Skip to main content

ताजा खबर

“हमें सुपर ओवर तक नहीं जाना चाहिए था”- PAK को हराने के बाद भी टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं USA के कप्तान

“हमें सुपर ओवर तक नहीं जाना चाहिए था”- PAK को हराने के बाद भी टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं USA के कप्तान
Monank Patel (Photo Source: Getty Images)

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) ने 6 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप के 11वें मैच में पाकिस्तान को हरा दिया। टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाने के बाद USA के गेंदबाजों ने पहली गेंद से ही पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर दबाव बनाना शुरू किया। परिणामस्वरूप पाक टीम ने पांच ओवर के महज 26 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए। पूरे 20 ओवर खेलने के बाद पाक टीम 159 रन ही बना पाई।

वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए USA इस मैच में पूरी तरह से बना हुआ था, लेकिन अंतिम चार ओवरों में मैच का रूख बदल गया। अंत में मैच टाई रहा और USA को सुपर ओवर में जीत मिली। यूएसए के कप्तान, मोनांक पटेल ने खुलासा किया कि अगर टीम नियमित समय में लक्ष्य का पीछा करती तो उन्हें अधिक संतुष्टि होती। पटेल ने केवल 34 गेंदों में 50 रन बनाकर टीम का नेतृत्व किया।

PAK को हराने के बाद मोनांक पटेल का बयान

ESPNcricinfo के हवाले से मोनांक पटेल ने कहा कि, “जब मैं आउट हुआ, तब भी हम खेल में थे और मुझे लगा कि हमें मैच को ख़त्म करना चाहिए था और हमें कभी भी सुपर ओवर में नहीं जाना चाहिए था। लेकिन जिस तरह से हमने अपना धैर्य बनाए रखा और विशेषकर सुपर ओवर में 18 रन बनाकर लक्ष्य का बचाव करने में हमें काफी मदद मिली।”

USA के कप्तान ने आगे कहा कि, “प्लान टॉस जीतने और पहले गेंदबाजी करने की थी और हमें पता था कि शुरू में पहले आधे घंटे में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी और जिस तरह से हमने उन्हें शांत रखा और पावरप्ले में महत्वपूर्ण विकेट लिए, उससे वास्तव में अच्छी मदद मिली और हां, 160 इस विकेट पर एक तरफ छोटी बाउंड्री के साथ, मुझे लगा कि हम हमेशा मैच में बने हुए थे।”

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने बाबर आजम के 44 और शादाब खान के 40 रनों के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 159 रन बोर्ड पर लगाए। इस दौरान यूएसए के लिए नोस्तुश केंजीगे ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, वहीं सौरभ नेत्रवलकर को 2 सफलताएं मिली।

इस स्कोर का पीछा करने उतरी यूएसए की टीम के लिए कप्तान मोनंक पटेल ने अर्धशतक जड़ा, इस दौरान उन्होंने अन्य बल्लेबाजों के साथ छोटी-छोटी साझेदारी भी की, मगर वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। मेजबान टीम भी 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 159 ही रन बना पाई। इसके बाद सुपर ओवर हुआ जिसमें यूएसए ने पाकिस्तान के सामने 19 रनों का टारगेट रखा था, जिसके जवाब में बाबर आजम की टीम 13 ही रन बना पाई।

আরো ताजा खबर

Joe Root-Harry Brook नहीं, इस भारतीय स्टार को अपना फेवरेट क्रिकेटर मानते हैं ज्योफ्री बॉयकॉट

Indian team (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट के कई बड़े सितारे मौजूदा दौर में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जो रूट (Joe Root), बेन स्टोक्स (Ben Stokes), जोस...

RCB के अभिनंदन सिंह का बड़ा बयान, अपने खेल में सुधार का क्रेडिट विराट कोहली को दिया 

Virat Kohli and Abhinandan Singh (Image Credit- Twitter X) 17 अगस्त 2026 को जारी यूपी टी20 लीग में लखनऊ फालकन्स के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह (Abhinandan Singh)...

ENG vs PAK: पाकिस्तान को झटका, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुए बाबर आजम

Babar Azam (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 19 अगस्त से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले पाकिस्तान...

SL vs IND 1st Test, Day 4: गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर भारत, स्टंप्स तक श्रीलंका का स्कोर 84/4

SL vs IND 1st Test, Day 4 highlights (image via getty) मंगलवार, 18 अगस्त को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के...