Skip to main content

ताजा खबर

स्टोक्स विवाद के बाद ECB का बड़ा एक्शन, इंग्लिश प्लेयर्स पर शराब को लेकर सख्त नियम लागू

England (Image credit Twitter - X)
England (Image credit Twitter – X)

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने खिलाड़ियों के लिए शराब के सेवन को लेकर नए और कड़े नियम लागू किए हैं। यह फैसला कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन से जुड़े नाइटक्लब विवाद के बाद लिया गया है।

दोनों खिलाड़ी पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद एक नाइटक्लब में हुए विवाद के कारण चर्चा में आए थे। इसके बाद बोर्ड ने टीम के अनुशासन को मजबूत करने के लिए नई नीति लागू करने का फैसला किया।

नई नीति के तहत अब इंग्लैंड के खिलाड़ी सार्वजनिक स्थानों पर शराब नहीं पी सकेंगे। इसमें टीम होटल के सार्वजनिक हिस्से भी शामिल हैं। यदि किसी विशेष अवसर पर शराब पीने की अनुमति देनी होगी, तो इसके लिए टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की या मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम की मंजूरी जरूरी होगी। बोर्ड का मानना है कि इससे खिलाड़ियों की छवि बेहतर बनेगी और मैदान पर उनका प्रदर्शन भी सुधरेगा।

बता दें इससे पहले इंग्लैंड की टीम में मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ियों के साथ मिलकर जश्न मनाने और शराब पीने की परंपरा थी। लेकिन अब इस नियम में भी बदलाव कर दिया गया है। नई नीति के अनुसार मैच समाप्त होने के तुरंत बाद भी खिलाड़ी शराब नहीं पी सकेंगे। अगर कोई टेस्ट मैच पांच दिन तक चलता है, तो प्रतिबंध मैच खत्म होने के एक दिन बाद हटेगा।

अनुशासन को लेकर और भी सख्ती

नई गाइडलाइन में रात 12 बजे तक होटल लौटने का नियम भी शामिल है। अगर कोई खिलाड़ी रात 10 बजे के बाद होटल से बाहर रहता है या अपनी योजना बदलता है, तो उसे टीम प्रबंधन या सुरक्षा अधिकारियों को इसकी जानकारी देनी होगी। इसके अलावा खिलाड़ियों को सोशल मीडिया पर शराब से जुड़ी तस्वीरें या पोस्ट साझा करने से भी बचने की सलाह दी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, ECB स्टोक्स और एटकिंसन की घटना से काफी नाराज था। बोर्ड का मानना है कि खिलाड़ियों का अनुशासित व्यवहार टीम और क्रिकेट की प्रतिष्ठा के लिए बेहद जरूरी है। इसी वजह से यह नई नीति लागू की गई है, ताकि भविष्य में ऐसे विवाद दोबारा न हों और खिलाड़ी पूरी तरह अपने खेल और फिटनेस पर ध्यान दे सकें।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी की फिरकी का जादू, एक ही ओवर में चटकाए 2 विकेट; देखें वीडियो

Vaibhav Sooryavanshi’s Two-Wicket Over Leaves North East Zone Reeling (image via X) Vaibhav Sooryavanshi Duleep Trophy: 25 अगस्त, मंगलवार को 15 साल के शानदार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बेंगलुरु में...

Duleep Trophy 2026: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वॉड में एंट्री के दावेदार हैं ये 3 घातक गेंदबाज

3 Bowlers to Watch Out for in Duleep Trophy 2026 (image via X) दलीप ट्रॉफी भारतीय घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित करने के लिए सबसे अहम मंचों में से...

कोलंबो शतक के बाद Dhruv Jurel के मुरीद हुए मोहम्मद कैफ, तकनीक और रनों की भूख की जमकर की तारीफ

Kaif Hails Dhruv Jurel Flawless Batting in Colombo (image via getty) सोमवार, 24 अगस्त को कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी) में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में युवा...

25 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ‘मैं हमेशा उनसे सलाह लेता हूं’ – ऋषभ पंत के साथ बैटिंग करने पर ध्रुव जुरेल जुरेल ने कहा, “हम सभी जानते हैं...