Skip to main content

ताजा खबर

स्मृति मंधाना का गेंदबाजी एक्शन काफी हद तक है विराट कोहली जैसा, लिया अपना पहला वनडे विकेट, देखें वीडियो

Smriti Mandhana (Pic Source-X)

इस समय भारतीय महिला टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दूसरा वनडे मैच खेल रही है। इस मैच में भारतीय टीम की अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा।

बता दें, स्मृति मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो वनडे मैच में बैक टू बैक शतक जड़े। पहले वनडे में भी उन्होंने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी खेली थी। यही नहीं स्मृति मंधाना ने दूसरे मैच के दौरान अपना पहला वनडे विकेट भी झटका। उन्होंने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में Sune Luus का विकेट अपने नाम किया। जैसे ही स्मृति ने यह विकेट हासिल किया उन्हें काफी खुश होते हुए देखा गया।

स्मृति मंधाना दक्षिण अफ्रीका की पारी का 15वां ओवर फेकने आई थी। उनका गेंदबाजी एक्शन काफी हद तक विराट कोहली जैसा ही था। इस ओवर की दूसरी गेंद पर Sune Luus बड़ा शॉट खेलना चाह रही थी लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष के पास गई जिन्होंने इस कैच को काफी अच्छी तरह से पूरा किया।

यह रही वीडियो:

𝘿𝙊 𝙉𝙊𝙏 𝙈𝙄𝙎𝙎!

A breakthrough that will be memorable for both @mandhana_smriti and the Bengaluru crowd 😃

WATCH 🎥🔽 #TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank

— BCCI Women (@BCCIWomen) June 19, 2024

भारतीय महिला टीम ने दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में तीन विकेट खोकर
325 रन बनाए। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 120 गेंदों में 18 चौके और 2 छक्कों की मदद से 136 रनों की आक्रामक पारी खेली। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

स्मृति मंधाना के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 88 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 103* रनों की विस्फोटक पारी खेली। रिचा घोष ने 25* रनों का योगदान दिया जबकि शेफाली वर्मा ने 20 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका महिला टीम इस समय काफी अच्छी स्थिति में है।

আরো ताजा खबर

क्या वनडे टीम से कट गया है रवींद्र जडेजा का पत्ता? आकाश चोपड़ा ने कह डाली ये बड़ी बात

IND vs AFG: Ravindra Jadeja (image via getty) इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। लेकिन...

न्यूजीलैंड से हार के बाद इंग्लैंड पर भड़के केविन पीटरसन, ‘बैजबाॅल’ को लेकर कही ये बड़ी बात

Kevin Pietersen (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के खिलाफ ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 253 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार...

धोनी हैं क्रिकेट के ‘रोजर फेडरर’, तो विराट कोहली हैं ‘कार्लोस अल्काराज’: संजू सैमसन

Sanju Samson Compares Dhoni and Kohli to Tennis Greats (image via X) विंबलडन 2026 से पहले क्रिकेट और टेनिस के बीच समानता पर बात करते हुए, भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू...

IRE vs IND 2026: कब, कहां और कितने बजे खेले जाएंगे मैच? जानें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

IRE vs IND 2026: When, where, and at what time will the matches be played? (image via getty) भारत के 2026 के आयरलैंड दौरे में 26 जून से 28 जून,...