
Team India (Image Credit- Twitter X)
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय पांच मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। तो वहीं अभी तक इस सीरीज के दो मैच खेले जा चुके हैं। फिलहाल, सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। तो वहीं आज 14 दिसंबर, शनिवार से द गाबा ब्रिसबेन में तीसरा टेस्ट मैच शुरू हो चुका है।
दूसरी ओर, इस जारी टेस्ट मैच के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने टीम इंडिया की गेंदबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। आकाश का कहना है कि बुमराह पर टीम इंडिया की निर्भरता काफी ज्यादा है, और हमारा तीसरा गेंदबाज उतना प्रभावशाली नहीं दिख रहा है।
आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि द गाबा, ब्रिसबेन में जारी तीसरे टेस्ट मैच को लेकर, आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- यह सच्चाई और सिरदर्द जैसा है। यह सच है कि जसप्रीत बुमराह पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता है, बुमराह इतनी अच्छी गेंदबाजी करते हैं कि हर कोई फीका नजर आने लगता है।
दूसरा हमने मोहम्मद सिराज को चुना है, लेकिन आपको तीन तेज गेंदबाजी आयामी की जरूरत है, जो निरंतर प्रदर्शन कर सके। हमारा तीसरा गेंदबाज उतना प्रभावशाली नहीं दिख रहा है। बुमराह के अलावा सिराज ने अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्होंने इस सीरीज में 19 की औसत से 9 विकेट हासिल किए हैं, वह अपना 100 प्रतिशत दे रहा है।
आकाश ने आगे कहा- दूसरों को भी टीम में जिम्मेदारी लेनी चाहिए। शायद अब मोहम्मद शमी का इंतजार लंबा हो गया है। हमने किसी और गेंदबाज पर ज्यादा निवेश नहीं किया है। आकाशदीप अभी युवा और कम अनुभवी है। हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ भी यही है।
दूसरी ओर, आपको ब्रिसबेन में जारी पहले टेस्ट मैच के बारे में बताएं तो भारतीय टीम ने इस मैच के लिए दो बदलाव किए हैं। हर्षित राणा और आर अश्विन की जगह टीम ने रविंद्र जडेजा और आकाशदीप को खिलाया है। हालांकि, बारिश की वजह से पहले दिन सिर्फ 13 ओवर का खेल हो पाया। ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट गंवाए 28 रन बना लिए हैं।
ZIM vs IND: जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय T20I टीम में वापसी के हकदार थे ये 3 खिलाड़ी
CSK के लिए एमएस धोनी की 3 सबसे यादगार और मैच जिताऊ पारियां
7 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ZIM vs IND: वो 3 बदकिस्मत खिलाड़ी जिन्हें टीम इंडिया में नहीं मिली जगह

