Skip to main content

ताजा खबर

स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) में BCCI जय शाह को करेगी सम्मानित, पढ़ें बड़ी खबर 

स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) में BCCI जय शाह को करेगी सम्मानित, पढ़ें बड़ी खबर 

Jay Shah (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक स्पेशल जनरल मीटिंग 12 जनवरी, रविवार को मुंबई मुख्यालय में होने वाली है। तो वहीं इस मीटिंग में बीसीसीआई के पूर्व सेकेट्ररी जय शाह (Jay Shah) को बीसीसीआई सम्मानित करती हुई नजर आएगी।

इस मीटिंग के दौरान बीसीसीआई की स्टेट यूनिट्स द्वारा शाह को बधाई दी जाएगी, क्योंकि वह अगस्त 2024 में आईसीसी के सबसे कम उम्र के चुने जाने वाले अध्यक्ष बने थे। आईसीसी में शाह ने ग्रेग बार्कले का स्थान लिया था, जिन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का विकल्प चुना और तीसरे कार्यकाल के लिए आवेदन नहीं किया था।

गौरतलब है कि शाह अक्टूबर 2019 से बीसीसीआई सेकेट्ररी पद पर थे और जनवरी 2021 से एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष भी थे। हालांकि, इस SGM में उन्हें सिर्फ सम्मानित किया जाएगा, लेकिन वह इस मीटिंग का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि उनके पास इस समय बीसीसीआई में कोई भी पद हासिल नहीं है।

दुनियाभर में क्रिकेट का विस्तार करना चाहते हैं शाह

बता दें कि हाल के दिनों में शाह दुनियाभर में क्रिकेट के फैलाव को लेकर अपने नजरिए को लेकर काफी मुखर रहे हैं, खासकर उन देशों में जहां क्रिकेट बहुत कम मात्रा में खेला जाता है। हाल में ही शाह को ब्रिस्बेन ओलंपिक आयोजन समिति 2032 के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की थी, और समर गेम्स में क्रिकेट को शामिल करने की मांग की थी। लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि क्रिकेट खेल को ब्रिस्बेन में होने वाले समर गेम्स में शामिल किया जाएगा या नहीं?

हालांकि, साल 2028 में लास एंजलिस में होने वाले ओलंपिक में क्रिकेट खेल की करीब 128 साल बाद वापसी हो रही है। इस आयोजन को लेकर शाह भी काफी उत्साहित हैं। इसके अलावा शाह के कार्यकाल में आईसीसी क्रिकेट खेल के कुछ दायरों में बदलाव कर सकती है, जिसमें वर्तमान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) प्रणाली में दो टीम लेवल लाना शामिल है।

আরো ताजा खबर

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...

27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0...

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...

SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस आक्रामक बाएं हाथ के...