Skip to main content

ताजा खबर

हम लोग जो आलोचना झेल रहे हैं वो बिल्कुल सही है: मोहम्मद रिजवान ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन को लेकर अपना पक्ष रखा

Mohammed Rizwan (Photo Source- Getty Images)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और यही वजह है कि वो सुपर 8 में अपनी जगह नहीं बना पाए थे। पाकिस्तान को USA के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद टीम को भारत ने भी मात दी थी।

हालांकि पाकिस्तान ने अपने अगले दो मुकाबले जीते थे लेकिन टीम सुपर 8 में अपनी जगह बनाने में नाकाम रही थी। कई पूर्व खिलाड़ियों ने और फैंस ने पाकिस्तान टीम की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की थी। पाकिस्तान टीम की आलोचना को लेकर अब विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने अपना पक्ष रखा है। रिजवान के मुताबिक खिलाड़ी उम्मीदों पर टिक ना सके और उनकी आलोचना होना बिल्कुल सही चीज है।

एनडीटीवी स्पोर्ट्स के मुताबिक मोहम्मद रिजवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ‘टीम जो आलोचना झेल रही है वो बिल्कुल सही है। हम लोग उम्मीदों पर खड़े नहीं उतर पाए और इसी वजह से हमें यह आलोचना झेलनी चाहिए। जो खिलाड़ी आलोचना नहीं झेल सकते हैं वो कभी भी सफल नहीं हो सकते हैं।’

हम अपने टी20 वर्ल्ड कप के प्रदर्शन से निराश हैं: मोहम्मद रिजवान

मोहम्मद रिजवान के मुताबिक सभी खिलाड़ी अपने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के प्रदर्शन से नाराज हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस हार के पीछे कई फैक्टर हैं और खिलाड़ियों को जो भूमिका दी गई थी उसे वो अच्छी तरह से निभाने में नाकाम रहे।

मोहम्मद रिजवान ने आगे कहा कि, ‘सभी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से काफी निराश हैं। इस हार के पीछे कई कारण है। जब टीम हारती है तो यह कहना बिल्कुल भी सही नहीं है कि उन्होंने गेंदबाजी या बल्लेबाजी सही की। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने अपना काम काफी अच्छी तरह से निभाया। यह फैसला लेना की टीम में किस रहना चाहिए और किसे नहीं रहना चाहिए इसका पूरा हक अध्यक्ष के पास है।’

फिलहाल कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ी इस समय खेले जा रहे लंका प्रीमियर लीग 2024 में भाग ले रहे हैं जबकि बाकी खिलाड़ियों को बचें हुए फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में खेलते हुए देखा जाएगा।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...

भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात

Zaheer khan mohammad shami (Image credit Twitter – X) Zaheer Khan on Mohammad Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad shami) लंबे समय से टीम इंडिया...

‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान

Rohit sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। रहाणे का मानना...

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...