Skip to main content

ताजा खबर

“हमारे खिलाड़ी पाकिस्तान नहीं जाएंगे….. खेलना है तो खेलो नहीं तो….”- चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बोले हरभजन सिंह

Harbhajan Singh (Photo Source: X)

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर एक शो के दौरान अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि भारत अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम नहीं भेजेगा क्योंकि पाकिस्तान में “हमारे खिलाड़ी सुरक्षित नहीं हैं”। पूर्व स्पिनर ने कहा कि, पाकिस्तान के बिना भी भारत की क्रिकेट चल सकती है।

वायरल हो रहे वीडियो में हरभजन सिंह ने कहा कि, “अगर हमारे खिलाड़ी पाकिस्तान में सुरक्षित नहीं हैं, तो हम टीम नहीं भेजेंगे। अगर आप खेलना चाहते हैं, तो खेलें; अगर नहीं, तो न खेलें। भारतीय क्रिकेट पाकिस्तान के बिना भी जीवित रह सकता है। अगर आप लोग भारतीय क्रिकेट के बिना जीवित रह सकते हैं, तो ऐसा करके दिखाएं”।

8 साल के बाद पहली बार खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 8 साल के लंबे अंतराल के बाद अगले साल फिर से खेला जाएगा, जिसकी मेजबानी पाकिस्तान के पास है। टूर्नामेंट का आखिरी संस्करण 2017 में खेला गया था, जहां लंदन के द ओवल में फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तान चैंपियन बनकर उभरा था।

कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम के अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने की संभावना बेहद कम है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, बीसीसीआई आईसीसी से मुकाबले दुबई या श्रीलंका में कराने के लिए कह सकता है। बता दें कि इससे पहले, पिछले साल एशिया कप का आयोजन भी हाईब्रिड मॉडल के तहत हुआ था जिसमे भारत के सभी मैच श्रीलंका में कराए गए थे।

पाकिस्तान ने कथित तौर पर टीम और फैंस के ट्रैवल को आसान करने के लिए भारत के सभी मैच को लाहौर में करवाने का फैसला किया है। 19 फरवरी से 9 मार्च तक होने वाली प्रतियोगिता के कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि भारत इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाता है या किसी न्यूट्रल वेन्यू पर इन मैचों का आयोजन होता है।

আরো ताजा खबर

“मैं दो साल तक 12वां खिलाड़ी बनकर रहा”: अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया के साथ अपने कठिन दौर का किया खुलासा

Ajinkya Rahane Recalls Tough Phase Before Test Debut (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर में...

Women’s T20 Asia Cup 2026: 28 अगस्त से दुबई में होगा आगाज, 5 सितंबर को होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

Women’s T20 Asia Cup 2026 to Start August 28 in Dubai, India Face Pakistan on September 5 (image via getty) एशियन क्रिकेट काउंसिल ने महिला टी20 एशिया कप के छठे...

“ट्रॉफियां खुद बताती हैं” – वसीम जाफर ने किया अजीत अगरकर के कार्यकाल का विश्लेषण

Wasim Jaffer Praises India’s White-Ball Dominance Under Ajit Agarkar (image via X) भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने हाल ही में बीसीसीआई की सीनियर पुरुष चयन समिति के चेयरमैन...

भारत के लिए खतरे की घंटी! श्रीलंका में वार्म-अप मैच से पहले शुभमन गिल हुए चोटिल; पहले दिन के खेल से रहे बाहर

Shubman Gill Ruled Out of Day 1 of Sri Lanka Warm-Up Match Due to Finger Injury (image via getty) भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, ट्रेनिंग के दौरान अपनी दाहिनी हाथ...