
Virat Kohli & Rohit Sharma (Photo Source: X)
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली इस सीरीज में अब तक कुछ खास प्रदर्शन करते हुए नजर नहीं आए हैं। आगामी मेलबर्न टेस्ट में बल्ले से घातक खेल दिखाने के लिए दोनों ही बल्लेबाज नेट्स में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
इस बीच, एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है। दरअसल रोहित और कोहली मेलबर्न में प्रैक्टिस सेशन के दौरान मौजूद फैंस से नाखुश हैं। आइए आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं-
इस कारण फैंस के ऊपर नाराज हुए रोहित शर्मा और विराट कोहली
RevSportz की रिपोर्ट के मुताबिक प्रैक्टिस सेशन के दौरान क्रिकेटर्स फैंस की लगातार डिमांड से काफी ज्यादा परेशान हो गए। फैंस जिस तरह से कुछ खास शॉट खेलने की मांग कर रहे थे, उससे रोहित शर्मा और विराट कोहली नाखुश हुए, जिससे नेट्स पर प्रैक्टिस करते समय उन्हें मुश्किलें हो रही थी।
आपको बता दें, पर्थ टेस्ट के बाद प्रैक्टिस सेशन के दौरान स्टेडियम में फैंस के आने पर रोक लगा दी गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ फैंस ने भारतीय खिलाड़ियों को गालियां दी थी और कटाक्ष किया था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा के अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो विराट ने पांच पारियों में 31.50 के औसत से 126 रन बनाए हैं। वहीं, रोहित ने दो मैचों में 6.33 के औसत से मात्र 19 रन बनाए हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज इस वक्त 1-1 की बराबरी पर है। पहले टेस्ट में भारत ने 295 रन और दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं, तीसरा टेस्ट ड्रॉ हुआ था। पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलियाई टीम 15 मैचों में 9 जीत, 106 अंक, 58.89 PCT के साथ दूसरे स्थान और भारत 17 मैचों में 9 जीत और 55.88 PCT के साथ तीसरे स्थान स्थान पर है। WTC फाइनल में जगह पक्की करने के लिए दोनों ही टीमों के लिए आगामी मैच जीतना बहुत जरूरी है।
13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट
Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11
बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी
Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

