ दो गेंदें ही खेली और इन दोनों ही गेंदों पर उन्होंने सिंगल लिया।

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2nd Test, Day 1: देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा सीरीज का दूसरा शतक, स्टंप्स तक भारत 300/5

SL vs IND 2nd Test, Day 1: Devdutt Padikkal scored 117 runs in the first innings (image via getty) कोलंबो के सिंहालीज स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका और भारत के बीच...

4 बार के IPL चैंपियन Karn Sharma ने किया क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान

Karn Sharma (Image credit Twitter – X) Karn Sharma retirement: भारत के अनुभवी लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय और भारतीय घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है।...

आर अश्विन और चमिंडा वास से आगे निकले Mitchell Starc, ऑल-टाइम विकेट-टेकर्स की खास लिस्ट में हुए शामिल

Mitchell Starc (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बांग्लादेश के खिलाफ मैके...

23 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. AUS vs BAN, 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को दो दिन के अंदर रौंदा, एक पारी और 51 रन से दर्ज की जीत;...